[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Coconut Candy Recipe: बचपन की मीठी यादें ताजा कर देगी घर पर बनी नारियल कैंडी, जानें कम मेहनत और सामग्री में बनने वाली रेसिपी

Coconut Candy Recipe: बचपन की मीठी यादें ताजा कर देगी घर पर बनी नारियल कैंडी, जानें कम मेहनत और सामग्री में बनने वाली रेसिपी

0
Coconut Candy Recipe: बचपन की मीठी यादें ताजा कर देगी घर पर बनी नारियल कैंडी, जानें कम मेहनत और सामग्री में बनने वाली रेसिपी
AI generated image

Coconut Candy Recipe: नारियल से बनी मिठाइयां हर किसी को पसंद आती हैं. बात चाहे हो नारियल के लड्डू की, बर्फी की या फिर कैंडी की. इसका स्वाद हमेशा काफी स्पेशल लगता है. कईयों के लिए नारियल कैंडी का स्वाद सीधे उन्हें उनके बचपन में लेकर चला जाता है. नारियल कैंडी एक ऐसी स्वीट डिश है जो न केवल बच्चों को बल्कि बड़ों को भी बहुत पसंद आती है. इसका स्वाद हल्का सा च्यूई, मीठा और नारियल की मीठी खुशबू से भरा होता है. खास बात यह है कि नारियल कैंडी बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती और इसे आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता है. इसे आप त्योहारों, खास मौकों या फिर बच्चों के लिए स्वीट ट्रीट के तौर पर बना सकते हैं. तो चलिए जानते हैं कोकोनट कैंडी बनाने की आसान रेसिपी.

कोकोनट कैंडी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • नारियल का बूरा – 2 कप कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल
  • चीनी – 1 कप
  • पानी – आधा कप
  • घी – 1 चम्मच
  • इलायची पाउडर – आधा चम्मच
  • फूड कलर – ऑप्शनल (लाल, हरा या पीला)
  • पिस्ता/बादाम के टुकड़े – सजावट के लिए

यह भी पढ़ें: Dahi Upma Recipe: ब्रेकफास्ट में बनाना चाहते हैं कुछ नया और यूनिक? दही और सूजी का यह हेल्दी कॉम्बिनेशन जीत लेगा पूरे परिवार का दिल

यह भी पढ़ें: Suji Dosa Cones Recipe: क्रिस्पी कोन्स और यमी फिलिंग से जीतें सभी का दिल, सूजी से मिनटों में तैयार करें पार्टी-स्टाइल डोसा कोन

कोकोनट कैंडी बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक कढ़ाही में चीनी और पानी डालकर चाशनी तैयार करें. इस बात का ख्याल रखें कि चाशनी एक तार की होनी चाहिए. अगर ज्यादा गाढ़ी चाशनी बन गयी तो कैंडी हार्ड हो जाएगी और ढीली चाशनी में यह सही से सेट नहीं होगी.
  • एक बार जब चाशनी तैयार हो जाए, उसमें इलायची पाउडर और नारियल का बूरा डाल दें. इसके बाद गैस को धीमी आंच पर कर दें और अच्छे से चलाते हुए दोनों को मिक्स करें. आप चाहें तो इसमें हल्का सा फूड कलर भी मिला सकते हैं, इससे कैंडी और भी ज्यादा अट्रैक्टिव लगेगी.
  • अब एक थाली या ट्रे लें और उसमें हल्का-सा घी लगाकर ग्रीस कर लें और तैयार मिश्रण को इसमें डालकर बराबर फैला दें. ख्याल रखें कि मिश्रण को फैलाते समय यह गर्म होगा, इसलिए चम्मच या स्पैचुला की मदद लें.
  • अब इस मिश्रण को 15 से 20 मिनट तक सेट होने दें और जब यह आधा सेट हो जाए तब तेज चाकू की मदद से अपनी पसंद के शेप जैसे चौकोर, डायमंड या आयताकार टुकड़े काट लें. इसके बाद ऊपर से पिस्ता या बादाम के टुकड़े डालकर हल्का दबा दें.
  • आपकी स्वादिष्ट नारियल कैंडी तैयार है. इसे पूरी तरह ठंडा होने के बाद एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें. यह कैंडी कई दिनों तक खराब नहीं होती और बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी काफी ज्यादा पसंद आती है.

यह भी पढ़ें: Sabudana Suji Papad Recipe: भूल जाएंगे रेडीमेड पापड़ का स्वाद जब घर पर बनेगा साबूदाना सूजी पापड़, किचन में बना यह स्नैक हर बार चेहरे पर लाएगा मुस्कान

Previous article Nepal Protest: नेपाल में भड़की हिंसा, तो दुखी हुई मनीषा कोइराला, खून से सने जुते की फोटो शेयर कर कही ये बात
Next article Vice Presidential Election 2025: उपराष्ट्रपति का चुनाव जीतने पर राधाकृष्णन को CM नीतीश ने दी बधाई, जानें क्या कहा?
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel