[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Ghugni Chaat: स्नैक्स में कुछ चटपटा खाने का है मन तो, घर पर झटपट तैयार करें घुगनी चाट

Ghugni Chaat: स्नैक्स में कुछ चटपटा खाने का है मन तो, घर पर झटपट तैयार करें घुगनी चाट

0
Ghugni Chaat: स्नैक्स में कुछ चटपटा खाने का है मन तो, घर पर झटपट तैयार करें घुगनी चाट
(Image - Getty)

Ghugni Chaat: चाट तो हर किसी का फेवरेट होता है. खासकर सर्दियों के मौसम में इसकी बात ही अलग है. या फिर यूं कहें कि इस सीजन में घुगनी चाट की डिमांड बढ़ जाती है. जब बात हो रही हो चाय के साथ कुछ स्नैक्स खाने की तो इस मामले में घुगनी चाट खाने से शायद ही कोई इंकार कर सकता है.

पसंदीदा स्नैक्स

स्नैक्स टाइम पर अक्सर ऐसा होता है कि हमारा मन कुछ चटपटा खाने के लिए ललचाता है. ऐसे में यह सोचना भी मुश्किल होता है कि ऐसा क्या बनाया जाए, जिसे बच्चे और बड़े दोनों ही पसंद के साथ खाएं. तो चलिए हम आपको घर पर बहुत ही आसान तरीके से बनने वाली बंगाली घुगनी चाट की रेसिपी बताते हैं. यह स्नैक्स घर के हर सदस्य को पसंद आएगा.  

बनाने की सामग्री 3 लोगों के लिए

  • 1 कप – सफेद मटर (भीगे हुए)
  • 1 प्याज – बारीक कटा (मिडियम)
  • 1 टमाटर – (छोटा)
  • 1 आलू – छोटे टुकड़े में कटा
  • 2-3 – हरी मिर्च
  • 1/2 छोटा चम्मच – जीरा
  • 1 टेबल स्पून – अदरक, लहसुन, हरी मिर्च क्रस की हुई
  • 1 छोटा चम्मच – लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच – धनिया पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच – हल्दी पाउडर
  • 1/4 छोटा चम्मच – गरम मासाला
  • 1 टेबल स्पून – कच्चा नारियल
  • 1 साबुत लाल मिर्च
  • 1-2 तेजपत्ता
  • 1 छोटा चम्मच – भूना जीरा पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच – चाट मसाला
  • 2 टेबल स्पून – इमली का पल्प
  • 1 टेबल स्पून – सरसों का तेल
  • स्वादानुसार नमक

बनाने की विधि

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले भीगे हुए सफेद मटर को प्रेशर कुकर में डालें.
  • अब इसमें 1+1/2 कप पानी, नमक और 2 छोटे टुकड़े प्याज के डालें.
  • अब प्रेशर कुकर में 1 शिटी लगाए और गैस बंद कर दें.
  • इसके बाद अब कडाही मे तेल गर्म करें.
  • इस गर्म तेल में जीरा, तेज पत्ता, प्याज और साबुत लाल मिर्च डालें.
  • अब इसे 2 मिनट तक भूनें.
  • अब आप हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और लाल मिर्च को 2 टेबल स्पून पानी में डाल कर मिला लें.
  • इस मिश्रण को आप कडाही में डाल कर 2-3 मिनट तक पकाएं.
  • इसके बाद अब इसमें आलू, टमाटर और नमक डाल कर मिक्स कर लें.
  • इसे 3-4 मिनट के लिए पकाएं.
  • अब इसमें दरदरी कुटी हुई अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डाल कर मिला लें और इसे 1 मिनट के लिए भूनें.
  • अब इसमें उबली हुई मटर डाल कर मिक्स कर लें.
  • इसके बाद इसमें गरम मसाला डाल कर ढक दें और इसे 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं.
  • अब इसमें तले हुए नारियल और 1 हरी मिर्च के टुकड़े डाल कर मिक्स कर लें.
  • इसके बाद इसे ढक कर तेज आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएं.  
  • अब यह घुगनी चाट बनकर तैयार हो चुकी है.
  • अब इसे आप एक प्लेट में डालकर उस पर बारीक कटी प्याज, हरी मिर्च, भूना जीरा चाट मसाला डालें.
  • इसके बाद इस पर इमली का पल्प डाल कर गर्मागर्म सर्व करें.

इसे भी पढ़ें: Bharwa Tandoori Aloo Recipe: घर पर ऐसे बनाएं भरवां तंदूरी आलू, स्वाद ऐसा कि चाटते रह जाएंगे उंगलियां

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel