[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Pyaz Saag Chilla: सर्दियों में पकौड़े से हटकर ट्राई करें प्याज साग का चीला, हरी चटनी या सब्जी के साथ करें सर्व 

Pyaz Saag Chilla: सर्दियों में पकौड़े से हटकर ट्राई करें प्याज साग का चीला, हरी चटनी या सब्जी के साथ करें सर्व 

0
Pyaz Saag Chilla: सर्दियों में पकौड़े से हटकर ट्राई करें प्याज साग का चीला, हरी चटनी या सब्जी के साथ करें सर्व 
प्याज साग का चीला (AI IMAGE)

Pyaz Saag Chilla: सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में ताजे-ताजे प्याज के साग दिखाई देने लगते हैं. अक्सर हम प्याज साग से कुरकुरे पकौड़े बनाकर इसका स्वाद लेते हैं, जो ठंड के मौसम में चाय के साथ और भी लाजवाब लगते हैं. लेकिन क्या आपने कभी प्याज साग से बना चीला खाया है? अगर नहीं, तो आज हम आपको प्याज के हरे साग से बनने वाला स्वादिष्ट और झटपट तैयार होने वाला चीला बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जो स्वाद में भी बहुत लाजवाब है.

प्याज साग चीला बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • प्याज का साग (हरी पत्तियां) – 1 कप बारीक कटा हुआ
  • बेसन – 1 कप
  • प्याज – 1 छोटा बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक – 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • हल्दी पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर  – आधा छोटा चम्मच
  • अजवाइन  – आधा छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • पानी – आवश्यकतानुसार
  • तेल – सेंकने के लिए

यह भी पढ़ें: Makai Pyaz Ka Chilla: ठंड में बनाना है जल्दी ब्रेकफास्ट, ट्राई करें स्वादिष्ट मकई प्याज का चीला

प्याज साग चीला बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले प्याज साग को अच्छे से धोकर बारीक काट लें. इसके बाद एक बड़े बर्तन में बेसन डालें. इसमें कटा हुआ प्याज साग, प्याज, हरी मिर्च और अदरक डालें. 
  • अब आप इस मिश्रण में हल्दी, लाल मिर्च, अजवाइन और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा घोल तैयार करें. 
  • चूल्हे पर तवा गर्म करें, तवा जब गर्म हो जाए तब आप इसमें थोड़ा तेल लगाएं. अब आप एक बड़े चम्मच की मदद से चीला का घोल लेकर तवे पर डालकर गोल आकार में फैलाएं. 
  • चीला को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तेल लगाकर सेंक लें. सारे घोल से आप इसी तरफ चीला तैयार कर लें. 
  • जब चीला बन जाए तब आप इसे निकालकर सब्जी या हरी चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: Chana Dal-Pyaz Chilla: ब्रेकफास्ट में दें नया ट्विस्ट, ढोकला और वड़ा नहीं, बनाएं चना दाल-प्याज चीला 

यह भी पढ़ें: Lauki-Suji Chilla Recipe: सुबह की टेंशन खत्म, आज ही ट्राई करें झटपट बनने वाली लौकी-सूजी चीला की रेसिपी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel