[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Poha Khichdi Recipe: मां की बनाई खिचड़ी जैसी सादगी और अपनापन, शरीर को आराम और मन को सुकून देने वाली डिश

Poha Khichdi Recipe: मां की बनाई खिचड़ी जैसी सादगी और अपनापन, शरीर को आराम और मन को सुकून देने वाली डिश

0
Poha Khichdi Recipe: मां की बनाई खिचड़ी जैसी सादगी और अपनापन, शरीर को आराम और मन को सुकून देने वाली डिश
पोहा खिचड़ी बनाने की रेसिपी AI generated image

Poha Khichdi Recipe: पोहा खिचड़ी एक ऐसी रेसिपी है जिसमें आपको स्वाद, सेहत और फ्रेशनेस तीनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन का एहसास होता है. जब आपको कुछ ऐसा खाने का मन हो जो न सिर्फ लाइट हो बल्कि आसानी से डाइजेस्ट भी हो जाए तो आपको एक बार इस रेसिपी को ट्राय करके जरूर देखना चाहिए. पोहा और दाल से बनने वाली यह खिचड़ी ट्रेडिशनल खिचड़ी से भले ही थोड़ी अलग होती है लेकिन यह स्वाद और न्यूट्रिशन में बिलकुल भी कम नहीं होती है. आप अगर चाहें तो इसे व्रत के दौरान या फिर घर पर अगर कोई बीमार पड़े तो उस दौरान भी बिना किसी परेशानी के तैयार कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं पोहा खिचड़ी बनाने की सबसे आसान और हेल्दी रेसिपी.

पोहा खिचड़ी के लिए जरूरी सामग्री

  • 1 कप मोटा पोहा
  • आधा कप मूंग दाल अच्छे से धुली हुई
  • 1 छोटा प्याज बारीक कटा हुआ
  • 1 छोटा टमाटर बारीक कटा हुआ
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
  • आधा छोटा चम्मच हल्दी
  • स्वादानुसार नमक
  • 2 छोटे चम्मच देसी घी
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 4 से 5 कप पानी
  • हरा धनिया डेकोरेशन के लिए

यह भी पढ़ें: Palak Matar Cutlet Recipe: पालक और मटर से प्यार करने लगेंगे बच्चे जब घर पर बनेगा ये टेस्टी कटलेट, शाम की भूख का हेल्दी इलाज

पोहा खिचड़ी बनाने की रेसिपी

  • पोहा खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले पोहा को साफ पानी से हल्के हाथों से धो लें और छलनी में रख दें ताकि एक्स्ट्रा पानी निकल जाए. इस बात का ख्याल रखें कि पोहा ज्यादा गलना नहीं चाहिए. इसके बाद मूंग दाल को भी धोकर 10 से 15 मिनट के लिए भिगो दें.
  • अब एक कुकर या गहरे बर्तन में देसी घी गर्म करें और फिर इसमें जीरा डालकर चटकने दें. इसके बाद इसमें बारीक कटा प्याज डालकर हल्का गोल्डन होने तक भूनें. अब अदरक का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड चलाएं और फिर टमाटर डालकर तब तक पकाएं जब तक वह सॉफ्ट न हो जाए.
  • इसके बाद इसमें हल्दी और नमक डालें और फिर भिगोई हुई मूंग दाल डालकर 1 से 2 मिनट चलाएं ताकि मसालों का स्वाद दाल में अच्छी तरह मिल जाए. इसके बाद धोया हुआ पोहा डालें और हल्के हाथ से मिक्स करें. अब इसमें 4 से 5 कप पानी डालें और कुकर का ढक्कन बंद कर दें.
  • मीडियम आंच पर 2 से 3 सीटी आने दें और फिर गैस बंद करके प्रेशर को अपने आप निकलने दें. इसके बाद ढक्कन खोलकर खिचड़ी को हल्का चलाएं और अगर आपको ज्यादा पतली खिचड़ी पसंद हो तो थोड़ा और गर्म पानी मिला सकते हैं.

पोहा खिचड़ी परोसने का तरीका

अगर आप पोहा खिचड़ी का पूरा मजा लेना चाहते हैं तो इसे हरे धनिये से सजाकर गर्मागर्म परोसें. इसके साथ दही, घी या हल्का सा नींबू का रस डालकर खाने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.

यह भी पढ़ें: Matar Sandwich Recipe: 10 मिनट में बनाएं कैफे-स्टाइल क्रिस्पी मटर सैंडविच, पूरे परिवार के लिए परफेक्ट इंस्टेंट स्नैक

Previous article सीएनजी ऑटो में लगी आग, चालक ने कूदकर बचायी जान
Next article डीएम ने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण का लिया जायजा
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel