[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Methi Chana Dal Puri Recipe: गर्मागर्म मेथी चना दाल पूरी के साथ ब्रेकफास्ट को बनाएं दोगुना मजेदार, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे

Methi Chana Dal Puri Recipe: गर्मागर्म मेथी चना दाल पूरी के साथ ब्रेकफास्ट को बनाएं दोगुना मजेदार, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे

0
Methi Chana Dal Puri Recipe: गर्मागर्म मेथी चना दाल पूरी के साथ ब्रेकफास्ट को बनाएं दोगुना मजेदार, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
AI generated image

Methi Chana Dal Puri Recipe: सर्दियों की सुबह हो और ब्रेकफास्ट में गर्मागर्म पूरी खाने को मिल जाए तो इससे बेहतर और क्या हो सकता है. जब नाश्ते में पूरी खाने को मिले तो भूख बढ़कर दोगुनी हो जाती है और साथ ही चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान भी आ जाती है. हम सभी ने नॉर्मल पूरियां तो खायी ही हैं लेकिन आज हम आपको मजेदार ट्विस्ट के साथ पूरी की रेसिपी बताने जा रहे हैं. आज हम आपको मेथी चना दाल पूरी की रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसमें आपको मेथी की फ्रेशनेस, चना दाल की न्यूट्रिशन और मसालों का जबरदस्त फ्लेवर सब एक ही जगह पर मिल जाएगा. सर्दियों में मेथी चना दाल पूरी का सेवन करना आपकी सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान और हेल्दी रेसिपी.

मेथी चना दाल पूरी बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • गेहूं का आटा – 2 कप
  • चना दाल – आधा कप
  • हरी मेथी की पत्तियां – 1 कप बारीक कटी हुई
  • हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
  • अदरक – 1 छोटा टुकड़ा अच्छे से कद्दूकस किया हुआ
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर – एक चौथाई छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – तलने के लिए
  • घी – 1 बड़ा चम्मच या फिर अपनी इच्छा के अनुसार
  • पानी – जरूरत के अनुसार

यह भी पढ़ें: Flower Mathri Recipe: दिखने में फूल जैसी और खाने में सुपर क्रिस्पी, घर पर मिनटों में बनाएं सभी की फेवरेट फ्लावर मठरी

यह भी पढ़ें: Palak Kachori Recipe: गर्मागर्म पालक कचौरी के साथ सर्दियों की शामों को बनाएं और भी स्पेशल, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे

मेथी चना दाल पूरी बनाने की रेसिपी

  • मेथी चना दाल पूरी बनाने के लिए सबसे पहले चना दाल को अच्छी तरह धोकर 2 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. इसके बाद इसे हल्के नमक और पानी के साथ आधा उबाल लें ताकि यह सॉफ्ट हो जाए लेकिन पूरी तरह गल न जाए. इसके बाद इसे छलनी में छानकर ठंडा होने दें.
  • अब इस उबली हुई दाल को मिक्सर में दरदरा पीस लें या हाथ से हल्का मैश कर लें ताकि इसमें दाने बने रहें.
  • इसके बाद एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें और इसमें बारीक कटी मेथी की पत्तियां, अदरक, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर और नमक डालें. अब इसमें पिसी हुई चना दाल डालकर सबको अच्छी तरह मिलाएं.
  • इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें. इस बात का ख्याल रखें कि आटा ज्यादा सॉफ्ट न हो, वरना पूरी फूलने में दिक्कत होगी. आटा तैयार होने के बाद इसे 10 से 15 मिनट ढककर रख दें ताकि मेथी का स्वाद अच्छे से मिल जाए.
  • अब आटे से छोटे-छोटे गोले बनाकर बेलन से गोल पूरियां बेल लें. कोशिश करें कि पूरियां ज्यादा पतली न हों.
  • अब एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और तेल गर्म होने पर पूरियां डालकर मीडियम आंच पर गोल्डन और क्रिस्पी होने तक तलें. अंत में इन्हें टिश्यू पेपर पर निकाल लें ताकि एक्स्ट्रा ऑइल निकल जाए.
  • गर्मागर्म मेथी चना दाल पूरी को आलू की सब्जी, दही, या अचार के साथ परोसें.

यह भी पढ़ें: Paneer Mexican Sandwich: क्रिस्पी और क्रीमी पनीर मैक्सिकन सैंडविच के साथ बनाएं शाम को खास, हर बाइट में पाएं मैक्सिकन फ्लेवर्स का धमाका

Previous article Beautiful Mehndi Design: शादी में होने जा रही हैं शामिल, तो इन आकर्षक मेहंदी डिजाइन से सजाएं अपने हाथ
Next article सड़ा गला महुआ, गुड़ सहित दो हजार लीटर देसी शराब की गयी नष्ट
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel