[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Mushroom Fried Rice Recipe: घर पर ही मिनटों में बनाएं रेस्टोरेंट जैसा मशरूम फ्राइड राइस, लंच और डिनर के लिए बेस्ट चॉइस

Mushroom Fried Rice Recipe: घर पर ही मिनटों में बनाएं रेस्टोरेंट जैसा मशरूम फ्राइड राइस, लंच और डिनर के लिए बेस्ट चॉइस

0
Mushroom Fried Rice Recipe: घर पर ही मिनटों में बनाएं रेस्टोरेंट जैसा मशरूम फ्राइड राइस, लंच और डिनर के लिए बेस्ट चॉइस
AI generated image

Mushroom Fried Rice Recipe: अगर आप लंच या फिर डिनर में कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जो सिर्फ टेस्टी न हो बल्कि हेल्दी भी तो मशरूम फ्राइड राइस से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता है. इसमें मशरूम का यूनिक फ्लेवर और कई तरह की रंग-बिरंगी सब्जियां होती है और जब यह चाइनीज सॉस के साथ मिलता है तो सभी का फेवरेट बन जाता है. इस रेसिपी की खास बात यह भी है कि इसे बनाना आसान होता है और साथ ही यह बिना मेहनत के कम समय में ही तैयार हो जाता है. अगर आप चाहें तो इसे हाउस पार्टी के दौरान बनाकर भी सभी मेहमानों का दिल जीत सकते हैं. चलिए जानते हैं मशरूम फ्राइड राइस की आसान रेसिपी.

मशरूम फ्राइड राइस बनाने के लिए जरूरी इंग्रीडिएंट्स

  • बासमती चावल – 1 कप पकाए हुए
  • मशरूम – 1 कप कटा हुआ
  • प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
  • गाजर – 1 बारीक कटी हुई
  • शिमला मिर्च – 1 लाल या हरी बारीक कटी हुई
  • फ्रेंच बीन्स – 8 से 10 बारीक कटी हुई
  • लहसुन – 4 इ 5 कलियां अच्छे से कुटी हुई
  • सोया सॉस – 1 टेबलस्पून
  • विनेगर – 1 टीस्पून
  • हरी मिर्च सॉस – 1 टीस्पून, ऑप्शनल
  • नमक – स्वाद के अनुसार
  • काली मिर्च पाउडर – आधा टीस्पून
  • तेल – 2 टेबलस्पून
  • हरे प्याज – गार्निश करने के लिए

यह भी पढ़ें: Poha Pancake Recipe: सुबह की भागदौड़ में नहीं मिलता नाश्ते का समय? मिनटों में बनाएं हेल्दी और फ्लेवर्स से लोडेड पोहा पैनकेक

यह भी पढ़ें: Khoya Malpua Recipe: भाई-बहन के रिश्ते में घोले मिठास, खोया और सूजी से बने क्रिस्पी और टेस्टी मालपुए

मशरूम फ्राइड राइस बनाने की आसान रेसिपी

  • मशरूम फ्राइड राइस बनाने के लिए सबसे पहले चावल को उबाल लें और ठंडा होने के लिए रख दें. इस बात का ख्याल रखें कि चावल ज्यादा ना पके, वरना फ्राइड राइस बनाते समय चिपक सकते हैं. अगर बचे हुए चावल हैं तो उनका इस्तेमाल करना सबसे बेहतर रहता है.
  • इसके बाद एक कढ़ाई या वॉक में तेल गर्म करें और इसमें कुटी हुई लहसुन डालकर गोल्डन होने तक भूनें. इसके बाद इसमें प्याज डालें और हल्का ट्रांसपैरेंट होने तक फ्राई करें.
  • अब इसमें कटी हुई गाजर, बीन्स और शिमला मिर्च डालें और इन्हें 2 से 3 मिनट तक तेज आंच पर चलाते हुए फ्राई करें. इसके बाद इसमें मशरूम डालें और 3 से 4 मिनट तक पकाएं जब तक कि वे सॉफ्ट न हो जाएं.
  • अब इसमें सोया सॉस, विनेगर, हरी मिर्च सॉस, नमक और काली मिर्च पाउडर डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं. जब आप ऐसा करते हैं तो सब्जियों में फ्लेवर अच्छी तरह आ जाता है.
  • अब उबले हुए चावल डालें और हल्के हाथों से मिलाएं ताकि चावल टूटें नहीं. गैस को तेज रखें और 2 से 3 मिनट तक चलाते रहें ताकि सॉस और मसाले चावल में अच्छे से मिल जाएं.
  • गैस बंद करें और ऊपर से हरे प्याज डालकर गार्निश करें.

यह भी पढ़ें: Gud Dry Fruits Thekua: पहला बाइट लेते ही चेहरे पर होगी बड़ी सी मुस्कान, गुड़ ड्राई फ्रूट ठेकुआ के साथ बनाएं हर मौके को खास

Previous article Chana Dal Recipe: छठ पूजा के लिए आसान और स्वादिष्ट नहाय-खाय चना दाल बनाने की विधि
Next article 40000 की Salary के लिए रेलवे की वैकेंसी, 31 से कर सकेंगे Apply 
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel