[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style शाम के 6 बजते ही शुरू हो जाती है बच्चों की फरमाइश? 15 मिनट में बनाएं चटपटी मसाला मैकरोनी, जानें आसान रेसिपी

शाम के 6 बजते ही शुरू हो जाती है बच्चों की फरमाइश? 15 मिनट में बनाएं चटपटी मसाला मैकरोनी, जानें आसान रेसिपी

0
शाम के 6 बजते ही शुरू हो जाती है बच्चों की फरमाइश? 15 मिनट में बनाएं चटपटी मसाला मैकरोनी, जानें आसान रेसिपी
मसाला मैकरोनी AI image

Masala Macaroni Recipe: शाम के जैसे ही 6 बजते हैं, घर में बच्चों की आवाज गूंजती है, जिसमें एक ही बात होती है कि, “मम्मी, मुझे भूख लगी है, कुछ अच्छा है खाने को तो दो ना.” जब बच्चे भूख से चिड़चिड़ाने लगते हैं, तो अक्सर पैरेंट्स उन्हें बिस्कुट, समोसा या फिर बाहर ले जाकर मोमो खिला देते हैं. इस तरह की जितनी भी चीजें होती हैं, वे खाने में तो टेस्टी लगती हैं, लेकिन अगर इन्हें हर दिन खाया जाने लगे, तो इनकी वजह से बच्चे की सेहत पर काफी बुरा असर भी पड़ सकता है. आज की यह आर्टिकल हर उस मां के लिए है, जो अपने बच्चे को काफी कम समय में कुछ टेस्टी बनाकर खिलाना चाहती हैं. आज हम आपको चटपटी मसाला मैकरोनी की रेसिपी बताने जा रहे हैं. देसी मसालों और पास्ता का यह मजेदार कॉम्बो बच्चों को बहुत पसंद आता है और इसकी खुशबू मिलते ही वे अपने सारे काम छोड़कर सीधे डाइनिंग टेबल की तरफ भागे चले आते हैं. तो चलिए जानते हैं, सिर्फ 15 मिनट में बनने वाली मसाला मैकरोनी की सबसे आसान रेसिपी.

मसाला मैकरोनी बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • मैकरोनी – 1 कप
  • प्याजन – 1 बारीक कटा हुआ
  • टमाटर – 1 बड़े साइज का बारीक कटा हुआ या प्यूरी
  • शिमला मिर्च – आधी कप, बारीक कटी हुई
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई या बच्चों के स्वादानुसार
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
  • टोमैटो केचप – 2 बड़े चम्मच
  • मसाले – एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चौथाई चम्मच गरम मसाला
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल या बटर – 2 बड़े चम्मच
  • हरा धनिया – बारीक कटा हुआ, डेकोरेशन के लिए

मसाला मैकरोनी बनाने की आसान रेसिपी

  • मसाला मैकरोनी बनाने के लिए सबसे पहले एक गहरे बर्तन में 3 से 4 कप पानी गर्म करें. जब पानी में उबाल आने लगे तो उसमें आधा छोटा चम्मच नमक और एक छोटा चम्मच तेल डालें. तेल डालने से मैकरोनी आपस में चिपकती नहीं है. इसके बाद इसमें मैकरोनी डालें और मीडियम आंच पर 8 से 10 मिनट तक पकने दें. जब मैकरोनी सॉफ्ट हो जाए, तो गैस बंद कर दें और इसे छानकर ठंडे पानी से धो लें.
  • इसके बाद एक कड़ाही में तेल या बटर गर्म करें और फिर इसमें बारीक कटी हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ सेकेंड्स के लिए भूनें. अब इसमें बारीक कटा प्याज डालें और तब तक भूनें जब तक वह हल्का गुलाबी न हो जाए. इसके बाद इसमें शिमला मिर्च या बच्चों की पसंद की कोई भी सब्जी जैसे गाजर, कॉर्न डालें और 2 मिनट तक पकाएं ताकि सब्जियों का क्रंच बना रहे. इसके बाद इसमें टमाटर डालें और इसे सॉफ्ट होने तक पकाएं. अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर मसालों को अच्छी तरह मिला लें.
  • जब मसाला तेल छोड़ने लगे, तो इसमें टोमैटो केचप डालें. यह मैकरोनी को एक बढ़िया खट्टा-मीठा स्वाद देता है जो बच्चों को बहुत पसंद आता है. इसके बाद उबली हुई मैकरोनी को कड़ाही में डालें और हल्के हाथों से मसाले के साथ मिक्स करें ताकि मैकरोनी टूटे नहीं. इसे धीमी आंच पर 2 मिनट के लिए ढककर पकाएं ताकि सारे मसालों का फ्लेवर मैकरोनी के अंदर तक चला जाए. लास्ट में गैस बंद करें और ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालकर गरमा-गरम परोसें.
  • अगर आपके बच्चे को चीज पसंद है, तो गैस बंद करने के बाद ऊपर से थोड़ा सा कद्दूकस किया हुआ मोजेरेला या प्रोसेस्ड चीज डाल सकते हैं. इससे इसका स्वाद दोगुना हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: बिना प्याज-लहसुन के भी बन सकता है लाजवाब डिनर, ट्राई करें ये 3 टेस्टी रेसिपीज जिन्हें हर कोई करेगा पसंद

Previous article प्रेस कॉन्फ्रेंस में रो पड़े रौशन आनंद, खान सर पर लगाए कई आरोप, CBI जांच की मांग की
Next article NTA ने शुरू किया NEET के लिए रिफंड प्रोसेस, पहले कराएं बैंक अकाउंट वेरिफिकेशन
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel