[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Sabudana Sushi Recipe: जापानी सुशी को दें इंडियन ट्विस्ट, व्रत और ब्रेकफास्ट के लिए मिनटों में तैयार करें साबूदाना सुशी

Sabudana Sushi Recipe: जापानी सुशी को दें इंडियन ट्विस्ट, व्रत और ब्रेकफास्ट के लिए मिनटों में तैयार करें साबूदाना सुशी

0
Sabudana Sushi Recipe: जापानी सुशी को दें इंडियन ट्विस्ट, व्रत और ब्रेकफास्ट के लिए मिनटों में तैयार करें साबूदाना सुशी
AI generated image

Sabudana Sushi Recipe: आजकल लोग हेल्दी और क्रिएटिव रेसिपीज ट्राई करना पसंद करते हैं, खासकर जब बात आती है ब्रेकफास्ट या स्नैक की. अगर आप भी डेली एक जैसी डिश खाकर बोर हो गए हैं, तो क्यों न कुछ यूनिक और फ्यूजन स्टाइल में बनाया जाए? आप सभी ने जापानी डिश सुशी का नाम तो आपने जरूर सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी साबूदाना सुशी चखी है? जी हां, यह डिश इंडियन और जापानी खाने का परफेक्ट कॉम्बो है. इसमें चावल की जगह साबूदाना का इस्तेमाल होता है और सब्जियों के साथ मिलकर यह डिश न केवल टेस्टी बनती है बल्कि हेल्दी और एनर्जेटिक भी हो जाती है. इस डिश की खास बात यह है कि यह व्रत में भी खाई जा सकती है. तो चलिए जानते हैं इसकी सबसे आसान रेसिपी.

साबूदाना सुशी बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • साबूदाना – 1 कप भिगोया हुआ
  • उबला हुआ आलू – 1 मीडियम साइज का
  • नमक – स्वादानुसार
  • काली मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच
  • पनीर – आधा कप कद्दूकस किया हुआ
  • खीरा – लंबी पतली स्ट्रिप्स में कटा हुआ
  • गाजर – पतली स्ट्रिप्स में कटी हुई
  • शिमला मिर्च – स्ट्रिप्स में कटी हुई
  • हरी चटनी / पुदीना चटनी – 2 बड़े चम्मच
  • प्लास्टिक शीट या सुशी रोलिंग मैट

यह भी पढ़ें: Sabudana Cutlet Sandwich Recipe: बच्चों की फेवरेट सैंडविच को मिला नया क्रिस्पी ट्विस्ट, मिनटों में आसानी से बनाएं टेस्टी साबूदाना कटलेट सैंडविच

यह भी पढ़ें: Suji Manchurian Balls Recipe: बच्चों के हेल्थ की नहीं रहेगी टेंशन जब बिना मैदे के घर पर बनेंगे सूजी मंचूरियन बॉल्स, जानें इंस्टेंट रेसिपी

साबूदाना सुशी बनाने की विधि

  • सबसे पहले भिगोए हुए साबूदाना को हल्का सा उबाल लें ताकि वे ट्रांसपैरेंट और सॉफ्ट हो जाएं. इसके बाद इसमें उबला हुआ आलू, नमक, काली मिर्च और नींबू का रस डालकर अच्छे से मैश कर लें. यह मिश्रण सुशी के राइस लेयर का काम करेगा.
  • अब एक प्लास्टिक शीट या सुशी मैट पर हल्का सा तेल लगाएं और इस पर तैयार किया हुआ साबूदाना मिश्रण बराबर तरकी से फैलाएं. इस बात का ख्याल रखें कि लेयर ज्यादा मोटी न हो.
  • अब इस पर पतली कटी सब्जियों की स्ट्रिप्स जैसे कि खीरा, गाजर, शिमला मिर्च और थोड़ा कद्दूकस किया हुआ पनीर रखें. आप चाहें तो इसमें हल्की हरी चटनी भी डाल सकते हैं, इससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाएगा.
  • अब प्लास्टिक शीट की मदद से धीरे-धीरे टाइट रोल करें. जब रोल बन जाए तो इसे 15 से 20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें ताकि यह सेट हो जाए.
  • अब फ्रिज से निकालकर रोल को 1-1 इंच मोटे टुकड़ों में काट लें. आपकी हेल्दी और टेस्टी साबूदाना सुशी तैयार है.
  • अब इसे ग्रीन चटनी, मूंगफली की चटनी या दही डिप के साथ सर्व करें और बच्चों के लिए इसे टोमैटो सॉस के साथ परोस सकते हैं. अगर आप व्रत में इसके खाने की सोच रहे हैं तो हरी चटनी या दही के साथ ही खाएं.

यह भी पढ़ें: Cheese Stuffed Lachha Paratha Recipe: क्रिस्पी लेयर्स और चीजी फ्लेवर्ड लच्छा पराठा आपके डिनर को बनाएगा खास, जानें मिनटों में तैयार होने वाली रेसिपी

Previous article पलंग से उतरकर जमीन पर सोई किशोरी को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में मौत
Next article स्वदेशी वस्तुओं का करें उपयोग, विदेशी का बहिष्कार – निर्भय
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel