[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Pyaz Ki Puri: घर आए मेहमानों के लिए झटपट तैयार करें गरमा-गरम प्याज की पूरी 

Pyaz Ki Puri: घर आए मेहमानों के लिए झटपट तैयार करें गरमा-गरम प्याज की पूरी 

0
Pyaz Ki Puri: घर आए मेहमानों के लिए झटपट तैयार करें गरमा-गरम प्याज की पूरी 
Pyaz Ki Puri Recipe (AI image)

Pyaz Ki Puri: घर में आए मेहमान हो या बच्चों का टिफिन पैक करना प्याज की पूरी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं. प्याज की पूरी आप कभी भी झटपट बना सकते हैं. हल्के मसालों और प्याज के खास स्वाद से बनी ये पूरी नाश्ते से लेकर लंच और डिनर तक हर समय परफेक्ट लगती है. चाहे घर में अचानक मेहमान आ जाएं या आप खुद कुछ चटपटा खाने का मन बना रहे हो, प्याज की पूरी आप घर पर आसानी से बनाकर खा सकते हैं. चलिए जानते हैं इस आर्टिकल की मदद से घर पर कुछ सामग्री का इस्तेमाल करके प्याज की पूरी बनाने की आसान रेसिपी. 

प्याज की पूरी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • गेहूं का आटा – 2 कप
  • प्याज – 2 (बारीक कटी हुई)
  • हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
  • धनिया पाउडर – 1 छोटी चम्मच
  • जीरा – आधा छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – जरूरत अनुसार
  • हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच (कटा हुआ)
  • अजवाइन – आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • हल्दी – आधा छोटा चम्मच

प्याज की पूरी बनाने की विधि क्या है?

  • पूरी बनाने के लिए सबसे पहले आप मिक्सर में प्याज, हरी मिर्च और थोड़ा-सा पानी डालकर स्मूद पेस्ट बना लें. 
  • अब एक बर्तन में आटा लें. इसमें अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा, हल्दी, हरा धनिया और नमक डालें. फिर 1 बड़ा चम्मच तेल डाल दें. 
  • अब आप प्याज का पेस्ट इसमें डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें. इसके बाद आप आटे की छोटी-छोटी लोई बनाएं, फिर इससे हल्की मोटी गोल पूरी बेलें. 
  • एक कड़ाही में तेल गर्म करके बेली हुई पूरी को डालकर दोनों तरफ से सुनहरा तलें. पूरी तल जाने के बाद आप इसे निकालकर चटनी, दही और सब्जी के साथ सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: Sabudana Puri Recipe: साबूदाना और आलू से बनाएं फूली-फूली पूरियां, हर खास मौके पर मिलेगा स्वाद का मजा 

यह भी पढ़ें: Aloo-Palak Puri: घर में ऐसे बनाएं फूली-फूली आलू-पालक पूरी, सब खाएंगे बड़े चाव से 

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel