[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Pyaaj Kachori Recipe: बच्चों से लेकर बड़े भी हो जाएंगे दीवाने, घर पर इस तरह बनाएं क्रिस्पी और मसालेदार प्याज की कचौरी

Pyaaj Kachori Recipe: बच्चों से लेकर बड़े भी हो जाएंगे दीवाने, घर पर इस तरह बनाएं क्रिस्पी और मसालेदार प्याज की कचौरी

0
Pyaaj Kachori Recipe: बच्चों से लेकर बड़े भी हो जाएंगे दीवाने, घर पर इस तरह बनाएं क्रिस्पी और मसालेदार प्याज की कचौरी
AI generated image

Pyaaj Kachori Recipe: अगर आप कुछ अनोखा और चटपटा खाना चाहते हैं, तो इस बार घर पर बनाएं अनोखी प्याज की कचौरी. यह कचौरी बाहर से क्रिस्पी और अंदर से मसालेदार प्याज के फिलिंग्स से भरी होती है. इसे आप शाम की चाय के साथ या किसी खास मौके पर आसानी से बना सकते हैं. जब आप इसे घर पर बनाते हैं तो यह टेस्टी रेसिपी सिर्फ बच्चों को ही नहीं बल्कि बड़ों को भी अपने स्वाद का दीवाना बना देती है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.

प्याज की कचौरी बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • मैदा – 2 कप
  • घी – 4 बड़े चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • पानी – आवश्यकतानुसार
  • प्याज – 3 बारीक कटे हुए
  • बेसन – 2 बड़े चम्मच
  • सौंफ – 1 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला – आधा छोटा चम्मच
  • अमचूर पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – 2 बड़े चम्मच

ये भी पढ़ें: Raw Mango Paratha Recipe: बच्चों को लंच में खिलाएं कच्चे आम का मीठा चटपटा पराठा, जानें आसान रेसिपी

ये भी पढ़ें: Tawa Idli Recipe: सिर्फ बच्चों के ही नहीं बल्कि बड़ों के दिलों पर भी राज करेगी ये अनोखी डिश, जानें बनाने का आसान तरीका

प्याज की कचौरी बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक बड़े बाउल में मैदा, घी और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं. धीरे-धीरे पानी डालते हुए मुलायम आटा गूंथ लें. इसे 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दें.
  • अब एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें सौंफ डालें. इसके बाद बारीक कटे प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें.
  • अब इसमें बेसन डालें और अच्छी तरह मिलाएं. बेसन को अच्छे से भून लें ताकि कच्चा स्वाद न रहे.
  • इसके बाद धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर और नमक डालें. इसे अच्छे से मिलाकर गैस बंद कर दें. आपका प्याज का मसालेदार भरावन तैयार है.
  • आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और हर लोई को थोड़ा सा बेल लें. बीच में मसालेदार प्याज का भरावन रखें और किनारों को समेटकर गोल आकार में बंद कर दें.
  • अब इन भरी हुई लोइयों को हल्के हाथों से बेल लें.
  • एक कढ़ाई में तेल गरम करें और इन कचौरियों को धीमी आंच पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तल लें.
  • आपकी गरमा-गरम, क्रिस्पी और मसालेदार प्याज की कचौरी तैयार है. इसे चटनी या दही के साथ परोसें.

ये भी पढ़ें: Momo Paratha Recipe: उंगलियां चाट जाएंगे आप जब पराठे में मिलेगा मोमोज का मजा, जानें आसान रेसिपी

Previous article Rajma Wrap Recipe: बच्चों को टिफिन में दें ये मजेदार ट्विस्ट, ट्राई करें ये हेल्दी और टेस्टी राजमा रैप
Next article New CJI Gavai: कौन हैं नये CJI ? जिनके नोटबंदी, 370 और चुनावी बॉन्ड के फैसलों ने रचा इतिहास
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel