[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Bhutta Masala Recipe: बारिश के मौसम में खिलाना चाहते है बच्चों को कुछ हेल्दी और टेस्टी? भुट्टा मसाला आपके लिए है परफेक्ट ऑप्शन

Bhutta Masala Recipe: बारिश के मौसम में खिलाना चाहते है बच्चों को कुछ हेल्दी और टेस्टी? भुट्टा मसाला आपके लिए है परफेक्ट ऑप्शन

0
Bhutta Masala Recipe: बारिश के मौसम में खिलाना चाहते है बच्चों को कुछ हेल्दी और टेस्टी? भुट्टा मसाला आपके लिए है परफेक्ट ऑप्शन
AI generated image

Bhutta Masala Recipe: मानसून का मौसम और गरमागरम भुट्टा, यह जोड़ी हर भारतीय के दिल के बेहद करीब है. बारिश की फुहारों के बीच गरम, मसालेदार भुट्टा खाने का मज़ा ही कुछ और होता है. यह ना केवल स्वाद में जबरदस्त होता है बल्कि सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद होता है. भुट्टा यानी मकई के दाने आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं और मानसून में शरीर के इम्युनिटी सिस्टम को बढ़ाने में मदद करते हैं. भुट्टा मसाला को आप चाय के साथ या फिर अकेले स्नैक्स की तरह खा सकते हैं. इसे एक छोटे बाउल में परोसें, ऊपर से थोड़ा और चाट मसाला या नींबू का रस डालकर उसका स्वाद और भी बढ़ाया जा सकता है. चलिए जानते हैं झटपट बनने वाली और बेहद स्वादिष्ट भुट्टा मसाला रेसिपी के बारे में जिसे आप अपने बच्चों को खिला सकती हैं.

भुट्टा मसाला के लिए आवश्यक सामग्री

  • उबले हुए मकई के दाने – 1 कप
  • बटर – 1 चम्मच
  • नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच
  • चाट मसाला – 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • हरा धनिया – सजावट के लिए

ये भी पढ़ें: Aloo Chips Recipe: बरसात के मौसम को बनाएं और भी खास, इस तरह झटपट तैयार करें ये क्रिस्पी चिप्स

ये भी पढ़ें: Malaai Kulfi: घर पर इस तरह बनाएं मुंह में घुल जाने वाली मलाई कुल्फी, जानें आसान रेसिपी

भुट्टा मसाला बनाने की विधि

  • सबसे पहले भुट्टे को अच्छे से उबाल लें. आप चाहें तो बाजार में मिलने वाला फ्रोजन स्वीट कॉर्न भी इस्तेमाल कर सकते हैं जिससे आपके समय की बचत होती है.
  • एक पैन में बटर गर्म करें फिर इसमें उबले हुए मकई के दाने डालें और 2-3 मिनट तक भूनें.
  • अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और नमक डालें. इन सबको अच्छे से मिलाएं ताकि हर दाने पर मसाले अच्छे से चिपक जाएं.
  • गैस बंद करने के बाद ऊपर से नींबू का रस डालें और फिर से मिलाएं.
  • हरा धनिया काटकर ऊपर से डालें और गरमा गरम परोसें.

ये भी पढ़ें: Pyaaj ke Pakaude: शाम के नाश्ते को बनाएं और भी मजेदार, घर पर आसानी से तैयार करें चटपटे और कुरकुरे प्याज के पकौड़े

Previous article Abhishek Bachchan ने हाउसफुल 5 के बाद नई फिल्म का किया ऐलान, एक बच्चे के साथ पेड़ पर बैठे दिखे एक्टर
Next article Cheapest Book Market: महंगी किताबों से हैं परेशान ? बिहार के इस बाजार से आधे दाम में खरीदें… दूर-दूर से पहुंचते हैं शिक्षक-छात्र
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel