[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style घर पर ही आसानी से बनाएं बाजार जैसा खट्टा-मीठा आम पापड़, स्वाद ऐसा कि बचपन की आ जाएगी याद

घर पर ही आसानी से बनाएं बाजार जैसा खट्टा-मीठा आम पापड़, स्वाद ऐसा कि बचपन की आ जाएगी याद

0
घर पर ही आसानी से बनाएं बाजार जैसा खट्टा-मीठा आम पापड़, स्वाद ऐसा कि बचपन की आ जाएगी याद
घर पर आम पापड़ कैसे बनाएं? Ai image

Aam Papad Recipe: गर्मियों के इन दिनों की सबसे खास बात होती है बाजर में मिलने वाले मीठे और रसीले आम. आप जिस तरफ भी नजर घुमाकर देखेंगे आपको ठेलों पर सजे हुए आम देखने को मिलेंगे। पके हुए आमों को खाना जितना मजेदार होता है उतना ही मजा आता है इससे बनी हुई चीजों को खाने में. आप इन आमों से शेक बना सकते हैं, आइसक्रीम बना सकते हैं या फिर अपनी पसंदीदा आम पापड़ भी आसानी से बना सकते हैं. जब हमने आम पापड़ का नाम लिया तो हो सकता है आपको अपने बचपन की याद आ गयी हो. थोड़ा सा खट्टा और थोड़ा सा मीठा ये आम पापड़ सिर्फ बच्चों को नहीं, बल्कि बड़ों को भी काफी ज्याद पसंद आता है. अगर आप भी इसके फैन हैं तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए है. आज हम आपको घर पर ही बिना ज्यादा चीनी और प्रिजर्वेटिव्स का इस्तेमाल किये आम पापड़ बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत पड़ेगी और इसे बनाने का तरीका क्या है.

आम पापड़ बनाने के लिए जरूरी सामग्री

आम पापड़ बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती. इसके लिए आपको सिर्फ,

  • 4 से 5 पके हुए मीठे आम
  • स्वादानुसार चीनी
  • एक चुटकी काला नमक और थोड़ा सा घी

अगर आम ज्यादा मीठे हैं तो चीनी कम भी रख सकते हैं. वहीं, जिन लोगों को हल्का खट्टा स्वाद पसंद है वे इसमें थोड़ा सा नींबू का रस भी डाल सकते हैं.

यह भी पढ़ें: टिफिन से लेकर इवनिंग स्नैक तक, हर मौके के लिए बेस्ट है पास्ता कटलेट, जानें आसान रेसिपी

आम का पल्प तैयार करने का तरीका

  • आम का पल्प तैयार करने के लिए सबसे पहले आमों को अच्छी तरह धो लें और उनका छिलका उतारकर गूदा निकाल लें.
  • इसके बाद इस गूदे को मिक्सर में डालकर स्मूद पेस्ट बना लें. इस बात का ख्याल रखें कि इसमें रेशे या गुठली का कोई हिस्सा न रहे.
  • अब इस तैयार पल्प को एक कढ़ाई या पैन में डालें और धीमी आंच पर पकाना शुरू करें.
  • अब इसमें अपने स्वाद के अनुसार चीनी और थोड़ा काला नमक डाल दें. इस मिश्रण को लगातार चलाते रहें ताकि वह नीचे से जले नहीं.
  • करीबन 10 से 15 मिनट तक पकाने के बाद जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे, तब गैस बंद कर दें और इसे थोड़ा ठंडा होने दें.

आम पापड़ को जमाने का तरीका

  • आम पापड़ को जमाने के लिए सबसे पहले एक बड़ी ट्रे, प्लेट या स्टील की थाली लें और उस पर हल्का सा घी लगा दें. इससे आम का मिश्रण चिपकेगा नहीं.
  • इसके बाद तैयार पल्प को पतली लेयर में फैला दें. कोशिश करें कि लेयर बराबर हो, ताकि आम पापड़ अच्छी तरह सूख सके.
  • अब इस ट्रे को तेज धूप में 2 से 3 दिनों तक रखें और रात के समय इसे अंदर रख लें ताकि मॉइस्चर न लगे.
  • जब पहली लेयर अच्छी तरह सूख जाए तो आप चाहें तो उसके ऊपर दूसरी लेयर भी फैला सकते हैं. इससे आम पापड़ थोड़ा मोटा और ज्यादा टेस्टी बनता है.
  • जब आम पापड़ पूरी तरह सूख जाए तो उसे चाकू की मदद से मनचाहे आकार में काट लें. आप अगर चाहें तो इसे रोल बनाकर भी स्टोर कर सकते हैं.
  • अब इसे एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख दें. जब आप इसे सही तरीके से स्टोर करके रखते हैं, तो यह कई-कई दिनों तक खराब नहीं होता है.

यह भी पढ़ें: ट्रेडिशनल बिहारी लिट्टी को दें मॉडर्न ट्विस्ट, स्नैक टाइम के लिए परफेक्ट रेसिपी

Previous article Bettiah news: चंपारण में पूर्वोत्तर भारत के पहले हाईटेक हैचरी प्लांट का आगाज, AI और ऑटोमेशन से होगा संचालन
Next article Bettiah: शिव चर्चा के दौरान करंट लगने से मौत, बिजली का तार जोड़ने गया था युवक
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel