[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Lachcha Gobhi Paratha Recipe: क्रिस्पी लेयर्स और चटपटे फ्लेवर से लोडेड लच्छा गोभी पराठा बन जाएगा आपका फेवरेट, जानें मिनटों में बनने वाली रेसिपी

Lachcha Gobhi Paratha Recipe: क्रिस्पी लेयर्स और चटपटे फ्लेवर से लोडेड लच्छा गोभी पराठा बन जाएगा आपका फेवरेट, जानें मिनटों में बनने वाली रेसिपी

0
Lachcha Gobhi Paratha Recipe: क्रिस्पी लेयर्स और चटपटे फ्लेवर से लोडेड लच्छा गोभी पराठा बन जाएगा आपका फेवरेट, जानें मिनटों में बनने वाली रेसिपी
AI generated image

Lachcha Gobhi Paratha Recipe: पराठे आपने हर तरह की खायी होगी, लेकिन क्या आपने कभी लच्छा गोभी पराठा खाया है? आज हम आपके लिए लच्छा गोभी पराठा की रेसिपी लेकर आए हैं जो बेहद ही ज्यादा टेस्टी तो होती है. इस डिश की खास बात होती है कि आप इसे ब्रेकफास्ट से लेकर टिफिन तक बिना किसी कन्फ्यूजन के बना सकते हैं. जब आप लच्छा गोभी पराठे की पहली बाईट लेते हैं तो इसमें आपको गोभी का जबरदस्त स्वाद तो महसूस होता ही है बल्कि साथ ही चटपटे मसालों का फ्लेवर भी आपकी जुबान पर बैठ जाता है. जब आप इसे खाना शुरू करते हैं तो इसकी हर लेयर आपके एक्सपीरियंस को बेहतर बनाती है. लच्छा गोभी पराठा की खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और टेस्ट भी हर किसी को पसंद आता है.

लच्छा गोभी पराठा बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • गेहूं का आटा – 2 कप
  • नमक – आधा छोटा चम्मच
  • तेल – 1 छोटा चम्मच
  • पानी – जरूरत के अनुसार
  • कद्दूकस की हुई गोभी – 2 कप
  • बारीक कटा प्याज – 1
  • बारीक कटी हरी मिर्च – 1 से 2
  • कसा हुआ अदरक – 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • हल्दी – एक चौथाई छोटा चम्मच
  • अमचूर – आधा छोटा चम्मच
  • गरम मसाला – आधा छोटा चम्मच
  • धनिया के पत्ते – 2 बड़ा चम्मच
  • नमक – स्वाद के अनुसार
  • भूनने के लिए तेल – 1 छोटा चम्मच

यह भी पढ़ें: Haldi ki Sabzi Recipe: सर्दियों में जरूर खाएं हल्दी की यह स्पेशल सब्जी, इम्युनिटी होगी बूस्ट और शरीर भी रहेगा अंदर से गर्म

यह भी पढ़ें: Sabudana Pyaaj Chilla Recipe: कम तेल में बनाएं क्रिस्पी और टेस्टी साबूदाना प्याज चीला, सुबह और शाम के नाश्ते के लिए बेस्ट ऑप्शन

लच्छा गोभी पराठा बनाने की आसान रेसिपी

  • लच्छा गोभी पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में आटा, नमक और थोड़ा तेल डालकर अच्छे से मिलाएं. इसके बाद धीरे-धीरे पानी डालते हुए सॉफ्ट आटा गूंथ लें. अब आटे को ढककर 10 से 15 मिनट के लिए रख दें ताकि यह सेट हो जाए.
  • इसके बाद एक कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें और इसमें कसा हुआ अदरक और हरी मिर्च डालकर हल्का भूनें. अब इसमें कद्दूकस की हुई गोभी डालें और उसमें नमक एवं सभी सूखे मसाले मिलाकर 3 से 4 मिनट तक पकाएं. अब गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें. लास्ट में ऊपर से फ्रेश धनिया के पत्ते मिलाएं.
  • अब आटे की लोई बनाएं और इसे गोल बेल लें और बेलने के बाद उस पर हल्का सा तेल और सूखा आटा छिड़कें. इसके बाद रोटी को पट्टियों में काटकर एक-एक लेयर को उठाते हुए रोल करें. ऐसा करने से लच्छेदार लेयर्स तैयार होंगी और फिर इस रोल को हल्का दबाकर दोबारा छोटी पूड़ी की तरह बेलें.
  • इसके बाद गर्म तवा तैयार करें और बेली हुई लोई को तवे पर डालें और दोनों तरफ से हल्का गोल्डन होने तक सेकें. इसके बाद थोड़ा तेल लगाकर पराठे को क्रिस्पी और गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लें और इसी तरह सारे पराठे तैयार करें.
  • लच्छा गोभी पराठे को आप गर्मागर्म दही, अचार, सफेद मक्खन या चटनी के साथ परोस सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Sponge Dosa Recipe: दिखने में उत्तपम जैसा लेकिन स्वाद और टेक्सचर सबसे यूनिक, घर पर मिनटों में बनाएं सुपर फ्लफी और लाइट स्पॉन्ज डोसा

Previous article Video: कश्मीर के डल लेक से कम नहीं झारखंड का सतनाला झील, न्यू ईयर 2026 का यहां करें स्वागत
Next article औद्योगिक मांग बढ़ने से आसमान पर चांदी
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel