[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Matar Sabudana Cutlet: खिचड़ी से हो गए बोर तो ट्राय करें साबूदाना से बने क्रिस्पी कटलेट्स, कम इंग्रीडिएंट्स में बनने वाला परफेक्ट स्नैक

Matar Sabudana Cutlet: खिचड़ी से हो गए बोर तो ट्राय करें साबूदाना से बने क्रिस्पी कटलेट्स, कम इंग्रीडिएंट्स में बनने वाला परफेक्ट स्नैक

0
Matar Sabudana Cutlet: खिचड़ी से हो गए बोर तो ट्राय करें साबूदाना से बने क्रिस्पी कटलेट्स, कम इंग्रीडिएंट्स में बनने वाला परफेक्ट स्नैक
मटर सबूदाना कटलेट AI generated image

Matar Sabudana Cutlet: व्रत के दौरान हम जब भी कुछ लाइट और टेस्टी खाने का प्लान करते हैं तो दिमाग में कई तरह के नाम आते हैं. इनमें से ज्यादातर चीजों को हम ट्राय कर चुके होते हैं और काफी हद तक ऊब भी चुके होते हैं. व्रत के समय में हमारे शरीर को एक ऐसे डिश की जरूरत पड़ती है जी न सिर्फ हेल्दी हो बल्कि टेस्टी और साथ ही पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखने में भी मदद करे. ऐसे समय में मटर साबूदाना कटलेट एक बेहतरीन ऑप्शन बनकर सामने आता है. इस डिश की सबसे खास बात है कि इसे तैयार करने में ज्यादा इंग्रीडिएंट्स की जरूरत नहीं पड़ती है लेकिन फिर भी यह काफी ज्यादा टेस्टी लगती है. इसमें मौजूद मटर आपके शरीर को जरूरी न्यूट्रिशन देने का काम करते हैं जबकि साबूदाना आपके शरीर को लंबे समय तक एनर्जी देता है. अगर आप तली भुनी हुई चीजें खाने से बचना चाहते हैं तो भी यह एक परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकता है. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट ये कटलेट व्रत के साथ-साथ नॉर्मल दिनों में भी हेल्दी स्नैक के तौर पर बनाए जा सकते हैं।

मटर सबूदाना कटलेट बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 1 कप उबला हुआ सबूदाना
  • 1 कप उबले हुए हरे मटर
  • 2 उबले हुए आलू बाइंडिंग के लिए
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
  • सेंधा नमक स्वादानुसार
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • 1 से 2 चम्मच हरा धनिया बारीक कटा हुआ
  • तलने के लिए घी या तेल

यह भी पढ़ें: Palak Matar Cutlet Recipe: पालक और मटर से प्यार करने लगेंगे बच्चे जब घर पर बनेगा ये टेस्टी कटलेट, शाम की भूख का हेल्दी इलाज

मटर सबूदाना कटलेट बनाने की रेसिपी

  • मटर सबूदाना कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए मटर को हल्का सा मैश कर लें. अब एक बड़े बाउल में उबला हुआ सबूदाना, मैश किए हुए मटर और उबले आलू डालें. इसके बाद इसमें हरी मिर्च, अदरक, सेंधा नमक, नींबू का रस और हरा धनिया मिलाकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें. इस बात का ख्याल रखें कि मिश्रण ज्यादा गीला न हो, ताकि कटलेट बनाते समय टूटें नहीं.
  • अब तैयार मिश्रण से मीडियम साइज के कटलेट बना लें. इसके बाद एक नॉन-स्टिक तवे पर थोड़ा सा घी या तेल गर्म करें और कटलेट को धीमी आंच पर दोनों तरफ से गोल्डन और क्रिस्पी होने तक सेंक लें. आप अगर चाहें तो इन्हें एयर फ्रायर में भी कम तेल के साथ बना सकते हैं.

मटर सबूदाना कटलेट को परोसने का तरीका

गर्मागर्म मटर सबूदाना कटलेट को हरी चटनी, मूंगफली की चटनी या व्रत वाली दही के साथ परोसें और पूरे परिवार के साथ एन्जॉय करें.

यह भी पढ़ें: Mix Veg Cheese Tikki: बच्चों के नखरे खत्म कर देगी यह चीजी और हेल्दी टिक्की, हर मां की टेंशन दूर करने वाला इवनिंग स्नैक

Previous article Rain And Snowfall: बारिश और बर्फबारी की संभावना, कश्मीर के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
Next article खरमास समाप्त होते ही मांगलिक कार्यों की लौटी रौनक
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel