[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Til Thepla Recipe: सर्दियों में रोज खाएं तिल और मेथी से बना ये हेल्दी थेपला, स्वाद और सेहत दोनों में नंबर 1

Til Thepla Recipe: सर्दियों में रोज खाएं तिल और मेथी से बना ये हेल्दी थेपला, स्वाद और सेहत दोनों में नंबर 1

0
Til Thepla Recipe: सर्दियों में रोज खाएं तिल और मेथी से बना ये हेल्दी थेपला, स्वाद और सेहत दोनों में नंबर 1
til thepla recipe AI generated image

Til Thepla Recipe: सर्दियों के इन दिनों में ऐसी चीजें खाने का मजा अलग होता है जो न सिर्फ आपके शरीर को अंदर से गर्म रखें बल्कि स्वाद के मामले में भी लाजवाब हो. आज हम आपको तिल के थेपले की आसान और हेल्दी रेसिपी बताने जा रहे हैं जो कि गुजरात की एक ट्रेडिशनल डिश है. इस डिश की सबसे ख़ास बात है कि इसमें न आपको स्वाद में समझौता करना पड़ता है और न ही सेहत को होने वाले फायदों में. जब आप इसे खाते हैं तो आपके शरीर में गर्माहट का एहसास होता है और साथ ही आपके शरीर को एनर्जी भी मिलती है. आप इस खास डिश को सुबह के नाश्ते में, बच्चों को टिफिन में देकर स्कूल भेजने के लिए या फिर ऑफिस ले जाने के लिए भी बना सकते हैं. तो चलिए जानते हैं तिल के थेपले बनाने की आसान रेसिपी.

तिल का थेपला बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • गेहूं का आटा – 2 कप
  • बारीक कटे हुए मेथी के पत्ते – 1 कप
  • सफेद तिल – 2 से 3 बड़े चम्मच
  • हल्दी – आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
  • अजवाइन – आधा छोटा चम्मच
  • दही – 2 बड़े चम्मच
  • तेल या घी – 1 बड़ा चम्मच, आटे में डालने के लिए
  • नमक – स्वादानुसार
  • पानी – जरूरत के अनुसार
  • सेंकने के लिए घी या तेल

यह भी पढ़ें: Aloo Sev Bhujia Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी क्रिस्पी और चटपटी भुजिया, स्वाद ऐसा कि पैकेट वाले स्नैक्स भी लगेंगे फीके!

तिल का थेपला बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • तिल के थेपले बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ी परात में गेहूं का आटा लें और उसमें मेथी पत्ते, सफेद तिल, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन, अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट, दही और नमक मिलाएं. इसके बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक टाइट लेकिन सॉफ्ट आटा गूंथ लें. अब इस आटे पर हल्का सा तेल लगाकर 10 मिनट ढककर रखें ताकि वह अच्छे से सेट हो जाए.
  • इसके बाद आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और बेलन की मदद से इन्हें पतले गोल थेपले के रूप में बेलें. इस बात का ख्याल रखें कि इन्हें ज्यादा मोटा न रखें ताकि पकाते समय अच्छे से क्रिस्पी बनें.
  • अब तवा गर्म करें और उस पर बेला हुआ थेपला रखें और दोनों तरफ से गोल्डन होने तक हल्का घी या तेल लगाकर सेकें. जैसे-जैसे थेपला फूलने लगे और उस पर हल्के ब्राउन स्पॉट आ जाएं तो समझें कि वह पूरी तरह तैयार है.
  • गर्मागर्म तिल के थेपलों को दही, चटनी, अचार या गुड़ के साथ परोसें.

यह भी पढ़ें: Oil Free Manchurian Recipe: बिना ऑयल घर पर तैयार करें सॉफ्ट और क्रिस्पी मंचूरियन, बच्चों से लेकर बड़ों के लिए परफेक्ट इवनिंग स्नैक

Previous article Dhanbad News : देवघरा पहाड़ी पर बनेगा विवाह भवन, मिला एनओसी
Next article झारखंड पुलिस में ट्रांसफर-पोस्टिंग, हिंदपीढ़ी और टाटीसिल्वे के थाना प्रभारी बदले
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel