[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style मां बनने के बाद अचानक क्यों झड़ने लगते हैं बाल? घबराने से पहले जान लें इसकी असली वजह और कंट्रोल करने के तरीके

मां बनने के बाद अचानक क्यों झड़ने लगते हैं बाल? घबराने से पहले जान लें इसकी असली वजह और कंट्रोल करने के तरीके

0
मां बनने के बाद अचानक क्यों झड़ने लगते हैं बाल? घबराने से पहले जान लें इसकी असली वजह और कंट्रोल करने के तरीके
डिलीवरी के बाद क्यों झड़ते हैं बाल और इन्हें बचाने के तरीके AI image

Postpartum Hair Fall: मां बनना एक ऐसी एहसास है जिसे दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास भी माना जाता है. लेकिन डिलीवरी के कुछ ही समय बाद महिलाओं के शरीर में बहुत सारे बदलाव होने लगते हैं जो उन्हें कहीं न कहीं परेशान और एक तरह से निराश भी कर देते हैं. इन्हीं बदलावों में से एक है पोस्टपार्टम हेयर फॉल. अगर आप इस प्रॉब्लम के बारे में नहीं जानती हैं तो बता दें इसका मतलब होता है डिलीवरी के बाद अचानक से बालों का झड़ना काफी ज्यादा बढ़ जाना. जब आप अपने बालों को कंघी करती होंगी या फिर शैंपू करती होंगी, तो आपको गुच्छों में टूटे हुए बाल चारों तरफ दिखाई देते होंगे. जब ऐसा होता है, तो अक्सर महिलाएं पूरी तरह से घबरा जाती हैं. अगर आप प्रेग्नेंट हैं या फिर डिलीवरी के बाद इस प्रॉब्लम से जूझ रही हैं, तो बता दें यह पूरी तरह से ही नॉर्मल है. आज इस आर्टिकल में हम आपको आसान भाषा में इसके बारे में और इसे कंट्रोल करने के तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से.

डिलीवरी के बाद क्यों झड़ते हैं बाल?

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजेन नाम के हार्मोन का लेवल काफी ज्यादा बढ़ जाता है. यह हार्मोन आपके बालों को टूटने से प्रोटेक्ट करते है और साथ ही उन्हें घना बनाये रखने में भी मदद करता है. यह एक बड़ी वजह है कि प्रेगनेंसी के दौरान आपके बाल काफी ज्यादा खूबसूरत और शाइनी दिखते हैं. लेकिन डिलीवरी के तुरंत ही बाद, एस्ट्रोजेन का लेवल अचानक से नीचे गिर जाता है. इसी वजह से आपको जो बाल 9 महीनों के दौरान नहीं टूटे थे, वे सभी एक साथ रेस्टिंग फेज यानी कि सिक्सथ मंथ साइकल में चले जाते हैं और झड़ने लगते हैं. मेडिकल भाषा में इसे टेलोजन एफ्लुवियम कहा जाता है. बच्चे की डिलीवरी के 2 से 4 महीने बाद इसकी शुरुआत होती है और यह 6 से 12 महीनों के अंदर अपने आप ही ठीक हो जाता है.

बाल झड़ने को कंट्रोल करने के आसान तरीके

अगर आप चाहती हैं कि यह प्रॉब्लम किसी भी तरह से रुक जाए, तो बता दें इसे पूरी तरह से रोका नहीं जा सकता है क्योंकि यह एक नेचुरल प्रोसेस है. लेकिन कुछ ऐसी आदतें जरूर हैं जिन्हें अपनाकर आप बालों के झड़ने की इस रफ्तार को काफी हद तक धीमा कर सकते हैं और नए बालों को भी तेजी से उगा सकती हैं. तो चलिए अब इन आदतों के बारे में विस्तार से आपको बताते हैं.

अपनी न्यूट्रिशन और डाइट पर ध्यान दें

डिलीवरी के बाद आपके शरीर को अंदर से मजबूत होना काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है. शरीर को अंदर से मजबूती देने के लिए अपनी डाइट में उन चीजों को शामिल करें जिनमें आयरन, प्रोटीन, जिंक और विटामिन-डी की मात्रा काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता हो. इसके अलावा हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, अंडे, ड्राई फ्रूट्स और सीजनल फ्रूट्स जरूर खाएं. ये सभी न्यूट्रिएंट्स बालों की जड़ों को मजबूत बनाने के लिए मेडिकली जरूरी माने गए हैं.

डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट्स जारी रखें

कई महिलाएं डिलीवरी के बाद अपनी प्रेगनेंसी वाली दवाएं जैसे कि आयरन और कैल्शियम खाना बंद कर देती हैं. डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे को दूध पिलाने की वजह से आपके शरीर को एक्सट्रा विटामिंस की जरूरत होती है. इसलिए अपने डॉक्टर से पूछकर मल्टीविटामिन या बायोटिन सप्लीमेंट्स जरूर लें.

बालों के साथ रहें बिल्कुल सॉफ्ट

डिलीवरी के बाद आपके बाल बहुत नाजुक होते हैं. अगर आप अपने बालों को बचाकर रखना चाहती हैं, तो उन्हें कभी भी गीले होने पर कंघी न करें. जब आपके बाल गीले होते हैं, तो उस समय आपकी जड़ें काफी कमजोर हो चुकी होती हैं. बालों को कंघी करने के लिए हमेशा ही एक मोटे दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करें. इसके अलावा बालों को कभी भी बहुत ही कसकर न बांधें और हाई पोनीटेल या टाइट जूड़ा बनाने से भी बचें. इस तरह के हेयरस्टाइल से जड़ों पर खिंचाव पड़ता है और बाल ज्यादा टूटते हैं.

केमिकल और हीटिंग टूल्स से दूरी बनाएं

डिलीवरी के बाद कुछ समय के लिए बालों में स्ट्रेटनर, कर्लर या ब्लो ड्रायर जैसी गर्म चीजों का इस्तेमाल पूरी तरह बंद कर दें. इसके अलावा, बालों में हैवी केमिकल वाले कलर, स्ट्रेटनिंग या स्मूदनिंग ट्रीटमेंट न भी करवाएं. अपने बालों को धोने के लिए हमेशा एक माइल्ड या सल्फेट-फ्री शैम्पू और कंडीशनर का ही इस्तेमाल करें.

स्कैल्प की हल्की मालिश और स्ट्रेस से दूरी

अगर आप अपने बालों को बचाकर रखना चाहती हैं तो हफ्ते में एक या दो बार गुनगुने नारियल तेल या आल्मंड ऑयल से स्कैल्प की हल्के हाथों से मसाज जरूर करें. इससे सिर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और बालों को न्यूट्रिशन मिलता है. इसके साथ ही, नई मदर्स के लिए नींद की कमी और स्ट्रेस होना भी पूरी तरह से लाजमी है, लेकिन ज्यादा स्ट्रेस लेने से बाल और ज्यादा झड़ते हैं. जब आपका बच्चा सो जाए, तो उसी समय आप भी अपनी नींद पूरी करने की कोशिश करें.

ये भी पढ़ें: AC की ठंडी हवा लेने के चक्कर में कहीं छिन न जाए चेहरे की खूबसूरती, जान लें इसके नुकसान

Previous article झारखंड टी20 लीग का शेड्यूल हुआ जारी, उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे एमएस धोनी; फैंस के लिए एंट्री फ्री
Next article लोकगायक, अभिनेता से नेता बनने तक, पवन सिंह का ‘पावर स्टार’ सफर
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel