[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style एक बार बनाया तो हर खाने के साथ यही मांगेंगे, पहली बाइट में दिल जीत लेने वाली चटपटी रेसिपी

एक बार बनाया तो हर खाने के साथ यही मांगेंगे, पहली बाइट में दिल जीत लेने वाली चटपटी रेसिपी

0
एक बार बनाया तो हर खाने के साथ यही मांगेंगे, पहली बाइट में दिल जीत लेने वाली चटपटी रेसिपी
मटर अचार रेसिपी AI generated image

Tangy Matar Achar Recipe: अगर आप एक ऐसे इंसान हैं जिसे खाने की थाली में कुछ चटपटा और खट्टा-मीठा पसंद है तो आपको एक बार मटर के इस अचार को जरूर ट्राय करना चाहिए. इसका स्वाद इतना ज्यादा जबरदस्त होता है कि इसकी पहली बाईट से ही यह आपके दिल में अपनी जगह बना लेता है. जब आप इसे घर पर बनाते हैं तो मटर की हल्की मिठास के साथ सरसों के तेल की खुशबू और देसी मसालों का तीखापन सिंपल से सिंपल डिश को भी मजेदार बना देता है. अगर आप इसे एक बार बना लें तो यह 2 से 3 हफ्ते तक बिना खराब हुए फ्रिज में रह जाती है. तो चलिए जानते हैं मटर का खट्टा-मीठा अचार बनाने की आसान रेसिपी.

मटर का खट्टा-मीठा अचार बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • हरे मटर – 2 कप, छिले हुए
  • सरसों का तेल – 4 से 5 टेबलस्पून
  • राई – 1 टीस्पून
  • सौंफ – 1 टीस्पून
  • मेथी दाना – आधा टीस्पून
  • हल्दी पाउडर – आधा टीस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – स्वादानुसार
  • नमक – स्वादानुसार
  • अमचूर पाउडर – 1 टीस्पून
  • नींबू का रस – 1 से 2 टेबलस्पून
  • गुड़ पाउडर या चीनी – 1 टीस्पून या फिर ऑप्शनल

यह भी पढ़ें: स्ट्रीट फूड जैसा स्वाद लेकिन घर की साफ-सफाई के साथ, जानें स्पाइसी मटर चाट बनाने की आसान रेसिपी

मटर का खट्टा-मीठा अचार बनाने की रेसिपी

  • मटर का खट्टा-मीठा अचार बनाने के लिए सबसे पहले हरे मटर को अच्छे से धोकर हल्का उबाल लें, ताकि वे थोड़े सॉफ्ट हो जाएं लेकिन पूरी तरह गलें नहीं. इसके बाद उन्हें पानी से निकालकर पूरी तरह ठंडा होने दें.
  • अब एक कढ़ाही में सरसों का तेल गर्म करें और जब तेल से हल्का धुआं उठने लगे तो आंच धीमी कर दें. अब इसमें राई, सौंफ और मेथी दाना डालकर हल्का सा भूनें. इसके बाद हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर तुरंत उबले हुए मटर डाल दें.
  • इसके बाद इसमें नमक, अमचूर पाउडर और गुड़ पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं और इसे धीमी आंच पर 2 से 3 मिनट चलाएं ताकि मसाले मटर में अच्छी तरह समा जाएं. गैस बंद करने के बाद नींबू का रस डालें और मिक्स करें और अचार को पूरी तरह ठंडा होने दें.
  • ठंडा होने के बाद मटर के अचार को साफ और सूखे कांच के जार में भरें और ऊपर से थोड़ा सा सरसों का तेल डाल दें. यह अचार फ्रिज में 2 से 3 हफ्ते तक आसानी से सुरक्षित रहता है और समय के साथ इसका स्वाद और भी बेहतर हो जाता है.

यह भी पढ़ें: मीठा खाने की क्रेविंग शांत करेगी शुगर फ्री एप्पल खीर, डायबिटीज और हेल्थ कॉन्शियस लोगों के लिए परफेक्ट डेजर्ट

Previous article मीन साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 फरवरी 2026: सूझबूझ से बढ़ेगी धन और संपदा, मानसिक शांति का होगा अनुभव
Next article पंचायत जनप्रतिनिधियों को सुरक्षा का कवच, अब मिलेगा शस्त्र लाइसेंस
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel