[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Vegetable Poha Khichdi Recipe: तेल और मसालों से रहना चाहते है दूर? आज ही ट्राय करें वेजिटेबल पोहा खिचड़ी

Vegetable Poha Khichdi Recipe: तेल और मसालों से रहना चाहते है दूर? आज ही ट्राय करें वेजिटेबल पोहा खिचड़ी

0
Vegetable Poha Khichdi Recipe: तेल और मसालों से रहना चाहते है दूर? आज ही ट्राय करें वेजिटेबल पोहा खिचड़ी
AI generated image

Vegetable Poha Khichdi Recipe: अगर आप रोजाना के खाने में कुछ ऐसा चाहते हैं जो हेल्दी भी हो और टेस्टी भी, तो वेजिटेबल पोहा खिचड़ी आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है. यह रेसिपी लाइट, न्यूट्रिशियस और आसानी से डाइजेस्ट होने वाली होती है. पोहा, चावल, दाल और फ्रेश सब्जियों का यह कॉम्बिनेशन हर उम्र के लोगों को पसंद आता है. आप इसे ब्रेकफास्ट में, लंच में या फिर हल्के फुल्के डिनर के रूप में आराम से खा सकते है. सबसे खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा मेहनत और समय भी नहीं लगता. इसमें मौजूद सब्जियां विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होती हैं, वहीं मूंग दाल और पोहा इसे प्रोटीन और फाइबर से लोडेड बनाते हैं। चलिए जानते हैं इसकी सबसे आसान रेसिपी.

वेजिटेबल पोहा खिचड़ी के लिए जरूरी सामग्री

  • पोहा – 1 कप
  • चावल – एक चौथाई कप
  • मूंग दाल – 2 टेबलस्पून
  • हरी मटर – एक चौथाई कप
  • गाजर – 1 छोटी, कटी हुई
  • बीन्स – 5 से 6 बारीक कटे हुए
  • हरी मिर्च – 1 से 2 बारीक कटी हुई
  • अदरक – 1 इंच का टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
  • प्याज़ – 1 मीडियम साइज का बारीक कटा हुआ
  • हल्दी पाउडर – आधा टीस्पून
  • नमक – स्वादानुसार
  • सरसों के दाने – 1 टीस्पून
  • करी पत्ते – 6 से 7
  • हरा धनिया – सजावट के लिए
  • नींबू का रस – 1 टीस्पून
  • तेल – 2 टेबलस्पून

यह भी पढ़ें: Sabudana Pancake Recipe: क्रिस्पी और हेल्दी स्नैक जो हो जाए 10 मिनट में तैयार, बच्चों के टिफिन और शाम की भूख के लिए परफेक्ट रेसिपी

यह भी पढ़ें: Suji Potato Croquettes Recipe: कुछ नया और टेस्टी खाने का है मन? 15 मिनट में बनाएं बाहर से क्रंची और अंदर से सॉफ्ट सूजी पोटैटो क्रोकेट्स

वेजिटेबल पोहा खिचड़ी बनाने की विधि

  • सबसे पहले पोहा को छानकर हल्के पानी से धो लें और 10 मिनट के लिए अलग रख दें. इसके बाद चावल और मूंग दाल को अच्छी तरह धोकर 15 मिनट तक भिगो दें.
  • अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें सरसों के दाने डालकर चटकने दें और इसके बाद करी पत्ते, हरी मिर्च और अदरक डालें और हल्का भूनें.
  • अब प्याज डालें और सुनहरा भूरा होने तक भूनें और गाजर, बीन्स और हरी मटर डालें और 2 से 3 मिनट तक चलाते हुए पकाएं.
  • अब इसमें हल्दी और नमक डालें और फिर इसमें पोहा, चावल और मूंग दाल डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  • इसके बाद एक कप पानी डालें और ढककर 10 से 12 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं, जब तक चावल और दाल गल न जाएं. अंत में नींबू का रस और हरा धनिया डालकर हल्के हाथ से मिला दें.
  • गर्मागर्म वेजिटेबल पोहा खिचड़ी को दही, अचार या पापड़ के साथ परोसें.

यह भी पढ़ें: Suji Chocolate Pancake Recipe: पूरे दिन रहेगी बच्चों के चेहरे पर मुस्कान, सॉफ्ट और फ्लफी सूजी चॉकलेट पैनकेक के साथ करें दिन की शुरुआत

Previous article ‘चुनाव से पहले होगी खगड़िया सांसद राजेश वर्मा की मौत…’ SSP को धमकी भरा यह मैसेज भेजने वाला गिरफ्तार
Next article 11000 से अधिक छात्रों का भविष्य संकट में, West Bengal में स्थगित हुई NEET UG काउंसलिंग
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel