[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Rice Flour Puri Recipe: बिना मैदा और गेहूं के भी बनती हैं परफेक्ट पूरियां, चावल के आटे से बनाएं ये ग्लूटेन-फ्री रेसिपी

Rice Flour Puri Recipe: बिना मैदा और गेहूं के भी बनती हैं परफेक्ट पूरियां, चावल के आटे से बनाएं ये ग्लूटेन-फ्री रेसिपी

0
Rice Flour Puri Recipe: बिना मैदा और गेहूं के भी बनती हैं परफेक्ट पूरियां, चावल के आटे से बनाएं ये ग्लूटेन-फ्री रेसिपी
AI generated image

Rice Flour Puri Recipe: अगर आप हर दिन एक ही तरह के गेंहू की पूरियां खाकर ऊब चुके हैं और इनकी जगह पर कुछ यूनिक और लाइट ट्राई करना चाहते हैं तो राइस फ्लोर पूरी आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. ये पूरियां खाने में काफी ज्यादा टेस्टी और क्रिस्पी होती हैं. अगर आप अपनी डाइट में एक लाइट पूरी को शामिल करना चाहते हैं तो भी इन्हें बिना किसी टेंशन के खा सकते हैं. आप इसे सिर्फ ब्रेकफास्ट में ही नहीं बल्कि हल्के लंच या फिर डिनर के रूप में भी खा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं घर पर राइस फ्लोर पूरी बनाने की सबसे आसान रेसिपी.

राइस फ्लोर पूरी बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • चावल का आटा – 1 कप
  • उबला हुआ पानी – जरूरत के अनुसार
  • नमक – स्वादानुसार
  • जीरा – आधा छोटा चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर – एक चौथाई छोटा चम्मच या ऑप्शनल
  • तिल – 1 छोटा चम्मच या ऑप्शनल
  • तेल – तलने के लिए

यह भी पढ़ें: Cheese Burst Paratha: बाहर से क्रिस्पी और अंदर से चीजी पराठा बच्चों को बना लेगा अपना फैन, जानें मिनटों में तैयार होने वाली रेसिपी

राइस फ्लोर पूरी बनाने की रेसिपी

  • राइस फ्लोर पूरी बनाने के लिए सबसे पहले एक गहरे बर्तन में चावल का आटा लें. इसके बाद इसमें नमक, जीरा, तिल और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब धीरे-धीरे उबला हुआ गरम पानी डालते जाएं और चम्मच से मिलाते जाएं. जब मिश्रण थोड़ा ठंडा हो जाए, तब हाथों से सॉफ्ट लेकिन टाइट आटा गूंथ लें. इस बात का ख्याल रखें कि आटा बहुत सॉफ्ट न हो, वरना पूरी फूलेगी नहीं.
  • इसके बाद गूंथे हुए आटे को ढककर 5 से 7 मिनट के लिए रख दें और इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें. बता दें चावल का आटा सूखा होता है, इसलिए लोई बनाते समय हाथों में थोड़ा तेल लगा सकते हैं.
  • अब एक प्लास्टिक शीट या केले के पत्ते पर हल्का तेल लगाएं और लोई रखें फिर ऊपर से भी थोड़ा तेल लगाकर हल्के हाथ से बेलें. बेलन से बहुत ज्यादा दबाव न डालें, वरना पूरी टूट सकती है. पूरी को मीडियम मोटाई में बेलना सबसे बेहतर होता है.
  • इसके बाद कढ़ाही में तेल गर्म करें. इस बात का ख्याल रखें कि तेल मीडियम आंच पर गर्म होना चाहिए बहुत तेज आंच पर नहीं. अब बेलकर तैयार की हुई पूरी को सावधानी से तेल में डालें और हल्के हाथ से दबाएं ताकि पूरी फूल सके. दोनों तरफ से गोल्डन और क्रिस्पी होने तक तल लें.
  • अंत में तली हुई पूरियों को टिश्यू पेपर पर निकाल लें ताकि एक्स्ट्रा ऑइल निकल जाए.
  • राइस फ्लोर पूरी को आप आलू की सूखी सब्जी, चना मसाला, नारियल की चटनी या सांभर के साथ परोस सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Matar Suji Appe Recipe: ब्रेकफास्ट में ट्राय करें सॉफ्ट-स्पॉन्जी मटर सूजी अप्पे, स्वाद ऐसा कि हर कोई बार-बार मांगने को हो जाए मजबूर

Previous article Deoghar News : यातायात और अवैध खनन पर सख्ती, नियम तोड़ने वालों पर होगी निरुद्ध कार्रवाई
Next article पटना लॉ कॉलेज- पूर्ववर्ती छात्र राजनीति प्रसाद के लिए कॉलेज में हुई शोकसभा
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel