[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Palak Poha Cutlet Recipe: घर पर बनेगा पालक पोहा कटलेट तो भूल जाएंगे पैक्ड स्नैक्स, फिटनेस लवर्स के लिए टेस्टी और हेल्दी चॉइस

Palak Poha Cutlet Recipe: घर पर बनेगा पालक पोहा कटलेट तो भूल जाएंगे पैक्ड स्नैक्स, फिटनेस लवर्स के लिए टेस्टी और हेल्दी चॉइस

0
Palak Poha Cutlet Recipe: घर पर बनेगा पालक पोहा कटलेट तो भूल जाएंगे पैक्ड स्नैक्स, फिटनेस लवर्स के लिए टेस्टी और हेल्दी चॉइस
पालक पोहा कटलेट AI generated image

Palak Poha Cutlet Recipe: शाम होते ही कुछ ऐसा खाने का मन करता है जो काफी ज्यादा लाइट, टेस्टी और हेल्दी भी हो. अगर आप भी शाम के नाश्ते मैं एक ऐसी ही डिश की तलाश में हैं तो पालक पोहा कटलेट आपके लिए एक जबरदस्त ऑप्शन है. इस कटलेट में आपको पोहा के हल्केपन के साथ पालक का न्यूट्रिशन मिलता है जो इसे एक परफेक्ट और हेल्दी इवनिंग स्नैक भी बनाता है. इस डिश की सबसे खास बात है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा ऑइल की जरूरत नहीं पड़ती है और साथ ही यह सिर्फ बड़ों को ही नहीं बल्कि बच्चों को भी काफी ज्यादा पसंद आती है. अगर आप अपने बढ़ते हुए वजन और अपने सेहत का ख्याल रखना चाहते हैं तो भी ये एक परफेक्ट रेसिपी है. तो चलिए जानते हैं पालक पोहा कटलेट बनाने की आसान रेसिपी.

पालक पोहा कटलेट बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • पोहा – 1 कप
  • पालक – 1 कप बारीक कटा हुआ
  • उबले हुए आलू – 2 मीडियम साइज के
  • प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
  • अदरक – 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • हरा धनिया – 2 टेबलस्पून
  • बेसन – 2 टेबलस्पून
  • नमक – स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • गरम मसाला – आधा छोटा चम्मच
  • चाट मसाला – आधा छोटा चम्मच
  • तेल – शैलो फ्राई के लिए

यह भी पढ़ें: Ragi Suji Upma Recipe: सिर्फ 20 मिनट में बनाएं हेल्दी और टेस्टी रागी सूजी उपमा, सुबह की एनर्जी का सुपर बूस्टर

पालक पोहा कटलेट बनाने की रेसिपी

  • पालक पोहा कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले पोहा को साफ पानी से हल्का धोकर छान लें और 5 मिनट के लिए अलग रख दें ताकि वह सॉफ्ट हो जाए. अब पालक को धोकर बारीक काट लें. इसके बाद एक बड़े बाउल में नरम पोहा, कटा पालक, मैश किए हुए आलू, प्याज, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया डालें.
  • अब इसमें बेसन, नमक और सभी मसाले मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें. अगर मिश्रण ज्यादा ढीला लगे तो थोड़ा और बेसन डाल सकते हैं. अब तैयार मिश्रण से अपनी पसंद के अनुसार गोल या चपटे कटलेट बना लें.
  • इसके बाद एक नॉन-स्टिक तवे पर थोड़ा सा तेल गर्म करें और कटलेट को मीडियम आंच पर दोनों तरफ से गोल्डन और क्रिस्पी होने तक शैलो फ्राई करें. आप अगर चाहें तो इन्हें एयर फ्रायर में भी बना सकते हैं.
  • गर्मागर्म पालक पोहा कटलेट को हरी चटनी, टमाटर सॉस या पुदीना दही डिप के साथ परोसें.

यह भी पढ़ें: Rice Flour Cutlet Recipe: चावल के आटे से बने ये कटलेट बन जाएंगे सभी के फेवरेट, बच्चों की टिफिन और शाम की चाय के लिए बेस्ट चॉइस

Previous article दीघा के जगन्नाथ मंदिर ने बनाया रिकॉर्ड, उद्घाटन के 8 महीने में ही पहुंचे एक करोड़ श्रद्धालु
Next article पाकिस्तान ने अपने ही दोस्त पर चलाया छुरा, मुनीर का अल जजीरा के खिलाफ मीडिया हमला, रिश्तों में आई खटास!
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel