[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Rice Flour Cutlet Recipe: चावल के आटे से बने ये कटलेट बन जाएंगे सभी के फेवरेट, बच्चों की टिफिन और शाम की चाय के लिए बेस्ट चॉइस

Rice Flour Cutlet Recipe: चावल के आटे से बने ये कटलेट बन जाएंगे सभी के फेवरेट, बच्चों की टिफिन और शाम की चाय के लिए बेस्ट चॉइस

0
Rice Flour Cutlet Recipe: चावल के आटे से बने ये कटलेट बन जाएंगे सभी के फेवरेट, बच्चों की टिफिन और शाम की चाय के लिए बेस्ट चॉइस
चावल के आटे से बने कटलेट्स AI generated image

Rice Flour Cutlet Recipe: अगर आप हर शाम एक ही तरह के स्नैक्स खाकर ऊब गए हैं और कुछ यूनिक, टेस्टी और काफी ज्यादा लाइट ट्राई करना चाहते हैं तो चावल के आटे के कटलेट्स आपके लिए बेस्ट चॉइस है. इस कटलेट को तैयार करने के लिए आपको मैदे या फिर ब्रेड क्रम्ब्स की जरूरत नहीं पड़ती है. आप इसे घर पर मौजूद चावल के आटे से ही काफी आसानी से बना सकते हैं. जब आप इसकी पहली बाईट लेते हैं तो यह आपको काफी ज्यादा क्रिस्पी और क्रंची लगती है. इस डिश की सबसे खास बात है कि यह काफी आसानी से डाइजेस्ट भी हो जाती है. आप इस डिश को सिर्फ शाम की चाय के साथ ही नहीं बल्कि बच्चों की टिफिन या फिर अचानक आए मेहमानों के लिए भी बिना ज्यादा समय बर्बाद किये बना सकते हैं. तो चलिए जानते हैं राइस फ्लोर कटलेट बनाने की आसान रेसिपी.

राइस फ्लोर कटलेट के बनाने लिए जरूरी सामग्री

  • चावल का आटा – 1 कप
  • उबले आलू – 2 बड़े साइज के मैश किए हुए
  • गाजर – आधा कप कद्दूकस किया हुआ
  • मटर – आधी कप उबली हुई
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी
  • अदरक – 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • हरा धनिया – 2 टेबलस्पून बारीक कटा
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • गरम मसाला – आधा छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – तलने के लिए

यह भी पढ़ें: Rice Flour Papad Recipe: घर पर बनाएं लाइट और क्रिस्पी चावल के आटे के पापड़, हर हाउसवाइफ को आनी चाहिए यह आसान रेसिपी

राइस फ्लोर कटलेट बनाने की रेसिपी

  • राइस फ्लोर कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में 1 कप पानी उबालें और उसमें थोड़ा सा नमक डालें.
  • इसके बाद इसमें धीरे-धीरे चावल का आटा डालते हुए लगातार चलाएं, ताकि गांठ न पड़े.
  • अब आटे को धीमी आंच पर 2 से 3 मिनट पकाएं जब तक वह गाढ़ा होकर आटे जैसा न हो जाए.
  • अब गैस बंद करके इसे हल्का ठंडा होने दें.
  • इसके बाद एक बड़े बर्तन में उबले आलू, गाजर, मटर, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया और सभी मसाले डालें और फिर इसमें तैयार किया हुआ राइस फ्लोर मिक्स डालकर अच्छी तरह मिलाएं. अब इस मिश्रण से मनचाहे शेप के कटलेट बना लें.
  • अब कड़ाही में तेल गर्म करें और मीडियम आंच पर कटलेट को गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें.
  • राइस फ्लोर कटलेट को हरी चटनी, टोमैटो सॉस या दही की चटनी के साथ परोसें.

यह भी पढ़ें: Palak Corn Cutlet Recipe: पकौड़े-समोसे नहीं, शाम की चाय के साथ ट्राई करें हेल्दी पालक कॉर्न कटलेट, मिनटों में बनकर हो जाएगा तैयार

Previous article NIT सिलचर के स्टूडेंट के जबड़ा पॉली ट्रॉमा की पटना में हुई सफल सर्जरी, डॉ. प्रतीक आनंद ने किया ऑपरेशन
Next article भराठी बंदूक के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel