[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Patta Gobhi Dumpling Recipe: फ्राइड स्नैक्स से पाएं छुटकारा, मिनटों में बनाएं रेस्टोरेंट-स्टाइल सॉफ्ट और हेल्दी पत्ता गोभी डम्पलिंग

Patta Gobhi Dumpling Recipe: फ्राइड स्नैक्स से पाएं छुटकारा, मिनटों में बनाएं रेस्टोरेंट-स्टाइल सॉफ्ट और हेल्दी पत्ता गोभी डम्पलिंग

0
Patta Gobhi Dumpling Recipe: फ्राइड स्नैक्स से पाएं छुटकारा, मिनटों में बनाएं रेस्टोरेंट-स्टाइल सॉफ्ट और हेल्दी पत्ता गोभी डम्पलिंग
पत्ता गोभी डम्पलिंग AI generated image

Patta Gobhi Dumpling Recipe: अगर आप हर दिन एक ही तरह के बोरिंग और फ्राइड स्नैक्स खाकर थक गए हैं और कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जो की टेस्टी होने के साथ ही हेल्दी भी हो तो पत्ता गोभी डम्पलिंग आपके लिए सबसे परफेक्ट चॉइस है. बता दें बाहर मिलने वाले मोमोज खाने में भले ही काफी ज्यादा टेस्टी होते हैं लेकिन इनमें मैदे और तेल का इस्तेमाल भी काफी ज्यादा किया जाता है. लंबे समय तक इनके सेवन से आपके सेहत पर काफी बुरा और गहरा असर पड़ता है. अगर आपको मोमोज खाना पसंद है लेकिन आप सेहत के साथ समझौता नहीं करना चाहते हैं तो आपको एक बार पत्ता गोभी डम्पलिंग की रेसिपी जरूर ट्राई करनी चाहिए. घर पर बने ये डम्पलिंग्स काफी ज्यादा लाइट होते हैं और इनमें भरपूर मात्रा में फाइबर और न्यूट्रिशन पाए जाते हैं. सॉफ्ट कवर के अंदर सब्जियों की खुशबू और चाइनीज फ्लेवर इस रेसिपी को और भी ज्यादा स्पेशल बना देता है. आप इस रेसिपी को शाम की चाय के साथ, बच्चों की टिफिन या फिर वीकेंड डिनर में बिना किसी प्रॉब्लम्स या फिर टेंशन के बना सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.

पत्ता गोभी डम्पलिंग बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • मैदा – 1 कप
  • नमक – स्वादानुसार
  • पानी – जरूरत के अनुसार
  • तेल – 1 छोटा चम्मच
  • पत्ता गोभी – 1 कप बारीक कटी हुई
  • गाजर – आधा कप कद्दूकस की हुई
  • प्याज – 1 छोटा बारीक कटा हुआ
  • लहसुन – 1 छोटा चम्मच बारीक कटा हुआ
  • अदरक – 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई हुई
  • सोया सॉस – 1 छोटा चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – 1 छोटा चम्मच

यह भी पढ़ें: Rice Flour Cutlet Recipe: चावल के आटे से बने ये कटलेट बन जाएंगे सभी के फेवरेट, बच्चों की टिफिन और शाम की चाय के लिए बेस्ट चॉइस

पत्ता गोभी डम्पलिंग बनाने की रेसिपी

  • पत्ता गोभी डम्पलिंग बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मैदा, नमक और थोड़ा सा तेल डालें. इसके बाद इन्हें धीरे-धीरे पानी मिलाकर थोड़ा सख्त आटा गूंथ लें. इसके बाद आटे को ढककर 15 से 20 मिनट के लिए रख दें ताकि वह सेट हो जाए.
  • इसके बाद कढ़ाही में तेल गर्म करें और फिर इसमें अदरक और लहसुन डालकर हल्का भूनें और फिर इसमें प्याज और हरी मिर्च डालें. इसे थोड़ी देर भूनने के बाद पत्ता गोभी और गाजर डालें और तेज आंच पर 2 से 3 मिनट चलाते हुए पकाएं ताकि सब्जियां हल्की सॉफ्ट हो जाएं. अब इसमें सोया सॉस, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं और बाद में गैस बंद करके मिश्रण को ठंडा होने दें.
  • इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर पतली पूरियां बेल लें. अब हर पूरी के बीच में 1 से 2 चम्मच फिलिंग रखें और किनारों पर हल्का पानी लगाकर मोमोज की तरह फोल्ड कर दें.
  • इसके बाद स्टीमर या कढ़ाही में पानी उबालें और ऊपर से जाली या प्लेट रखकर डम्पलिंग स्टीम करें और लगभग 10 से 12 मिनट में डम्पलिंग तैयार हो जाएंगी.
  • गर्मागर्म पत्ता गोभी डम्पलिंग को लाल चटनी या सोया-चिली सॉस के साथ परोसें. आप चाहें तो इन्हें हल्का सा पैन में तेल लगाकर क्रिस्पी भी बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Ragi Suji Upma Recipe: सिर्फ 20 मिनट में बनाएं हेल्दी और टेस्टी रागी सूजी उपमा, सुबह की एनर्जी का सुपर बूस्टर

Previous article नस्लीय घृणा बर्दाश्त नहीं
Next article 30 December Top 20 News: बंगाल चुनाव पर अमित शाह का मंथन शुरू, उन्नाव मामले में पीड़िता के वकील का बड़ा बयान, एक क्लिक में पढ़ें आज की टॉप 20 खबरें
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel