[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Mix Vegetable Idli: ब्रेकफास्ट देख झूम उठेंगे बच्चे जब घर पर बनेगी सब्जियों वाली टेस्टी इडली, रोज खाने की करेंगे जिद

Mix Vegetable Idli: ब्रेकफास्ट देख झूम उठेंगे बच्चे जब घर पर बनेगी सब्जियों वाली टेस्टी इडली, रोज खाने की करेंगे जिद

0
Mix Vegetable Idli: ब्रेकफास्ट देख झूम उठेंगे बच्चे जब घर पर बनेगी सब्जियों वाली टेस्टी इडली, रोज खाने की करेंगे जिद
AI generated image

Mix Vegetable Idli: इडली साउथ इंडियन किचन की सबसे हेल्दी और लाइट डिश मानी जाती है। यह न सिर्फ टेस्टी होती है बल्कि आसानी से डाइजेस्ट भी हो जाती है. ट्रेडिशनल इडली चावल और उरद दाल से बनती है, लेकिन अगर इसमें थोड़ी सी सब्जियों का ट्विस्ट जोड़ दिया जाए तो यह और भी ज्यादा हेल्दी और न्यूट्रिशियस बन जाती है. मिक्स वेजिटेबल इडली बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए एक परफेक्ट ब्रेकफास्ट या स्नैक ऑप्शन है. इसमें मौजूद सब्जियां आपके शरीर को विटामिन्स, फाइबर और मिनरल्स देती हैं वहीं, इडली का बेस एनर्जी से भरपूर होता है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.

मिक्स वेजिटेबल इडली के लिए आवश्यक सामग्री

  • इडली का बैटर – 3 कप, चावल और उरद दाल से बना हुआ या रेडीमेड
  • गाजर – आधा कप कद्दूकस किया हुआ
  • बीन्स – एक चौथाई कप बारीक कटी हुई
  • मटर – एक चौथाई कप
  • शिमला मिर्च – एक चौथाई कप बारीक कटी हुई
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई या ऑप्शनल
  • अदरक – 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • धनिया पत्ती – 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल/घी – इडली मोल्ड को ग्रीस करने के लिए

यह भी पढ़ें: Moong Daal Ki Barfi: दिल खोलकर खा सकेंगे मीठा जब घर पर बनेगी मूंग दाल की बर्फी, स्वाद और सेहत दोनों का मिलेगा परफेक्ट डोज

यह भी पढ़ें: Sabudana Makhana Snacks: न लगेगी मेहनत और न पड़ेगी ज्यादा इंग्रीडिएंट्स की जरूरत, व्रत और शाम की चाय के लिए मिनटों में बनाएं साबूदाना मखाना स्नैक्स

मिक्स वेजिटेबल इडली बनाने की विधि

  • अगर आप घर का बैटर इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे रातभर फर्मेंट होने दें अगर नहीं तो रेडीमेड बैटर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
  • इसके बाद गाजर, बीन्स, शिमला मिर्च और मटर को अच्छे से धोकर बारीक काट लें. आप अगर चाहें तो थोड़ी देर हल्का सा स्टीम भी कर सकते हैं.
  • इसके बाद बैटर में सभी सब्जियां, अदरक, हरी मिर्च, नमक और धनिया पत्ती डालकर अच्छे से मिक्स करें. इस बात का ख्याल रखें कि बैटर न ज्यादा गाढ़ा हो और न ज्यादा पतला.
  • इसके बाद इडली मोल्ड को हल्के तेल से ग्रीस करें और इसमें सब्जियों वाला बैटर डाल दें.
  • अब एक स्टीमर या बड़ी कढ़ाई में पानी गरम करें और मोल्ड को स्टीमर में रखकर 12 से 15 मिनट तक मीडियम आंच पर पकाएं.
  • जब इडली फूलकर स्पॉन्जी हो जाए तो गैस बंद कर दें और 5 मिनट तक ठंडा होने दें और चम्मच की मदद से इडली को मोल्ड से निकालें.
  • गरमा-गर्म मिक्स वेजिटेबल इडली को नारियल चटनी, टमाटर की चटनी या सांभर के साथ परोसें.

यह भी पढ़ें: Mix Dal Dosa Recipe: किचन में मौजूद दालों से बनाएं टेस्टी और न्यूट्रिशियस मिक्स दाल डोसा, डिनर और ब्रेकफास्ट के लिए बेस्ट चॉइस

Previous article शिक्षक दिवस पर पाकुड़ के शिक्षक राकेश रजक, रविकांत व सत्यजीत दास होंगे राज्य स्तर पर सम्मानित
Next article कार्यशाला में राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने पर चर्चा
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel