[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style शाम की चाय के साथ ट्राई करें मजेदार पोटली समोसा

शाम की चाय के साथ ट्राई करें मजेदार पोटली समोसा

0
शाम की चाय के साथ ट्राई करें मजेदार पोटली समोसा
पोटली समोसा रेसिपी (Image-iStock)

Potli Samosa Recipe: शाम की चाय के साथ अगर आप कुछ क्रिस्पी और टेस्टी खाने की सोच रहे हैं तो पोटली समोसा ट्राई कर सकते हैं. खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ यह बनाने में भी बहुत आसान है. नए किस्म का यह समोसा बच्चे खूब पसंद करेंगे. इस स्नैक्स को आप चाहें तो चाय या फिर हरी चटनी के साथ भी सर्व कर सकते हैं. इसे बनाने की रेसिपी बताते हैं.  

पोटली समोसा बनाने की सामग्री

  • 2 कप मैदा
  • 4 चम्मच तेल
  • नमक
  • गूंथने के लिए पानी
  • 30 ग्राम गाजर कटी हुई
  • 30 ग्राम गोभी कटी हुई
  • 30 ग्राम शिमला मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1/4 कप मटर
  • उबले और मसले हुए आलू
  • 1 टी स्पून गरम मसाला
  • 1 बारीक कटी हुई प्याज
  • 1 हरी मिर्च
  • 1/2 छोटी चम्मच जीरा
  • 1/2 छोटी चम्मच सौंफ
  • 1/2 छोटी चम्मच कसूरी मेथी
  • 30 ग्राम हरा धनिया
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • 1/2 छोटी चम्मच धनिया के बीज
  • 1 छोटी चम्मच अदरक
  • 1/2 छोटी चम्मच आमचूर पाउडर

यह भी पढ़ें: तड़का ब्रेड स्नैक के साथ बढ़ जाएगा चाय का स्वाद, नोट करें रेसिपी

पोटली समोसा बनाने की विधि

  • पोटली समोसा बनाने के लिए पहले आप एक बड़े बर्तन में मैदा, तेल और नमक डालें.
  • इन सभी को अच्छे से मिलाकर सख्त आटा गूंथ लें.
  • इस आटे को आप गीले कपड़े से ढककर आधे घंटे के लिए रख दें.
  • कुछ देर बाद आटे को दोबारा गूंथकर छोटे-छोटे हिस्से कर लें.
  • अब आप एक पैन में तेल गर्म करके उसमें जीरा और सौंफ डालकर चटकने दें.
  • फिर इसमें अदरक, हरी मिर्च, प्याज डालकर कुछ देर के लिए भूनें.
  • अब आप इसमें धनिए के बीज, गर्म मसाला, अमचूर पाउडर और  नमक डालकर अच्छी तरह मिलाकर थोड़ी देर पकाएं.
  • फिर आप मैश किए हुए आलू डालकर सारे मिश्रण को अच्छी तरह मिला लें.
  • इसके बाद इसे गैस से उतारकर कसूरी मेथी और धनिया के बीज भी डालकर मिलाएं.
  • अब आप आटे की एक छोटी लोई को रोटी की तरह बेलकर उसमें थोड़ी सी स्टफिंग डालें.
  • फिर बेली हुई रोटी के किनारों को थोड़े से पानी से ब्रश कर लें.
  • अब आप इन समोसे को पोटली की शेप देने के लिए किनारों को एक साथ लाकर पोटली को धीरे से दबाते हुए सील करें.
  • इसके बाद मीडियम आंच पर कड़ाही में तेल गर्म करके पोटली को क्रिस्पी होने तक फ्राई कर लें.
  • अब आप इस तैयार पोटली समोसा को चाय या फिर हरी चटनी के साथ सर्व कर दें.

यह भी पढ़ें: Nimki Recipe: इस कुरकुरी निमकी से बढ़ जाएगा आपकी चाय का स्वाद, देर किए बिना नोट करें आसान रेसिपी

यह भी पढ़ें: Dal Gujia Recipe: टेस्ट में बेस्ट है सेहत से भरपूर दाल गुजिया, झटपट हो जाएगा तैयार

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel