[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style घर पर झटपट से तैयार करें ये 4 स्वीट रेसिपी

घर पर झटपट से तैयार करें ये 4 स्वीट रेसिपी

0
घर पर झटपट से तैयार करें ये 4 स्वीट रेसिपी
डेजर्ट रेसिपी (AI Image)

Quick Dessert Ideas: अगर आप भी मीठा खाने के शौकीन हैं लेकिन घंटों किचन में खड़े होकर मीठा नहीं बनाना चाहते तो ये आर्टिकल आपके काम का है. इस आर्टिकल में आप आसान और जल्दी बनने वाले डेजर्ट के बारे में जान पाएंगे. अचानक मेहमान आ जाएं या खुद कुछ मीठा खाने का मन हो, ये क्विक डेजर्ट्स आपके काम आएंगे. आसानी से बनने वाले इन डेजर्ट का स्वाद भी लाजवाब होता है. आइए जानते हैं ऐसी ही 4 रेसिपी आइडियाज. 

मखाना खीर बनाएं

मीठे में झटपट से आप मखाना खीर बनना सकते हैं. इसे बनाने के लिए भुने हुए मखाने को दूध, चीनी और इलायची के साथ पकाएं. ऊपर से थोड़े काजू और किशमिश डालें. इसे हल्का गरम या ठंडा सर्व कर सकते हैं.

चॉकलेट मग केक बनाएं

अगर आपको चॉकलेट से बनी डिश पसंद है तो आप चॉकलेट केक बना सकते हैं. चॉकलेट मग केक बनाने के लिए आप मग में मैदा, कोको पाउडर, चीनी, दूध, तेल और बेकिंग पाउडर डाल दें. सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. माइक्रोवेव में 1-2 मिनट डालकर तैयार कर लें. ऊपर से चॉकलेट सॉस डालकर सर्व करें.

ब्रेड गुलाब जामुन बनाएं

आप ब्रेड गुलाब जामुन बना सकते हैं. ब्रेड स्लाइस का पेस्ट बनाकर इसमें आप मलाई और इलायची डालकर गूंथ लें. मिश्रण के छोटे हिस्से बनाकर गोल-गोल आकार दें. इसे आप फ्राई कर लें. तले गुलाब जामुन की चाशनी में डालें. 

चॉकलेट सैंडविच बनाएं

आप झटपट से चॉकलेट सैंडविच भी बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए ब्रेड स्लाइस में चॉकलेट सॉस को अच्छे से लगा लें. तवे को गर्म करें. ब्रेड पर बटर लगाकर दोनों तरफ से क्रिस्पी होने तक सेंक लें. आप चाहें तो चॉकलेट के ऊपर थोड़ा पिस्ता या बादाम को बारीक काटकर डालें. 

यह भी पढ़ें: Sindhi Dal Pakwan Recipe: घर आए मेहमानों को खिलाइए ये खास डिश, हर कोई करेगा तारीफ

यह भी पढ़ें: Sabudana Recipe: व्रत वाले बोरिंग खिचड़ी को कहें बाय,ट्राई करें ये वायरल ब्लू साबूदाना मोमोस रेसिपी

Previous article 10.49 लाख में तोड़ू फीचर्स के साथ आई 2026 Renault Duster
Next article सीएम नीतीश ने किया ROB का निरीक्षण, सम्राट चौधरी का ऐलान- अगले महीने महिलाओं को मिलेंगे पैसे
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel