[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Lauki Kofta Recipe: लौकी के नाम पर मुंह बनाने वाले भी बन जाएंगे इन कोफ्तों के फैन, स्वाद ऐसा कि पेट भर जाएगा पर दिल नहीं

Lauki Kofta Recipe: लौकी के नाम पर मुंह बनाने वाले भी बन जाएंगे इन कोफ्तों के फैन, स्वाद ऐसा कि पेट भर जाएगा पर दिल नहीं

0
Lauki Kofta Recipe: लौकी के नाम पर मुंह बनाने वाले भी बन जाएंगे इन कोफ्तों के फैन, स्वाद ऐसा कि पेट भर जाएगा पर दिल नहीं
lauki kofta recipe AI generated image

Lauki Kofta Recipe: लौकी की सब्जी घर पर बनती नहीं है कि सभी इसे देखकर मुंह बनाने लगते हैं. उन्हें ऐसा लगता है कि अगर यह डिश लौकी से बनी हुई होगी तो इसमें स्वाद तो होगा ही नहीं. अगर आपके घर पर भी यह प्रॉब्लम रहती है तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की होने वाली है. आज हम आपको लौकी के कोफ्ते की रेसिपी बताने जा रहे हैं जो आपके लिए गेम चेंजर की तरह हो सकता है. लौकी के कोफ्ते का जो स्वाद होता है वह काफी ज्यादा जबरदस्त होता है और इसका जो सॉफ्ट टेक्सचर होता है वह इसे और भी ज्यादा खास बना देता है. मसलों से लोडेड थिक ग्रेवी और अंदर से सॉफ्ट लेकिन बाहर से क्रिस्पी कोफ्ते हर बाईट में आपको अपने दीवाना बना देते हैं. यह रेसिपी इतनी ज्यादा टेस्टी है कि जब आप इसे पहली बार घर पर बनाते हैं तो सभी बार-बार इसे खाने की डिमांड करते हैं. तो चलिए जानते हैं लौकी के कोफ्ते बनाने की आसान रेसिपी.

लौकी के कोफ्ते बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • लौकी कद्दूकस की हुई – 2 कप
  • बेसन – 4 से 5 बड़े चम्मच
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
  • अदरक कद्दूकस – 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी – आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च – आधा छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – तलने के लिए
  • प्याज – 2 बारीक कटी हुई
  • टमाटर – 2 पीसकर प्यूरी बनाई हुई
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 बड़ा चम्मच
  • दही – आधा कप
  • काजू – 6 से 7, भिगोकर पेस्ट बना लें
  • हल्दी – आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च – 1 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 बड़ा चम्मच
  • गरम मसाला – आधा छोटा चम्मच
  • जीरा – आधा छोटा चम्मच
  • तेल – 2 से 3 बड़े चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • पानी – जरूरत के अनुसार
  • हरा धनिया – डेकोरेशन के लिए

यह भी पढ़ें: Sabudana Aloo Khichdi Recipe: सिर्फ 10 मिनट में बनाएं नॉन-स्टिकी और टेस्टी साबूदाना आलू खिचड़ी, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे

लौकी के कोफ्ते बनाने की आसान रेसिपी

  • लौकी के कोफ्ते बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को छीलकर कद्दूकस कर लें. इसके बाद कद्दूकस की हुई लौकी का एक्स्ट्रा पानी निचोड़ दें, लेकिन इस बात का ख्याल रखें कि यह बिल्कुल सूखा न हो, थोड़ी सी नमी इसमें रहनी चाहिए. इसके बाद इसमें बेसन, हरी मिर्च, अदरक, हल्दी, लाल मिर्च और नमक मिला लें.
  • इस मिश्रण से छोटे-छोटे गोल कोफ्ते तैयार करें और एक कड़ाही में तेल गर्म करें और कोफ्तों को मीडियम आंच पर गोल्डन होने तक तल लें. इसके बाद तले हुए सभी कोफ्तों को एक प्लेट में निकालकर अलग रख दें.
  • इसके बाद आपको ग्रेवी तैयार कर लेनी है. ग्रेवी तैयार करने के लिए कड़ाही में तेल गर्म करें और इसमें जीरा चटकाएं और फिर इसमें प्याज डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें.
  • अब अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर एक मिनट भूनें और इसके ठीक बाद टमाटर की प्यूरी मिलाएं और मसाले जैसे कि हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर को डाल दें. इन मसाले को तब तक पकाएं जब तक तेल अलग न होने लगे.
  • इसके बाद इसमें दही और काजू पेस्ट डालें, लगातार चलाते हुए 2 से 3 मिनट पकाएं. इसके बाद स्वादानुसार नमक और थोड़ा पानी डालकर ग्रेवी को चलाएं और 5 से 7 मिनट पकने दें.
  • जब ग्रेवी गाढ़ी और अच्छी तरह पक जाए तब गरम मसाला डालें और आखिर में तले हुए कोफ्ते ग्रेवी में डालकर 2 मिनट धीमी आंच पर पकाएं. गर्मागर्म लौकी के कोफ्ते को हरे धनिए से सजाएं.

यह भी पढ़ें: Makhana Raita Recipe: दही और मखाने से बनाएं क्रीमी और क्रंची रायता, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटने को हो जाएंगे मजबूर

Previous article अवैध शराब के खिलाफ छापामारी, दो गिरफ्तार
Next article एपीके फाइल इंस्टॉल करवाकर ठगी करने वाले पांच साइबर आरोपी गिरफ्तार
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel