[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Paneer Lollipop Recipe: शाम की चाय हो या पार्टी स्टार्टर, क्रिस्पी और टेस्टी पनीर लॉलिपॉप हर मौके को बनाएगा खास, जानें आसान रेसिपी

Paneer Lollipop Recipe: शाम की चाय हो या पार्टी स्टार्टर, क्रिस्पी और टेस्टी पनीर लॉलिपॉप हर मौके को बनाएगा खास, जानें आसान रेसिपी

0
Paneer Lollipop Recipe: शाम की चाय हो या पार्टी स्टार्टर, क्रिस्पी और टेस्टी पनीर लॉलिपॉप हर मौके को बनाएगा खास, जानें आसान रेसिपी
AI generated image

Paneer Lollipop Recipe: अगर आप भी पार्टी के लिए कोई खास और टेस्टी स्टार्टर बनाने की सोच रहे हैं, तो पनीर लॉलिपॉप एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है. यह बच्चों और बड़ों दोनों को ही बहुत पसंद आता है. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट यह स्नैक चाय के साथ भी बहुत अच्छा लगता है. आप अगर चाहें तो इसे नाश्ते के तौर पर भी बच्चों को दे सकते हैं. इसका स्वाद इतना जबरदस्त होता है कि बच्चे इसकी डिमांड रोज करने लग जाते हैं. तो चलिए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.

पनीर लॉलिपॉप बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • पनीर – 200 ग्राम कद्दूकस किया हुआ
  • उबले हुए आलू – 2 मीडियम साइज के मैश किए हुए
  • कॉर्न फ्लोर – 2 बड़े चम्मच
  • ब्रेड क्रम्ब्स – 1 कप कोटिंग के लिए
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
  • हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ
  • चाट मसाला – आधा छोटा चम्मच
  • गरम मसाला – एक चौथाई छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • मैदा – 2 बड़े चम्मच
  • तेल – तलने के लिए
  • आइसक्रीम स्टिक या टूथपिक – लॉलीपॉप शेप के लिए

यह भी पढ़ें: Masala Sabudana Recipe: बच्चों से लेकर बड़े सभी करेंगे डिनर का इंतजार, इस तरह बिना ज्यादा मेहनत मिनटों में बनाएं मसाला साबुदाना

यह भी पढ़ें: Aloo Poha Balls Recipe: शाम की भूख का परफेक्ट सॉल्यूशन, 10 मिनट से कम में इस तरह बनाएं क्रिस्पी और चटपटा आलू पोहा बॉल्स

पनीर लॉलिपॉप बनाने की विधि

  • एक बड़े बाउल में कद्दूकस किया हुआ पनीर, मैश किया हुआ आलू, कॉर्न फ्लोर, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च, हरा धनिया, चाट मसाला, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें.
  • तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे बॉल्स बना लें और उन्हें थोड़ा लंबा करके लॉलिपॉप की शेप दें. आप चाहें तो इन बॉल्स में आइसक्रीम स्टिक या टूथपिक लगा सकते हैं ताकि यह लॉलिपॉप जैसा दिखे.
  • मैदा और थोड़ा सा पानी मिलाकर एक पतली स्लरी तैयार करें. इन बॉल्स को पहले इस मैदा स्लरी में डुबाएं और फिर ब्रेड क्रम्ब्स में रोल करें ताकि यह अच्छे से कोट हो जाएं.
  • कढ़ाही में तेल गरम करें और इन कोट किए हुए पनीर लॉलिपॉप को मीडियम आंच पर गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक तलें.
  • गरमा-गरम पनीर लॉलिपॉप को हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें.

यह भी पढ़ें: Sweet Potato Toast Recipe: बच्चों के लिए ब्रेकफास्ट हो या ईवनिंग स्नैक, बिना ब्रेड सिर्फ 5 मिनट में बनाएं हेल्दी स्वीट पोटैटो टोस्ट

Previous article Kal Ka Rashifal: आने वाला दिन को किसके पूरे होंगे अटके काम, किसे मिलेगा प्रमोशन, जानें कल  7 अगस्त का राशिफल
Next article Mahavatar Narsimha BO Collection Day 12: 100 करोड़ पार कर ‘महावतार नरसिम्हा’ ने रचा इतिहास, अब आएगा परशुराम का तूफान
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel