[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Thepla Wrap Recipe: बचे हुए थेपले से मिनटों में बनाएं टेस्टी और हेल्दी रैप, स्वाद ऐसा कि बच्चे ही नहीं बड़े भी करेंगे तारीफ

Thepla Wrap Recipe: बचे हुए थेपले से मिनटों में बनाएं टेस्टी और हेल्दी रैप, स्वाद ऐसा कि बच्चे ही नहीं बड़े भी करेंगे तारीफ

0
Thepla Wrap Recipe: बचे हुए थेपले से मिनटों में बनाएं टेस्टी और हेल्दी रैप, स्वाद ऐसा कि बच्चे ही नहीं बड़े भी करेंगे तारीफ
thepla wrap recipe AI generated image

Thepla Wrap Recipe: अगर आप भी बचे हुए थेपले को दोबारा उसी पुराने तरीके से खाकर बोर हो चुके हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए परफेक्ट है. आज हम आपको इसे एक नए और मजेदार ट्विस्ट के साथ एन्जॉय करना सिखाने जा रहे हैं. आज हम आपको जिस रेसिपी के बारे में बता रहे हैं उसे थेपला रैप के नाम से जाना जाता है. यह एक काफी ज्यादा स्मार्ट और हेल्दी रेसिपी है जिसे आप सिर्फ लाइट मंचिंग के लिए ही नहीं बल्कि बच्चों को टिफिन में देने के लिए, ऑफिस के लंच के लिए या फिर अगर डिनर में कुछ हल्का खाने का मन हो तो भी बना सकते हैं. इस डिश की सबसे खास बात है कि यह गेहूं के आटे, मेथी और मसालों से बनता है. जब आप इसे दही या फिर सब्जियों के साथ परोसते हैं तो यह एक कम्प्लीट मील बनकर सामने आती है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.

थेपला रैप बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 2 से 3 सादे या मेथी के थेपले
  • 1 कप कटी हुई सब्जियां जैसे कि प्याज, शिमला मिर्च, गाजर और पत्ता गोभी
  • आधा कप उबला हुआ पनीर या उबले चने
  • 2 चम्मच दही
  • 1 चम्मच हरी चटनी
  • 1 चम्मच टमाटर सॉस, ऑप्शनल
  • नमक स्वादानुसार
  • चाट मसाला या काली मिर्च
  • 1 चम्मच तेल

यह भी पढ़ें: Gajar ke Kheer ki Recipe: सर्दियों में गाजर के हलवे से भी ज्यादा लाजवाब है ये मलाईदार खीर, खुशबू से ही जीत लेगी आपका दिल

थेपला रैप बनाने की रेसिपी

  • थेपला रैप बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में हल्का सा तेल गर्म करें और फिर इसमें कटी हुई सब्जियां डालकर तेज आंच पर 2 से 3 मिनट तक हल्का सा भून लें, ताकि सब्जियां क्रिस्पी बनी रहें. अब इसमें नमक, चाट मसाला और पनीर या उबले चने डालकर अच्छे से मिक्स करें. इसके बाद गैस बंद कर दें और मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें.
  • अब एक थेपला लें और उसे तवे पर हल्का सा सेंक लें ताकि वह सॉफ्ट और लचीला हो जाए. थेपले पर पहले दही की हल्की परत लगाएं और फिर हरी चटनी और टमाटर सॉस फैलाएं. इसके बाद बीच में सब्जियों और पनीर का मिश्रण रखें और थेपले को दोनों तरफ से मोड़ते हुए रोल की तरह लपेट लें.
  • आप इसे मिंट की चटनी या फिर दही डिप के साथ सर्व करके एन्जॉय कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Multigrain Thepla Recipe: 5 अनाजों से बनता है ये खास मल्टीग्रेन थेपला, स्वाद ऐसा कि हर कोई दोबारा मांगने को हो जाए मजबूर

Previous article Bokaro News : स्टील चैंपियंस ट्रॉफी पर एचआरडी का कब्जा, एसएमएस न्यू बना उपविजेता
Next article Seraikela Kharsawan News : आज पलामू में बिखरेगी छऊ की छटा
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel