[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Leftover Roti Pizza Recipe: बची हुई रोटियों से बनाएं बच्चों की फेवरेट पिज्जा, हर मां को जरूर ट्राय करनी चाहिए ये वायरल रेसिपी

Leftover Roti Pizza Recipe: बची हुई रोटियों से बनाएं बच्चों की फेवरेट पिज्जा, हर मां को जरूर ट्राय करनी चाहिए ये वायरल रेसिपी

0
Leftover Roti Pizza Recipe: बची हुई रोटियों से बनाएं बच्चों की फेवरेट पिज्जा, हर मां को जरूर ट्राय करनी चाहिए ये वायरल रेसिपी
रोटी पिज्जा AI generated image

Leftover Roti Pizza Recipe: अक्सर जब रात की रोटियां बच जाती हैं तो हम इन्हें फ्रिज में रख देते हैं और अगली सुबह ये सोचने लगते हैं कि आखिर इसका करें तो करें क्या. बची हुई रोटियों को अगर आप भी हर दिन की तरह सब्जियों के साथ खाकर ऊब गए हैं तो आज हम आपके लिए एक बेहद ही मजेदार और बच्चों की फेवरेट रेसिपी लेकर आए हैं. आज हम आपको बची हुई रोटियों से पिज्जा बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं जो सिर्फ बच्चों को ही नहीं बल्कि बड़ों को भी काफी ज्यादा पसंद आने वाली है. इस पिज्जा की खासियत है कि यह मिनटों में बन जाती है और बिलकुल ही बजट फ्रेंडली भी होती है. ये पिज्जा हेल्दी ही होते हैं क्योंकि इनमें मैदे की जगह पर गेहूं की रोटियों का इस्तेमाल किया जाता है. आप इसमें अपनी पसंद की सब्जियां डालकर इसे सिर्फ ज्यादा टेस्टी नहीं बल्कि डबल हेल्दी भी बना सकते हैं. तो चलिए जानते हैं बची हुई रोटियों से पिज्जा बनाने की सबसे आसान रेसिपी.

रोटी पिज्जा बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • बची हुई रोटियां – 2 से 3
  • पिज्जा सॉस – 2 से 3 टेबलस्पून
  • प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
  • शिमला मिर्च – आधी कटी हुई
  • टमाटर – 1 बारीक कटा हुआ
  • स्वीट कॉर्न या उबला हुआ मक्का – 2 टेबलस्पून
  • मोजरेला चीज – जरूरत के अनुसार कद्दूकस किया हुआ
  • ओरिगैनो और चिली फ्लेक्स – स्वादानुसार
  • नमक – स्वादानुसार
  • बटर या ऑलिव ऑयल – थोड़ा सा

यह भी पढ़ें: Rice Flour Cutlet Recipe: चावल के आटे से बने ये कटलेट बन जाएंगे सभी के फेवरेट, बच्चों की टिफिन और शाम की चाय के लिए बेस्ट चॉइस

रोटी पिज्जा बनाने की आसान रेसिपी

  • रोटी पिज्जा बनाने के लिए सबसे पहले एक तवा गर्म करें और उस पर हल्का सा बटर या ऑलिव ऑयल लगाएं.
  • इसके बाद रोटी को तवे पर रखें और एक साइड से हल्का सा सेक लें ताकि वह क्रिस्पी हो जाए.
  • अब रोटी को पलटें और ऊपर की तरफ पिज्जा सॉस बराबर मात्रा में फैलाएं.
  • इसके बाद उस पर कटा हुआ प्याज, शिमला मिर्च, टमाटर और स्वीट कॉर्न डालें.
  • अब स्वादानुसार थोड़ा नमक, ओरिगैनो और चिली फ्लेक्स छिड़कें.
  • इसके बाद ऊपर से कद्दूकस किया हुआ चीज डालें.
  • अब इस तवे को ढक दें और धीमी आंच पर 4 से 5 मिनट तक पकने दें, जब तक चीज अच्छे से मेल्ट न हो जाए.
  • जब नीचे से रोटी क्रिस्पी और ऊपर से चीज पिघल जाए, तो गैस बंद कर दें.
  • तैयार लेफ्टओवर रोटी पिज्जा को गर्मागर्म काटकर सर्व करें. आप अगर चाहें तो इसे टोमैटो केचप या चिली सॉस के साथ बच्चों के टिफिन, शाम की चाय या हल्के डिनर में भी परोस सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Ragi Suji Upma Recipe: सिर्फ 20 मिनट में बनाएं हेल्दी और टेस्टी रागी सूजी उपमा, सुबह की एनर्जी का सुपर बूस्टर

Previous article अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, बाल-बाल बचा चालक
Next article समाजसेवी मोहम्मद साबीर ने वितरित किये 200 कंबल
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel