[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Masala Idli Recipe: सिंपल इडली को दें मसालेदार और फन ट्विस्ट, 10 मिनट में बनाएं हेल्दी और टेस्टी ईवनिंग स्नैक

Masala Idli Recipe: सिंपल इडली को दें मसालेदार और फन ट्विस्ट, 10 मिनट में बनाएं हेल्दी और टेस्टी ईवनिंग स्नैक

0
Masala Idli Recipe: सिंपल इडली को दें मसालेदार और फन ट्विस्ट, 10 मिनट में बनाएं हेल्दी और टेस्टी ईवनिंग स्नैक
AI generated image

Masala Idli Recipe: इडली हम भारतीयों का फेवरेट ब्रेकफास्ट है, लेकिन अगर आप इसे थोड़ा ट्विस्ट दें तो यह शाम के स्नैक के लिए भी परफेक्ट बन सकती है. मसाला इडली एक ऐसा हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन है, जो जल्दी बनता है और बच्चों और बड़ों सभी को पसंद आता है. यह रेसिपी प्रोटीन और फाइबर से भरपूर है और पेट को हल्का रखते हुए भी एनर्जी देती है. अगर आप अपने बच्चे को सुबह के नाश्ते में या फिर इवनिंग स्नैक के तौर पर कुछ हेल्दी खिलाना चाहती है तो इससे बेहतर आपके लिए और कुछ भी नहीं हो सकता है. आज हम आपको इसकी सबसे आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं.

मसाला इडली बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • इडली – 6 से 8 स्टीम की हुई
  • तेल – 1 बड़ा चम्मच
  • राई – आधा छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च – 1 से 2 बारीक कटी हुई
  • करी पत्ते – 6 से 7
  • प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
  • हल्दी पाउडर – एक चौथाई छोटा चम्मच
  • चाट मसाला – स्वादानुसार
  • हरा धनिया – 1 बड़ा चम्मच कटा हुआ
  • नमक – स्वादानुसार

यह भी पढ़ें: Sabudana Chaat Recipe: बिना तेल-मसालों के मिनटों में बनाएं हेल्दी साबुदाना चाट, टिफिन और स्नैक टाइम के लिए परफेक्ट ऑप्शन

यह भी पढ़ें: Masaledaar Suji Tikki Recipe: क्रिस्पी और टेस्टी मसालेदार सूजी टिक्की के साथ बनाएं अपनी शाम को शानदार, जानें क्विक रेसिपी

मसाला इडली बनाने की विधि

  • सबसे पहले घर पर बनी या बाजार से खरीदी हुई स्टीम की हुई इडली को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. अगर आप घर पर बनाना चाहें तो बेसन या सूजी इडली भी बना सकते हैं.
  • इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करें और इसमें राई डालकर इसे चटकने दें. इसके बाद करी पत्ते और हरी मिर्च डालें और हल्का सा भूनें ताकि मसालों की खुशबू अच्छे से आ जाए.
  • अब इसमें बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें और हल्दी पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं. यह इडली में रंग और स्वाद दोनों बढ़ाता है.
  • अब कटे हुए इडली के टुकड़े पैन में डालें और हल्के हाथ से 3 से 4 मिनट तक मसालों के साथ मिलाएं. इस बात का ख्याल रखें कि इडली टूटें नहीं.
  • इसके बाद नमक और चाट मसाला डालें और ऊपर से हरा धनिया छिड़कें. आप अगर चाहें तो नींबू का रस भी डाल सकते हैं.
  • मसाला इडली को तुरंत गर्मागर्म परोसें. आप अगर चाहें तो इसे सॉस या टमाटर की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Masala Sabudana Recipe: बच्चों से लेकर बड़े सभी करेंगे डिनर का इंतजार, इस तरह बिना ज्यादा मेहनत मिनटों में बनाएं मसाला साबुदाना

Previous article Independence Day 2025 GK Quiz: 15 अगस्त से जुड़े कुछ प्रश्न क्या हैं? Quiz के ये सवाल दिलाएंगे पहला Prize
Next article Viral Video: मसाज पार्लर वाले ने बनाया महिला का वीडियो, मच गया बवाल
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel