[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Suji Veg Cutlet Balls Recipe: मिनटों में तैयार होता है सूजी का यह स्वादिष्ट और हेल्दी स्नैक, बच्चों के साथ ही बड़ों का भी जीतता है दिल

Suji Veg Cutlet Balls Recipe: मिनटों में तैयार होता है सूजी का यह स्वादिष्ट और हेल्दी स्नैक, बच्चों के साथ ही बड़ों का भी जीतता है दिल

0
Suji Veg Cutlet Balls Recipe: मिनटों में तैयार होता है सूजी का यह स्वादिष्ट और हेल्दी स्नैक, बच्चों के साथ ही बड़ों का भी जीतता है दिल
AI generated image

Suji Veg Cutlet Balls Recipe: अगर आप कुछ टेस्टी और हेल्दी स्नैक की तलाश में हैं, तो सूजी वेज कटलेट बॉल्स आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं. यह रेसिपी न केवल झटपट बनती है, बल्कि इसमें सब्जियों और सूजी का इस्तेमाल होने से यह न्यूट्रिशन से भरपूर भी होती है. यह एक ऐसी डिश है जो बच्चों के टिफिन से लेकर शाम के नाश्ते तक, यह बॉल्स हर मौके पर बनाई जा सकती हैं. तो आइए जानते हैं सूजी वेज कटलेट बॉल्स की आसान रेसिपी जिसे आप मिनटों में ज्यादा मेहनत किये बिना बना सकते हैं.

सूजी वेज कटलेट बॉल्स बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • सूजी – 1 कप
  • उबले हुए आलू – 2 मीडियम साइज के
  • गाजर – 1 कद्दूकस की हुई
  • शिमला मिर्च – आधा कप बारीक कटी हुई
  • मटर – एक चौथाई कप उबली हुई
  • अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
  • धनिया पत्ता – 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ
  • नमक – स्वादानुसार
  • काली मिर्च – आधा छोटा चम्मच
  • चाट मसाला – 1 छोटा चम्मच
  • नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच
  • तेल – तलने के लिए
  • पानी – लगभग 1 कप सूजी भिगोने के लिए

यह भी पढ़ें: Masala Sabudana Recipe: बच्चों से लेकर बड़े सभी करेंगे डिनर का इंतजार, इस तरह बिना ज्यादा मेहनत मिनटों में बनाएं मसाला साबुदाना

यह भी पढ़ें: Aloo Poha Balls Recipe: शाम की भूख का परफेक्ट सॉल्यूशन, 10 मिनट से कम में इस तरह बनाएं क्रिस्पी और चटपटा आलू पोहा बॉल्स

सूजी वेज कटलेट बॉल्स बनाने की विधि

  • सबसे पहले सूजी को एक बड़े बाउल में लें और उसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए 10 मिनट के लिए भिगो दें. इस बात का ख्याल रखें कि सूजी एकदम नरम हो जाए लेकिन पानी में तैरती न हो।
  • अब भिगोई हुई सूजी में उबले और मैश किए हुए आलू, गाजर, शिमला मिर्च, मटर, अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, धनिया पत्ता, नमक, काली मिर्च, चाट मसाला और नींबू का रस डालें. सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर एक स्मूद सा मिक्सचर तैयार करें.
  • तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे बॉल्स बना लें. अगर मिश्रण चिपक रहा हो तो थोड़ा सा ब्रेड क्रम्ब्स या चावल का आटा मिला सकते हैं.
  • अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और मीडियम आंच पर कटलेट बॉल्स को गोल्डन और क्रिस्पी होने तक तलें. आप चाहें तो इन्हें एयर फ्रायर या ओवन में भी बेक कर सकते हैं.
  • तैयार सूजी वेज कटलेट बॉल्स को गरमागरम हरी चटनी, टमैटो सॉस या दही के साथ परोसें.

यह भी पढ़ें: Sabudana Suji Tikki Recipe: कम तेल और स्वाद जबरदस्त! सिर्फ 15 मिनट में इस तरह बनाएं सॉफ्ट एंड क्रिस्पी साबुदाना सूजी टिक्की

Previous article Chhau Dance: थाईलैंड में बिखरी छऊ की छटा, झूमे विदेशी दर्शक, महिषासुर मर्दिनी पर नृत्य कर कलाकारों ने मोहा मन
Next article अब कॉलेज में होगी Gita की पढ़ाई, IGNOU का अनोखा कोर्स
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel