[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Poha Tikki Chaat Recipe: गर्म टिक्की, ठंडी दही और चटपटी चटनी का मजा एक ही डिश में, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने को हो जाएंगे मजबूर

Poha Tikki Chaat Recipe: गर्म टिक्की, ठंडी दही और चटपटी चटनी का मजा एक ही डिश में, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने को हो जाएंगे मजबूर

0
Poha Tikki Chaat Recipe: गर्म टिक्की, ठंडी दही और चटपटी चटनी का मजा एक ही डिश में, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने को हो जाएंगे मजबूर
पोहा टिक्की चाट AI generated image

Poha Tikki Chaat Recipe: अगर आप चाट खाने के शौकीन हैं लेकिन ठेले पर बने होने की वजह से इसे खा नहीं पाते तो आज की यह रेसिपी आपके लिए हैं. आज हम आपको पोहा टिक्की चाट की मजेदार रेसिपी बताने जा रहे है जो कि हेल्दी होने के साथ ही काफी ज्यादा हल्की भी होती है. इसका स्वाद काफी ज्यादा जबरदस्त तो होता है और साथ ही इसे तैयार करना भी काफी ज्यादा आसान होता है. इस डिश की सबसे बड़ी खास बात है कि यह ट्रेडिशनल आलू टिक्की चाट से काफी ज्यादा लाइट होती है और इसे तैयार करने के लिए ज्यादा तेल की भी जरूरत नहीं पड़ती है. आप अगर चाहें तो इसे शैलो फ्राय करके या फिर एयर फ्रायर में भी बना सकते हैं. इसमें पोहा का इस्तेमाल किया जाता है जिस वजह से यह और भी लाइट और आसानी से पचने वाला डिश बन जाता है. आप इसे शाम की भूख मिटाने के लिए ही नहीं बल्कि पार्टी स्टार्टर के रूप में भी तैयार कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं पोहा टिक्की चाट बनाने की आसान रेसिपी.

पोहा टिक्की चाट बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • मोटा पोहा – 1 कप
  • उबला आलू – 2 मीडियम साइज के
  • हरी मिर्च – बारीक कटी हुई
  • अदरक – कद्दूकस किया हुआ
  • हरा धनिया – बारीक कटा हुआ
  • नमक – स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • चाट मसाला – आधा छोटा चम्मच
  • कॉर्नफ्लोर या ब्रेड क्रम्ब्स – 1 से 2 चम्मच
  • तेल सेंकने के लिए
  • हरी चटनी
  • इमली की मीठी चटनी
  • दही
  • सेव
  • भुना हुआ जीरा पाउडर

यह भी पढ़ें: Matar Sabudana Cutlet: खिचड़ी से हो गए बोर तो ट्राय करें साबूदाना से बने क्रिस्पी कटलेट्स, कम इंग्रीडिएंट्स में बनने वाला परफेक्ट स्नैक

पोहा टिक्की चाट बनाने की रेसिपी

  • पोहा टिक्की चाट बनाने के लिए सबसे पहले पोहा को हल्के पानी से धोकर सॉफ्ट कर लें और फिर एक्स्ट्रा पानी निथार दें. अब इसमें मैश किए हुए आलू डालें और फिर इसमें हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, नमक, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला मिलाएं. अब इस मिश्रण को अच्छे से मिलाकर 10 मिनट के लिए सेट होने दें.
  • इसके बाद इसमें कॉर्नफ्लोर या ब्रेड क्रम्ब्स डालें ताकि टिक्की अच्छे से बाइंड हो जाए. अब हाथों में थोड़ा सा तेल लगाकर इस मिश्रण से छोटी-छोटी टिक्की बना लें.
  • इसके बाद एक नॉन-स्टिक तवे पर थोड़ा सा तेल डालें और टिक्कियों को धीमी आंच पर गोल्डन और क्रिस्पी होने तक सेंक लें. आप अगर चाहें तो इन्हें एयर फ्रायर में भी बना सकते हैं.
  • लास्ट में एक प्लेट में 2 से 3 गर्म टिक्कियां रखें और फिर ऊपर से फेंटा हुआ दही, हरी चटनी और इमली की मीठी चटनी डालें. इसके बाद ऊपर से चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर और सेव डालें.

यह भी पढ़ें: Palak Matar Cutlet Recipe: पालक और मटर से प्यार करने लगेंगे बच्चे जब घर पर बनेगा ये टेस्टी कटलेट, शाम की भूख का हेल्दी इलाज

Previous article भक्ति जागरण के साथ ही मां चंचला महोत्सव का समापन
Next article Gumla: 4 साल की बच्ची की गला रेतकर हत्या करने वाले हत्यारे को उम्रकैद की सजा
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel