[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Sevai Cutlet Recipe: बच्चों की टिफिन से लेकर शाम की चाय के लिए परफेक्ट हैं सेवई से बने कटलेट्स, जान लें 15 मिनट में बनने वाली रेसिपी

Sevai Cutlet Recipe: बच्चों की टिफिन से लेकर शाम की चाय के लिए परफेक्ट हैं सेवई से बने कटलेट्स, जान लें 15 मिनट में बनने वाली रेसिपी

0
Sevai Cutlet Recipe: बच्चों की टिफिन से लेकर शाम की चाय के लिए परफेक्ट हैं सेवई से बने कटलेट्स, जान लें 15 मिनट में बनने वाली रेसिपी
AI generated image

Sevai Cutlet Recipe: अगर आप सेवई को एक ही तरह से खाकर बोर हो चुके हैं तो सेवई कटलेट आपके लिए एक परफेक्ट डिश है. इस डिश को बनाना काफी ज्यादा आसान है और इसका टेस्ट इतना ज्यादा जबरदस्त होता है कि सिर्फ घर के बड़ों को ही नहीं बल्कि छोटे बच्चों को भी यह काफी ज्यादा पसंद आता है. सबसे मजेदार बात यह है कि जब बच्चे पहली बार सेवई कटलेट का सेवन करते हैं तो इसके बाद वे इसके फैन हो जाते हैं. इस डिश को आप सुबह के ब्रेकफास्ट, बच्चों की टिफिन, शाम की चाय या फिर फैमिली पार्टी के दौरान मिनटों में बना सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी.

सेवई कटलेट बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • उबली हुई सेवई – 1 कप
  • उबले हुए आलू – 2 मीडियम साइज के
  • प्याज – 1, बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च – 1से 2 कटी हुई
  • धनिया पत्ते – 2 टेबलस्पून बारीक कटे हुए
  • चावल का आटा या कॉर्नफ्लोर – 2 टेबलस्पून बाइंडिंग के लिए
  • नमक – स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा टीस्पून
  • गरम मसाला – एक चौथाई टीस्पून
  • अमचूर पाउडर या नींबू का रस – आधा टीस्पून
  • तेल – तलने के लिए

यह भी पढ़ें: Avocado Paneer Sandwich Recipe: पहले ही बाईट में भूल जाएंगे पूरे दिन की थकान जब डिनर में बनेगा एवोकाडो पनीर सैंडविच, जानें क्विक रेसिपी

यह भी पढ़ें: Besan Oats Pancake Recipe: ना के बराबर तेल से मिनटों में बनाएं बेसन ओट्स पैनकेक, सुबह के ब्रेकफास्ट का परफेक्ट और हेल्दी ऑप्शन

सेवई कटलेट बनाने की आसान रेसिपी

  • सबसे पहले उबली हुई सेवई को एक बड़े कटोरे में डालें. इस बात का ख्याल रखें कि अगर सेवई ज्यादा चिपकी हुई हो, तो उसे हल्के तेल से कोट करके अलग कर लें.
  • इसके बाद सेवई में उबले आलू मैश करके डालें और फिर बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, धनिया पत्ते और मसाले जैसे कि नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और अमचूर पाउडर को अच्छे से मिक्स करें.
  • अब इसमें चावल का आटा या कॉर्नफ्लोर डालें ताकि मिक्सचर अच्छे से बंध जाए और कटलेट बनाते समय ये टूटे नहीं.
  • अब इस मिक्सचर से अपने पसंदीदा शेप के कटलेट बना लें. आप अगर चाहें तो इन्हें फ्रिज में 10 से 15 मिनट के लिए रख सकते हैं ताकि ये सेट हो जाएं.
  • इसके बाद एक नॉन-स्टिक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और तैयार कटलेट्स को दोनों तरफ से गोल्डन और क्रिस्पी होने तक शैलो फ्राई करें. यहीं नहीं अगर आप चाहें तो इन्हें एयर फ्रायर में भी बना सकते हैं, जिससे यह और भी हेल्दी हो जाएंगे.

यह भी पढ़ें: Sabudana Malai Kheer Recipe: बच्चों को खुश करना हो या फिर हो त्योहारों को खास बनाना, साबूदाना मलाई खीर खिलाकर जीत लें सभी का दिल

Previous article विधानसभा चुनाव को लेकर अकबरपुर अंचल कार्यालय में बैठक, आचार संहिता पर दी गयी विशेष जानकारी
Next article मुस्लिम खलीफाओं के देश में मिला देवी का मंदिर, 2700 साल पुरानी पवित्र गुफा में दिखा अजूबा
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel