[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style पढ़ें प्रेमानंद जी महाराज के अनमोल विचार – नवधा भक्ति क्या है और यह मन को स्थायी शांति कैसे देती है?

पढ़ें प्रेमानंद जी महाराज के अनमोल विचार – नवधा भक्ति क्या है और यह मन को स्थायी शांति कैसे देती है?

0
पढ़ें प्रेमानंद जी महाराज के अनमोल विचार – नवधा भक्ति क्या है और यह मन को स्थायी शांति कैसे देती है?
प्रेमानंद जी महाराज

Premanand Ji Maharaj Ke Anmol Vichar: जब एक साधक ने प्रेमानंद जी महाराज से पूछा कि मन को शांत कैसे रखें और सच्ची शांति कैसे पाएँ, तो उन्होंने बहुत ही आसान और सीधे तरीके बताए. उन्होंने कहा कि मन की शांति सिर्फ बाहर की चीजो से नहीं मिलती. इसके लिए हमें अपनी आदतें, खान-पान, दिनचर्या और भगवान के प्रति प्रेम को सुधारना पड़ता है.

मानसिक सुकून चाहते हैं? प्रेमानंद जी महाराज के इन स्टेप्स को करें फॉलो (Premanand Ji Maharaj Ke Anmol Vichar)

Premanand Ji Maharaj Ke Anmol Vichar
मानसिक सुकून

स्टेप 1: सात्त्विक आहार से करें साधना की मजबूत शुरुआत

साफ, हल्का और घर का बना भोजन मन को शांत रखता है.
भोजन बनाते और खाते समय मन और जगह साफ होनी चाहिए.
बहुत ज्यादा बाहर का या गलत तरीके से कमाया गया खाना मन पर बुरा असर डालता है.

स्टेप 2: नियमित दिनचर्या और ब्रह्ममुहूर्त में जागरण का महत्व

रात को समय पर सोने की आदत डालें, कोशिश करें कि 10 बजे तक सो जाएँ.
सुबह जल्दी, लगभग 4 बजे उठना अच्छा माना गया है.
5 से 6 घंटे की नींद काफी होती है अगर दिनचर्या सही हो.
बहुत देर तक सोते रहना आलस बढ़ाता है और मन को भारी बनाता है.
सुबह जल्दी उठने से मन हल्का और ताजा महसूस करता है.

स्टेप 3: मानसिक शांति की पहली शर्त – वाणी और श्रवण का संयम

कम बोलें, सही बोलें और प्यार से बोलें.
किसी की बुराई या चुगली सुनने से बचें.
अच्छी बातें, भजन, कथा और संतों के वचन सुनें. इससे मन साफ होता है.

स्टेप 4: इंद्रियों की शुद्धि से मन की पवित्रता

हमारी पाँच इंद्रियाँ (देखना, सुनना, बोलना, चखना और छूना) अगर काबू में हो तो मन शांत रहता है.
गलत आदतें मन को भटकाती हैं.
साफ मन और अच्छी आदतें हमें भगवान के करीब ले जाती हैं.

इस तरह छोटे-छोटे बदलाव करके कोई भी व्यक्ति अपने जीवन में शांति और सुकून ला सकता है.

नवधा भक्ति क्या है?

शास्त्रों में नवधा भक्ति को सर्वोच्च साधना बताया गया है.
श्रवणम् – भगवान की महिमा सुनना.
कीर्तनम् – भगवान के नाम का गान करना.
स्मरणम् – निरंतर ईश्वर को याद रखना.
पादसेवनम् – प्रभु के चरणों की सेवा करना.
अर्चनम् – विधिपूर्वक पूजा करना.
वंदनम् – प्रार्थना और प्रणाम अर्पित करना.
दास्यम् – स्वयं को भगवान का सेवक मानना.
सख्यम् – भगवान को अपना मित्र मानना.
आत्म-निवेदनम् – पूर्ण रूप से स्वयं को ईश्वर को समर्पित कर देना.

यह भी पढ़ें: हालात चाहे कितने ही मुश्किल हों, प्रेमानंद जी महाराज के विचार दिलाएंगे मन को सच्ची शांति

यह भी पढें: प्रेमानंद जी महाराज से जानें मोह से छुटकारा पाने का सबसे आसान उपाय

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel