[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Methi Mushroom Masala Recipe: बोरिंग लंच और डिनर में लगाएं स्वाद और फ्लेवर्स का तड़का, ट्राई करें टेस्टी और क्रीमी मेथी मशरूम मसाला

Methi Mushroom Masala Recipe: बोरिंग लंच और डिनर में लगाएं स्वाद और फ्लेवर्स का तड़का, ट्राई करें टेस्टी और क्रीमी मेथी मशरूम मसाला

0
Methi Mushroom Masala Recipe: बोरिंग लंच और डिनर में लगाएं स्वाद और फ्लेवर्स का तड़का, ट्राई करें टेस्टी और क्रीमी मेथी मशरूम मसाला
AI generated image

Methi Mushroom Masala Recipe: अगर आप हर दिन एक ही तरह की सब्जियां खाकर ऊब चुके हैं और कुछ नया, स्पाइसी और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो मेथी मशरूम मसाला आपके लिए एक बेस्ट और परफेक्ट ऑप्शन है. जब आप इस डिश को ट्राई करते हैं तो इसमें आपको सिर्फ मेथी की कड़वाहट का एहसास नहीं होता बल्कि मशरूम का सॉफ्ट टेक्सचर और स्पाइसी ग्रेवी को भी महसूस कर पाते हैं. इस डिश को तैयार करने में न ज्यादा समय लगती है और ना ही ज्यादा मेहनत. इस डिश की सबसे खास बात है कि इसे सिर्फ घर के बड़े नहीं बल्कि बच्चे भी बड़े ही चाव से खाते हैं. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान रेसिपी.

मेथी मशरूम मसाला बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • फ्रेश मेथी के पत्ते – 1 कप अच्छे से कटी हुई
  • मशरूम – 250 ग्राम, स्लाइस किए हुए
  • प्याज – 1 बड़ा, बारीक कटा हुआ
  • टमाटर – 2 मीडियम साइज के, पेस्ट बनाया हुआ
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 टेबलस्पून
  • हरी मिर्च – 1, बारीक कटी हुई
  • हल्दी पाउडर – आधा टीस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून
  • धनिया पाउडर – 1 टीस्पून
  • किचन किंग मसाला या गरम मसाला – आधा टीस्पून
  • कसूरी मेथी – 1 टीस्पून
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल या घी – 2 टेबलस्पून
  • क्रीम या दूध – 2 टेबलस्पून या ऑप्शनल

यह भी पढ़ें: Cheese Besan Toast Sandwich: जब कुछ समझ न आए तो बना लें चीजी बेसन टोस्ट सैंडविच, ब्रेकफास्ट से लेकर टिफिन के लिए बेस्ट आईडिया

मेथी मशरूम मसाला बनाने की आसान रेसिपी

  • मेथी मशरूम मसाला बनाने के लिए सबसे पहले फ्रेश मेथी की पत्तियों को अच्छी तरह साफ करके धो लें और बारीक काट लें. इसके बाद मशरूम को बहते पानी में हल्का धोकर स्लाइस कर लें. इस बात का खास ख्याल रखें कि मशरूम को ज्यादा देर पानी में न रखें, वरना वे गल जाते हैं.
  • इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करें और फिर इसमें बारीक कटा प्याज डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें. अब अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर खुशबू आने तक पकाएं. अंत में टमाटर पेस्ट डालें और मसाले जैसे कि हल्दी, लाल मिर्च और धनिया डालकर तब तक भूनें जब तक मसाले से तेल अलग न होने लगे.
  • इसके बाद इसमें कटी हुई फ्रेश मेथी के पत्ते डालें और 2 से 3 मिनट तक भूनें. ऐसा करने से मेथी की कड़वाहट कम हो जाती है और स्वाद बढ़ जाता है.
  • अब पैन में स्लाइस किए हुए मशरूम डालें और हल्का सा मिलाएं. बता दें मशरूम पानी छोड़ते हैं इसलिए इसे ढककर करीबन 5 से 7 मिनट पकने दें. जब सब एक बराबर अच्छी तरह पक जाए, तो नमक और किचन किंग/गरम मसाला डाल दें.
  • अगर आप रेस्टोरेंट जैसा स्वाद चाहते हैं तो इसमें 2 चम्मच क्रीम या थोड़ा दूध डालें और ऊपर से कसूरी मेथी मसलकर डालें और 1 मिनट उबालें.

यह भी पढ़ें: Masaledar Sukha Aloo Fry: कम इंग्रीडिएंट्स में बनाएं टेस्टी और क्रिस्पी मसालेदार सूखा आलू फ्राई, स्वाद ऐसा कि हर कोई करे तारीफ!

Previous article तरोवा में बुद्ध पद्धति से हुआ सादगीपूर्ण विवाह समारोह
Next article Motihari: छह माह से नलजल योजना बंद, नहीं मिल रहा शुद्ध पानी, प्रदर्शन
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel