[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Dahi Shimla Mirch Recipe: रोटी या चावल के साथ परोसें दही शिमला मिर्च की टेस्टी सब्जी, स्वाद इतना लाजवाब कि हर कोई पूछेगा रेसिपी

Dahi Shimla Mirch Recipe: रोटी या चावल के साथ परोसें दही शिमला मिर्च की टेस्टी सब्जी, स्वाद इतना लाजवाब कि हर कोई पूछेगा रेसिपी

0
Dahi Shimla Mirch Recipe: रोटी या चावल के साथ परोसें दही शिमला मिर्च की टेस्टी सब्जी, स्वाद इतना लाजवाब कि हर कोई पूछेगा रेसिपी
AI generated image

Dahi Shimla Mirch Recipe: अगर आप हर दिन एक ही जैसी सब्जी खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ यूनिक, हेल्दी और जल्दी से बनने वाला ट्राई करना चाहते हैं तो दही शिमला मिर्च आपके लिए एक परफेक्ट डिश है. दही का खट्टापन और शिमला मिर्च का क्रिस्पी टेक्स्चर इसे काफी ज्यादा खास बना देता है. दही शिमला मिर्च को बनाने में तेल का इस्तेमाल काफी कम होता है जिस वजह से यह हेल्दी भी होता है. अगर आप रोटी, चावल या फिर पराठों के साथ कुछ फ्लेवरफुल ट्राई करना चाहते हैं तो दही शिमला मिर्च से बेहतर शायद ही कुछ और हो. जब आप इसे डाइनिंग टेबल पर परोसते हैं तो इसकी खुशबू से ही सभी के मुंह में पानी आने लगता है. तो चलिए जानते हैं दही शिमला मिर्च की आसान और टेस्टी रेसिपी.

दही शिमला मिर्च बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • शिमला मिर्च – 2 कटी हुई
  • दही – 1 कप फेंटी हुई
  • प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
  • टमाटर – 1 बारीक कटा हुआ
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
  • जीरा – आधा छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर – एक चौथाई छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला – एक चौथाई छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – 2 बड़े चम्मच
  • हरा धनिया – सजाने के लिए

यह भी पढ़ें: Methi Chana Dal Puri Recipe: गर्मागर्म मेथी चना दाल पूरी के साथ ब्रेकफास्ट को बनाएं दोगुना मजेदार, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे

यह भी पढ़ें: Flower Mathri Recipe: दिखने में फूल जैसी और खाने में सुपर क्रिस्पी, घर पर मिनटों में बनाएं सभी की फेवरेट फ्लावर मठरी

दही शिमला मिर्च बनाने की आसान रेसिपी

  • दही शिमला मिर्च बनाने के लिए सबसे पहले शिमला मिर्च को धोकर लंबाई में पतले स्लाइस में काट लें. इसके बाद दही को अच्छे से फेंटकर अलग रख दें ताकि उसमें कोई गांठ न रहे.
  • इसके बाद एक कढ़ाई में तेल गरम करें और उसमें जीरा डालें और जब वह चटकने लगे तो बारीक कटा प्याज डालें. इसके बाद प्याज को गोल्डन होने तक भूनें. इसके बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और 1 मिनट तक भूनें ताकि कच्चापन खत्म हो जाए.
  • अब इसमें कटे हुए टमाटर डालें और उन्हें सॉफ्ट होने दें. जब टमाटर अच्छे से गल जाए तब उसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालें. मसाले को तेल छोड़ने तक भूनें.
  • इसके बाद कटी हुई शिमला मिर्च डालें और मीडियम आंच पर 3 से 4 मिनट तक भूनें. इस बात का ख्याल रखें कि शिमला मिर्च ज्यादा न गलें, उसमें हल्का क्रंच बना रहना चाहिए.
  • अब गैस को धीमा कर दें और फेंटी हुई दही को धीरे-धीरे कढ़ाई में डालें. इसे लगातार चलाते रहें ताकि दही फटे नहीं. अब इसे ढककर 4 से5 मिनट तक पकाएं ताकि दही का स्वाद सब्जी में अच्छे से मिल जाए.
  • जब सब्जी का ग्रेवी थोड़ा गाढ़ा हो जाए तब उसमें गरम मसाला डालें और हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें.

यह भी पढ़ें: Paneer Mexican Sandwich: क्रिस्पी और क्रीमी पनीर मैक्सिकन सैंडविच के साथ बनाएं शाम को खास, हर बाइट में पाएं मैक्सिकन फ्लेवर्स का धमाका

Previous article 121 बोतल नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Next article सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel