[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Matar Sandwich Recipe: 10 मिनट में बनाएं कैफे-स्टाइल क्रिस्पी मटर सैंडविच, पूरे परिवार के लिए परफेक्ट इंस्टेंट स्नैक

Matar Sandwich Recipe: 10 मिनट में बनाएं कैफे-स्टाइल क्रिस्पी मटर सैंडविच, पूरे परिवार के लिए परफेक्ट इंस्टेंट स्नैक

0
Matar Sandwich Recipe: 10 मिनट में बनाएं कैफे-स्टाइल क्रिस्पी मटर सैंडविच, पूरे परिवार के लिए परफेक्ट इंस्टेंट स्नैक
मटर सैंडविच AI generated image

Matar Sandwich Recipe: सुबह की हड़बड़ी हो या फिर शाम की बिना बताए लगने वाली भूख, ऐसे समय में अगर कुछ ऐसा खाने को मिल जाए जो न सिर्फ टेस्टी हो बल्कि मिनटों में बनकर तैयार भी हो जाए, तो इसकी बात ही कुछ और होती है. जब बात ऐसे स्नैक की आती है, तो मटर सैंडविच एक परफेक्ट ऑप्शन बनकर सामने आता है. यह उन लोगों के लिए भी बेहतरीन विकल्प है जो रोज-रोज एक ही तरह के स्नैक्स खाकर बोर हो चुके हैं. इस डिश की खासियत इसमें इस्तेमाल किए गए फ्रेश हरे मटर, उनसे आने वाली हल्की मसालों की खुशबू और क्रिस्पी ब्रेड का जबरदस्त कॉम्बिनेशन है. बच्चों को जब यह सैंडविच खिलाया जाता है, तो यह पहली ही बार में उनकी फेवरेट बन जाती है. तो चलिए जानते हैं इस क्रिस्पी और टेस्टी डिश की आसान रेसिपी.

मटर सैंडविच बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • उबली हुई हरी मटर – 1 कप
  • ब्रेड स्लाइस – 6 से 8 पीस
  • बारीक कटा प्याज – 1 छोटा
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
  • अदरक – 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • हरा धनिया – 2 टेबलस्पून बारीक कटा हुआ
  • नींबू का रस – 1 टेबलस्पून
  • काली मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • बटर या घी – सेंकने के लिए
  • चाहें तो चीज या मेयोनीज – स्वादानुसार

यह भी पढ़ें: Palak Matar Cutlet Recipe: पालक और मटर से प्यार करने लगेंगे बच्चे जब घर पर बनेगा ये टेस्टी कटलेट, शाम की भूख का हेल्दी इलाज

मटर सैंडविच बनाने की आसान रेसिपी

  • मटर सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले उबली हुई मटर को एक बाउल में हल्का-सा मैश कर लें. इस बात का ख्याल रखें कि मटर पूरी तरह पेस्ट न बने, हल्के दानेदार रहें तो सैंडविच का स्वाद और टेक्सचर बेहतर आता है.
  • अब इसमें कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं. लास्ट में नींबू का रस डालकर मिश्रण को फ्रेश और चटपटा बना लें.
  • इसके बाद ब्रेड स्लाइस लें और आप अगर चाहें तो किनारों को काट दें. अब एक स्लाइस पर तैयार मटर का मिश्रण अच्छी मात्रा में फैलाएं. अगर आप सैंडविच को और भी क्रीमी बनाना चाहते हैं तो ऊपर से थोड़ा सा चीज या मेयोनीज भी लगा सकते हैं. इसके बाद दूसरी ब्रेड स्लाइस से इसे ढक दें.
  • अब तवा या सैंडविच मेकर गर्म करें और उस पर थोड़ा बटर या घी लगाएं और फिर सैंडविच को दोनों तरफ से गोल्डन और क्रिस्पी होने तक सेंक लें. सैंडविच मेकर में 3 से 4 मिनट में सैंडविच अच्छी तरह तैयार हो जाता है.

मटर सैंडविच को परोसने के सुझाव

गर्मागर्म मटर सैंडविच को हरी चटनी, टमाटर सॉस या चाय के साथ परोसें. यह डिश बच्चों के टिफिन के लिए यह एक परफेक्ट ऑप्शन है क्योंकि यह टेस्टी होने के साथ पेट भरने वाला भी है.

यह भी पढ़ें: Til Mathri Recipe: मिनटों में घर पर बनाएं दादी-नानी के हाथों जैसी क्रिस्पी तिल मठरी, बचपन की याद दिलाएगी ये ट्रेडिशनल रेसिपी

Previous article कटेया में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान, पांच पर प्राथमिकी दर्ज
Next article दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक घायल
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel