[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Roti Tacos Recipe: रात की बची रोटियों से 5 मिनट में बनाएं मेक्सिकन स्टाइल रोटी टाकोस, टिफिन और ईवनिंग स्नैक के लिए परफेक्ट ऑप्शन

Roti Tacos Recipe: रात की बची रोटियों से 5 मिनट में बनाएं मेक्सिकन स्टाइल रोटी टाकोस, टिफिन और ईवनिंग स्नैक के लिए परफेक्ट ऑप्शन

0
Roti Tacos Recipe: रात की बची रोटियों से 5 मिनट में बनाएं मेक्सिकन स्टाइल रोटी टाकोस, टिफिन और ईवनिंग स्नैक के लिए परफेक्ट ऑप्शन
AI generated image

Roti Tacos Recipe: रोटी हमारे घरों में बनने वाला सबसे कॉमन फूड है जिस वजह से अक्सर ऐसा होता है कि रात के खाने के बाद 2 से 3 रोटियां बच ही जाती हैं. ऐसा होने पर समझ नहीं आता कि आखिर बची हुई रोटियों का करें क्या. अगर आप भी सोचते हैं कि बची हुई रोटियां सिर्फ पराठा या रोल बनाने में काम आती हैं, तो यह रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी. आज हम आपके लिए लेकर आए हैं रोटी टाकोस की मजेदार रेसिपी. यह एक ऐसा फ्यूजन डिश जिसमें देसी रोटियों का फायदा मिलता है वह भी विदेशी टाकोस के स्टाइल में. यह न केवल बच्चों को पसंद आएगा बल्कि हेल्दी और झटपट बनने वाला स्नैक भी है. चलिए जानते हैं इसकी आसान और मजेदार रेसिपी.

रोटी टाकोस बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • बची हुई रोटियां – 4
  • उबले आलू – 2
  • शिमला मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
  • प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
  • टमाटर – 1 बारीक कटा हुआ
  • स्वीट कॉर्न – आधा कप
  • पनीर – आधा कप कद्दूकस किया हुआ
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
  • धनिया पाउडर – आधा चम्मच
  • चाट मसाला – आधा चम्मच
  • हरा धनिया – सजावट के लिए
  • मेयोनीज या दही डिप – 2 बड़े चम्मच

यह भी पढ़ें: Suji Chocolate Truffles Recipe: टेस्ट और हेल्थ का परफेक्ट कॉम्बिनेशन, 10 मिनट में तैयार करें बच्चों की फेवरेट सूजी चॉकलेट ट्रफल्स

यह भी पढ़ें: Poha Appe Recipe: न मैदा और न ज्यादा तेल! सिर्फ पोहे और सूजी से बनाएं सुपर क्रिस्पी और सॉफ्ट अप्पे

रोटी टाकोस बनाने की विधि

  • सबसे पहले रोटियों को टाको शेल जैसा बनाने के लिए तवे पर हल्का सा क्रिस्पी सेक लें. आप अगर चाहें तो उन्हें एक कटोरी के पीछे रखकर हल्की आंच पर सेकें ताकि वे टाको शेल का शेप ले लें.
  • इसके बाद एक पैन में थोड़ा सा तेल गरम करें और इसमें प्याज, शिमला मिर्च और स्वीट कॉर्न डालकर हल्का सा भूनें. अब इसमें उबले आलू मैश करके डालें और मसाले जैसे कि नमक, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और चाट मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं. इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें और गैस बंद कर दें.
  • अब तैयार हुई रोटियों को टाको शेल की तरह पकड़ें. इसमें सबसे पहले थोड़ा सा मेयोनीज या दही डिप लगाएं और फिर मसालेदार आलू-वेजिटेबल स्टफिंग डालें. अब ऊपर से कद्दूकस किया हुआ पनीर और बारीक कटा हरा धनिया डालकर गार्निश करें.
  • गरमा-गरम रोटी टाकोस को हरी चटनी, टोमैटो सॉस या दही-पुदीना डिप के साथ सर्व करें. आप अगर चाहें तो ऊपर से हल्का सा चीज डालकर ओवन में 2 मिनट बेक करें, इससे यह और भी ज्यादा टेस्टी लगने लगेगा.

यह भी पढ़ें: Mix Veg Hung Curd Sandwich Recipe: ब्रेकफास्ट ऐसा जिसे खाकर बच्चे खुशी-खुशी जाएंगे स्कूल, सिर्फ 10 मिनट में बनाएं मिक्स वेज हंग कर्ड सैंडविच

Previous article Viral Video: डोगेश भाई के आगे शेरनी की चूं तक नहीं निकली, वीडियो देख रोक नहीं पाएंगे अपनी हंसी
Next article ये है डेंटल सर्जरी का Special Course, AIIMS से कर सकते हैं इसकी पढ़ाई
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel