[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Sabudana Pancake Recipe: क्रिस्पी और हेल्दी स्नैक जो हो जाए 10 मिनट में तैयार, बच्चों के टिफिन और शाम की भूख के लिए परफेक्ट रेसिपी

Sabudana Pancake Recipe: क्रिस्पी और हेल्दी स्नैक जो हो जाए 10 मिनट में तैयार, बच्चों के टिफिन और शाम की भूख के लिए परफेक्ट रेसिपी

0
Sabudana Pancake Recipe: क्रिस्पी और हेल्दी स्नैक जो हो जाए 10 मिनट में तैयार, बच्चों के टिफिन और शाम की भूख के लिए परफेक्ट रेसिपी
AI generated image

Sabudana Pancake Recipe: साबुदाना का नाम सुनते ही अक्सर खिचड़ी, वड़ा या खीर दिमाग में आता है, लेकिन क्या आपने कभी साबुदाना पैनकेक खाया है? यह एक ऐसा यूनिक और हेल्दी स्नैक है जो व्रत के समय भी खाया जा सकता है और शाम के नाश्ते या बच्चों के टिफिन के लिए भी एक बेहतरीन और पावरफुल ऑप्शन है. साबुदाना पैनकेक न सिर्फ लाइट और आसानी से डाइजेस्ट होने वाला होता है बल्कि यह आपको एनर्जी भी देता है. इसे बनाने में न ज्यादा मेहनत लगती ही और न ही ज्यादा समय. तो आइए जानते हैं साबुदाना पैनकेक बनाने की आसान और टेस्टी रेसिपी.

साबुदाना पैनकेक बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • भीगा हुआ साबुदाना – 1 कप
  • आलू – 2 उबले और मैश किए हुए
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
  • अदरक – 1 छोटा टुकड़ा कसा हुआ
  • मूंगफली – 2 बड़े चम्मच भुनी और दरदरी पिसी हुई
  • हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ
  • सेंधा नमक – स्वादानुसार
  • काली मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • घी/तेल – सेंकने के लिए

यह भी पढ़ें: Sabudana Chaat Recipe: बिना तेल-मसालों के मिनटों में बनाएं हेल्दी साबुदाना चाट, टिफिन और स्नैक टाइम के लिए परफेक्ट ऑप्शन

यह भी पढ़ें: Masaledaar Suji Tikki Recipe: क्रिस्पी और टेस्टी मसालेदार सूजी टिक्की के साथ बनाएं अपनी शाम को शानदार, जानें क्विक रेसिपी

साबुदाना पैनकेक बनाने की विधि

  • सबसे पहले साबुदाना को अच्छे से धोकर 4 से 5 घंटे या रातभर के लिए भिगो दें. इस बात का ख्याल रखें कि पानी बहुत ज्यादा न हो. भीगने के बाद यह सॉफ्ट और फूला हुआ दिखना चाहिए.
  • अब एक बड़े बाउल में भीगा हुआ साबुदाना, उबले आलू, मूंगफली का पाउडर, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, सेंधा नमक और काली मिर्च डालकर अच्छे से मिलाएं. यह मिश्रण थोड़ा सा गाढ़ा और बाइंडिंग वाला होना चाहिए ताकि पैनकेक आसानी से बन सके.
  • अब एक नॉन-स्टिक तवा या पैन गरम करें और उस पर हल्का सा घी या तेल लगाएं. तैयार मिश्रण से एक मीडियम साइज का गोला बनाकर तवे पर रखें और हाथ या चम्मच से हल्का दबाकर पैनकेक का शेप दें.
  • मीडियम फ्लेम पर पैनकेक को दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक सेंकें और बीच-बीच में हल्का सा घी लगाते रहें ताकि पैनकेक क्रिस्पी और टेस्टी बने। इसी तरह बाकी पैनकेक भी तैयार करें.
  • गरमा-गरम साबुदाना पैनकेक को दही, हरी चटनी या टोमेटो सॉस के साथ सर्व करें.

यह भी पढ़ें: Sabudana Poha Recipe: हर बाईट में टेस्ट और ताकत का तड़का, व्रत से लेकर नाश्ते में बनाएं यूनिक साबुदाना पोहा

Previous article Parenting Tips: शिक्षा के साथ संस्कार क्यों हैं जरूरी? हिंदू परंपरा बताती है बच्चों की सही परवरिश का राज
Next article Bihar Crime: आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, ग्रामीणों की पिटाई से आरोपी की हालत गंभीर
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel