[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Paneer Sandwich Recipe: 10 मिनट से भी कम समय में तैयार करें बच्चों की फेवरेट पनीर सैंडविच, क्रंची ब्रेड और स्पाइसी पनीर का परफेक्ट कॉम्बो

Paneer Sandwich Recipe: 10 मिनट से भी कम समय में तैयार करें बच्चों की फेवरेट पनीर सैंडविच, क्रंची ब्रेड और स्पाइसी पनीर का परफेक्ट कॉम्बो

0
Paneer Sandwich Recipe: 10 मिनट से भी कम समय में तैयार करें बच्चों की फेवरेट पनीर सैंडविच, क्रंची ब्रेड और स्पाइसी पनीर का परफेक्ट कॉम्बो
AI generated image

Paneer Sandwich Recipe: क्या आपने कभी ऐसा स्नैक खाया हो जो मिनटों में बन जाए, काफी ज्यादा लाइट हो, और हर बाईट में स्वाद का धमाका आपके मुंह में हो? अगर नहीं, तो पनीर सैंडविच आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है. यह सिर्फ एक सिंपल सैंडविच नहीं है यह है फ्रेश पनीर, स्पाइसी हरी चटनी और क्रिस्पी ब्रेड का कमाल का कॉम्बिनेशन है. यह एक ऐसी डिश है जो बच्चों से लेकर बड़े तक, हर किसी की पसंद बन सकता है. मिनटों में बनने वाला यह हेल्दी और टेस्टी स्नैक ब्रेकफास्ट, हल्के लंच या शाम के नाश्ते के लिए एकदम सही है. तो चलिए जानते हैं पनीर सैंडविच बनाने की सबसे आसान रेसिपी.

पनीर सैंडविच बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • ब्रेड स्लाइस – 4 से 6 पीस
  • पनीर – 100 ग्राम कद्दूकस या मैश किया हुआ
  • हरी चटनी – 2 बड़े चम्मच
  • टमाटर – 1 पीस पतले स्लाइस में कटा हुआ
  • खीरा – 1 पीस पतले स्लाइस में कटा हुआ
  • शिमला मिर्च – 1 पीस पतले स्लाइस में कटी हुई
  • मक्खन या बटर – 1 से 2 बड़े चम्मच
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • काली मिर्च – एक चौथाई छोटा चम्मच
  • सूखी हर्ब्स / दालचीनी (ऑप्शन) – स्वाद बढ़ाने के लिए

यह भी पढ़ें: Aloo Uttapam Recipe: उंगलियां चाटने को सभी हो जाएंगे मजबूर जब ब्रेकफास्ट में मिलेगा आलू उत्तपम, जान लें कम समय और मेहनत में बनने वाली रेसिपी

यह भी पढ़ें: Sugar Free Moong Dal Halwa: डायबिटीज के मरीज भी अब बिना दिल पर पत्थर रखे खा सकेंगे मीठा, घर पर बनाएं हेल्दी शुगर फ्री मूंग दाल हलवा

पनीर सैंडविच बनाने की विधि

  • सबसे पहले पनीर को अच्छे से मैश करें और उसमें नमक, काली मिर्च और हरी चटनी मिलाएं. आप अगर चाहें तो बारीक कटी सब्जियां जैसे टमाटर, शिमला मिर्च या प्याज भी डाल सकते हैं.
  • अब ब्रेड स्लाइस पर हल्का मक्खन या बटर लगाएं और हर स्लाइस पर तैयार पनीर का मिश्रण अच्छे से फैलाएं.
  • इसके बाद ऊपर खीरे और टमाटर की स्लाइस रखें और दूसरी ब्रेड स्लाइस से इसे ढक दें.
  • सैंडविच को सैंडविच मेकर या तवे पर 3 से 4 मिनट के लिए सेंकें, जब तक ब्रेड गोल्डन और क्रिस्पी न हो जाए.
  • गरमा- गरम सैंडविच को काटें और सर्व करें.

यह भी पढ़ें: Coconut Candy Recipe: बचपन की मीठी यादें ताजा कर देगी घर पर बनी नारियल कैंडी, जानें कम मेहनत और सामग्री में बनने वाली रेसिपी

Previous article शिविर में जो आवेदन नहीं जमा कर सके, वह आरटीपीएस काउंटपर जमा कर सकते हैं आवेदन
Next article गैस सिलिंडर लीक होने के कारण घर में लगी आग
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel