[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Banana Chocolate Pancake: मिनटों में बनाए, मुंह में घुल जाने वाला क्रिस्पी और सॉफ्ट केला चॉकलेट पैनकेक

Banana Chocolate Pancake: मिनटों में बनाए, मुंह में घुल जाने वाला क्रिस्पी और सॉफ्ट केला चॉकलेट पैनकेक

0
Banana Chocolate Pancake: मिनटों में बनाए, मुंह में घुल जाने वाला क्रिस्पी और सॉफ्ट केला चॉकलेट पैनकेक

Banana Chocolate Pancake: सुबह का नाश्ता हो या शाम की हल्की-फुल्की भूख या फिर कुछ मीठा और स्वादिष्ट खाने का मन कर रहा हैं ताे केला चॉकलेट पैनकेक से बेहतर क्या हो सकता है. लेकिन अक्सर लोगों को लगता है कि इसे बनाने में बहुत टाईम लग जाएगा लेकिन ऐसा नहीं है. हम आपके लिए लाए हैं केला चॉकलेट पैनकेक की एक ऐसी रेसिपी जिसे आप मिनटों में बना सकते हैं.यह पैनकेक बाहर से क्रिस्पी और अंदर से इतना सॉफ्ट बनेगा कि मुंह में जाते ही घुल जाएगा.केला और चॉकलेट का यह परफेक्ट कॉम्बिनेशन इसे और भी खास और स्वादिष्ट बना देता है.

सामग्री

  • 2 पके हुए केले
  • 1 कप मैदा या गेहूं का आटा
  • 2 चम्मच कोको पाउडर
  • 1 चम्मच बेकिंग पाउडर
  • 1/4 कप चीनी या शहद
  • 1 कप दूध (कम या ज़्यादा)
  • 1/2 चम्मच वनीला एसेंस
  • थोड़े से चॉकलेट चिप्स
  • घी या मक्खन (पैनकेक बनाने के लिए)

बनाने की विधि

  • सबसे पहले, एक बड़े कटोरे में पके हुए केले को अच्छी तरह मैश कर लें.
  • अब इसमें दूध, चीनी/शहद और वनीला एसेंस डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  • एक दूसरे कटोरे में मैदा/गेहूं का आटा, कोको पाउडर और बेकिंग पाउडर को छानकर मिला लें.
  • सूखी सामग्री को केले के मिश्रण में धीरे-धीरे मिलाते हुए एक स्मूथ बैटर तैयार करें. बैटर न ज्यादा गाढ़ा हो और न ज्यादा पतला.
  • बैटर में चॉकलेट चिप्स डालकर हल्के हाथों से मिला लें.
  • एक नॉन-स्टिक तवे या पैन को गरम करें और उस पर थोड़ा घी या मक्खन डालें.
  • एक कलछी बैटर डालकर गोल आकार में फैलाएं.
  • पैनकेक के ऊपर कुछ चॉकलेट चिप्स डालें और धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक ऊपर बुलबुले न आने लगें.
  • अब इसे पलटकर दूसरी तरफ से भी सुनहरा होने तक पकाएं.
  • गरमागरम पैनकेक को शहद, कटे हुए केले या और चॉकलेट चिप्स से सजाकर परोसें.

Also Read : Kela Malpua Recipe: केला मालपुआ का ट्विस्ट, घर पर बनाएं क्रिस्पी और टेस्टी डेजर्ट

Also Read : Green Chili Pickle Recipe: मिनटों में बनाएं टेस्टी और चटपटी हरी मिर्च की नीमकी अचार

Also Read : Corn Cheese Samosa Recipe: चाय के साथ ट्राई करें क्रिस्पी और चीजी समोसा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel