[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Coconut Chocolate Balls: मां के हाथों से बनी कोकोनट चॉकलेट बॉल्स बच्चों के चेहरे पर लाएगी मुस्कान, बिना चीनी के 20 मिनट में हो जाएगी तैयार

Coconut Chocolate Balls: मां के हाथों से बनी कोकोनट चॉकलेट बॉल्स बच्चों के चेहरे पर लाएगी मुस्कान, बिना चीनी के 20 मिनट में हो जाएगी तैयार

0
Coconut Chocolate Balls: मां के हाथों से बनी कोकोनट चॉकलेट बॉल्स बच्चों के चेहरे पर लाएगी मुस्कान, बिना चीनी के 20 मिनट में हो जाएगी तैयार
AI generated image

Coconut Chocolate Balls: बच्चों को चॉकलेट से कितना प्यार होता है, ये हमें आपको बताने की जरूरत तो नहीं है. लेकिन हर बार बाजार से चॉकलेट या स्वीट्स लाना न तो हेल्दी होता है और न ही बजेट फ्रेंडली. मार्केट की चॉकलेट्स में शुगर और प्रिजर्वेटिव्स की भरमार होती है, जो बच्चों की सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं. ऐसे में क्यों न घर पर ही बच्चों के लिए एक ऐसी ट्रीट बनाई जाए जो टेस्टी भी हो और हेल्दी भी? कोकोनट चॉकलेट बॉल्स बिल्कुल ऐसी ही रेसिपी है. इसमें नारियल का न्यूट्रिशन, चॉकलेट का मजेदार स्वाद और आपके प्यार की मिठास सब कुछ मौजूद होता है. यह बच्चों के टिफिन, पार्टी या स्पेशल स्नैक टाइम के लिए परफेक्ट स्वीट ट्रीट बन सकती है. तो चलिए जानते हैं कोकोनट चॉकलेट बॉल्स बनाने की सबसे आसान रेसिपी.

कोकोनट चॉकलेट बॉल्स बनाने की सामग्री

  • नारियल का बुरादा – 2 कप
  • कंडेंस्ड मिल्क – 1 कप
  • कोको पाउडर – 3 बड़े चम्मच
  • मिल्क पाउडर – 2 बड़े चम्मच या ऑप्शनल
  • बिस्किट क्रश किया हुआ – आधा कप
  • डार्क/मिल्क चॉकलेट – आधा कप मेल्टेड
  • घी/बटर – 1 बड़ा चम्मच
  • सजावट के लिए – नारियल बुरादा या रंगीन स्प्रिंकल्स

यह भी पढ़ें: Coconut Candy Recipe: बचपन की मीठी यादें ताजा कर देगी घर पर बनी नारियल कैंडी, जानें कम मेहनत और सामग्री में बनने वाली रेसिपी

यह भी पढ़ें: Mini Masala Idli Recipe: टिफिन खोलते ही खुशी से झूम जाएंगे बच्चे! हेल्दी और मसालेदार ट्विस्ट के साथ मिनटों में बनाएं मिनी मसाला इडली

कोकोनट चॉकलेट बॉल्स बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक बाउल में नारियल का बुरादा, कोको पाउडर, मिल्क पाउडर और क्रश किए हुए बिस्किट डालकर अच्छी तरह मिक्स करें और इसमें कंडेंस्ड मिल्क डालें और मुलायम डो जैसा तैयार कर लें.
  • अब हाथों पर थोड़ा घी या बटर लगाकर छोटे-छोटे बॉल्स बना लें और इन्हें 10 से 15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें ताकि सेट हो जाएं.
  • इसके बाद मेल्टेड चॉकलेट तैयार करें. मेल्टेड चॉकलेट तैयार करने के लिए डबल बॉयलर मेथड से चॉकलेट पिघला लें. इसके बाद फ्रिज से निकले नारियल बॉल्स को पिघली हुई चॉकलेट में अच्छे से डुबोएं.
  • अब इन बॉल्स को नारियल बुरादे या रंग-बिरंगे स्प्रिंकल्स से कोट कर सकते हैं और एक प्लेट पर बटर पेपर लगाकर बॉल्स रख दें और 20 से 25 मिनट के लिए फ्रिज में सेट होने दें.
  • ठंडी-ठंडी और सेट हो चुकी कोकोनट चॉकलेट बॉल्स बच्चों को स्नैक टाइम या स्कूल टिफिन में दी जा सकती हैं.

यह भी पढ़ें: Chiwda Pulao Recipe: मेहमानों को इम्प्रेस करना हो या बच्चों को खुश, मिनटों में बनाएं सब्जियों और मसालों से लोडेड चिवड़ा पुलाव

Previous article Bigg Boss 19: अरशद वारसी ने अक्षय कुमार संग शो होस्ट करने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- घरवालों के लिए मुसीबत दोगुनी हो जाएगी
Next article Jitiya Vrat 2025: संतान की हर समस्या को करना है दूर, तो जितिया के दिन जरूर करें ये अचूक उपाय
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel