[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style घर पर बनाएं पोहा वेज कटलेट, लाजवाब स्वाद जो दिल जीत ले

घर पर बनाएं पोहा वेज कटलेट, लाजवाब स्वाद जो दिल जीत ले

0
घर पर बनाएं पोहा वेज कटलेट, लाजवाब स्वाद जो दिल जीत ले
पोहा वेज कटलेट (AI Image)

Poha Veg Cutlet: अचानक घर पर मेहमान आ जाएं और समझ न आए कि क्या सर्व करे? ऐसे में आप पोहा का इस्तेमाल करके स्वादिष्ट स्नैक्स तैयार कर सकते हैं. आप पोहा वेज कटलेट को बना सकते हैं. इसे आप कम समय में आसानी से तैयार कर सकते हैं. गरमा-गरम पोहा वेज कटलेट को धनिया की चटनी, इमली चटनी  या टमाटर सॉस के साथ सर्व करें

पोहा वेज कटलेट बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • पोहा- 2 कप 
  • आलू- 2 उबले हुए 
  • गाजर- 1 बारीक कटा हुआ
  • शिमला मिर्च- 1 बारीक कटी हुई
  • हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई 
  • प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
  • अदरक- 1 चम्मच कद्दूकस
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • हरा धनिया- 2 बड़ा चम्मच बारीक कटी हुई
  • बेसन- 2 चम्मच
  • मैदा- 2-3 बड़े चम्मच 
  • ब्रेड क्रम्ब्स- 1 कप
  • तेल- जरूरत के अनुसार

पोहा वेज कटलेट को कैसे तैयार करें? 

  • पोहा वेज कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले आप पोहा को अच्छी तरह धो लें और 5 मिनट के लिए छोड़ दें. फिर पानी छानकर पोहा को अलग रख दें. 
  • अब एक बड़े बर्तन में उबले हुए आलू को मैश करके डाल दें. इसमें आप पोहा, गाजर, शिमला मिर्च, प्याज, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया डाल दें. 
  • इसके बाद लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक मिला लें. इसमें बेसन डाल दें और सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. 
  • एक कटोरे में मैदा डालें और पानी डालकर घोल तैयार कर लें. अब मिश्रण से छोटे-छोटे हिस्से लेकर गोल करके चिपटा कर लें. इसे आप मैदा के घोल में डालें और ब्रेड क्रम्ब्स में लपेट लें. 
  • एक कड़ाही में तेल गर्म करें और मध्यम आंच पर कटलेट को दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक फ्राई कर लें. इस तरीके से आप पोहा वेज कटलेट को बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Suji Masala Puri: ट्रैवल में जाना हो या नाश्ते में कुछ स्पेशल सर्व करना हो, बनाएं सूजी मसाला पूरी, फॉलो करें आसान विधि

यह भी पढ़ें: Gud Ki Puri Recipe: गुड़ से मिठाई नहीं, इस बार ट्राई करें गुड़ की मीठी पूरियां, खाने के बाद जरूर बार-बार बनाएंगे

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel