[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Mix Veg Khichdi Recipe: घी की खुशबू और सब्जियों का स्वाद जीत लेगा सबका दिल, एक कटोरी खिचड़ी में छुपा है पूरी सेहत का राज

Mix Veg Khichdi Recipe: घी की खुशबू और सब्जियों का स्वाद जीत लेगा सबका दिल, एक कटोरी खिचड़ी में छुपा है पूरी सेहत का राज

0
Mix Veg Khichdi Recipe: घी की खुशबू और सब्जियों का स्वाद जीत लेगा सबका दिल, एक कटोरी खिचड़ी में छुपा है पूरी सेहत का राज
मिक्स वेज खिचड़ी AI generated image

Mix Veg Khichdi Recipe: मिक्स वेज खिचड़ी हमारे किचन में बनने वाली एक ऐसी डिश है जो सिर्फ टेस्टी नहीं बल्कि हेल्दी भी होती है. यह काफी ज्यादा हल्की होती है जिस वजह से इसे हर उम्र के लोग काफी आसानी से डाइजेस्ट कर पाते हैं. जब दाल, चावल और अलग-अलग तरह की सब्जियां एक साथ पकती हैं तो इसका टेस्ट चार गुना बढ़ जाता है और साथ ही इससे मिलने वाले फायदे भी बढ़ जाते हैं. मिक्स वेज खिचड़ी में भरपूर मात्रा में कार्ब्स, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं. अगर आपके घर पर कोई बीमार है या फिर अपने फिटनेस को लेकर हेमशा चिंतित रहते हैं तो आपको उन्हें इस डिश को तैयार करके जरूर खिलाना चाहिए. तो चलिए जानते हैं मिक्स वेज खिचड़ी बनाने की सबसे आसान रेसिपी.

मिक्स वेज खिचड़ी बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 1 कप चावल
  • आधा कप मूंग दाल अच्छे से धुली हुई
  • 1 कप मिक्स सब्जियां जैसे कि गाजर, मटर, बीन्स, आलू और फूलगोभी
  • 1 प्याज बारीक कटा हुआ
  • 1 टमाटर कटा हुआ
  • 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • आधा चम्मच हल्दी
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 चम्मच घी
  • आधा चम्मच जीरा
  • 4 से 5 कप पानी

यह भी पढ़ें: Oats Veg Khichdi: 20 मिनट में बनाएं सुपर हेल्दी और टेस्टी ओट्स वेज खिचड़ी, वजन घटाने और डायबिटीज मरीजों के लिए परफेक्ट मील

मिक्स वेज खिचड़ी बनाने की आसान रेसिपी

  • मिक्स वेज खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले चावल और मूंग दाल को अच्छे से धोकर 15 से 20 मिनट के लिए भिगो दें. इसके बाद प्रेशर कुकर में घी गर्म करें और उसमें जीरा डालें. जब जीरा चटकने लगे तो प्याज डालकर हल्का गोल्डन होने तक भूनें. इसके बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और खुशबू आने तक चलाएं.
  • अब इसमें कटी हुई सब्जियां और टमाटर डालकर 2 से 3 मिनट तक भूनें और फिर हल्दी और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. इसके बाद भीगे हुए चावल और दाल डालें और हल्का सा चलाकर पानी डाल दें. अब कुकर का ढक्कन बंद करके इसे मीडियम आंच पर 3 से 4 सीटी आने तक पकाएं. गैस बंद करने के बाद कुकर का प्रेशर अपने आप निकलने दें.
  • इस बात का ख्याल रखें कि जब कुकर खुले, तो खिचड़ी को हल्का सा जरूर चलाएं. अगर आपको पतली खिचड़ी पसंद है तो थोड़ा और गर्म पानी मिला सकते हैं.

परोसने का तरीका

मिक्स वेज खिचड़ी को गर्मागर्म घी, दही, अचार या पापड़ के साथ परोसकर आप इसे पूरे परिवार के साथ एन्जॉय कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:  Til Pak Recipe: इस देसी मिठाई से दूर होगी शरीर की कमजोरी, सर्दियों की ये डिश सेहत के साथ स्वाद का भी रखेगी ख्याल

Previous article Deoghar news : चार लाख की ठगी का आरोप, कार सौदे के नाम पर युवक से रकम हड़पने का मामला
Next article प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले में 877 मरीजों का हुआ इलाज
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel