[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Poha Corn Cutlets Recipe: सिर्फ 20 मिनट में बनाएं टेस्टी और क्रिस्पी पोहा कॉर्न कटलेट्स, बच्चों के टिफिन और शाम की चाय के लिए बेस्ट चॉइस

Poha Corn Cutlets Recipe: सिर्फ 20 मिनट में बनाएं टेस्टी और क्रिस्पी पोहा कॉर्न कटलेट्स, बच्चों के टिफिन और शाम की चाय के लिए बेस्ट चॉइस

0
Poha Corn Cutlets Recipe: सिर्फ 20 मिनट में बनाएं टेस्टी और क्रिस्पी पोहा कॉर्न कटलेट्स, बच्चों के टिफिन और शाम की चाय के लिए बेस्ट चॉइस
पोहा कॉर्न कटलेट्स AI generated image

Poha Corn Cutlets Recipe: आपने कटलेट्स तो कई तरह के खाये होंगे, लेकिन क्या आपने कभी पोहे और कॉर्न से बना कटलेट ट्राय किया है? सिंपल से चीजों को मिलाकर बनने वाले ये कटलेट्स सिर्फ टेस्टी ही नहीं बल्कि काफी ज्यादा क्रिस्पी भी होते हैं. ये एक अमेजिंग डिश है जिसे सिर्फ घर के बच्चे नहीं बल्कि बड़े भी मजे से खाते हैं. इन कटलेट्स की खास बात होती है कि ये बाहर से क्रिस्पी और अंदर से उतने ही सॉफ्ट होते हैं. जब आप एक बार इन कटलेट्स को ट्राय कर लेंगे तो आपको हर दिन इसे ट्राय करने का मन करेगा. इसे बनाना काफी ज्यादा आसान है और यह मिनटों में बनकर तैयार भी ही जाती है. आप इसे शाम की चाय के साथ, बच्चों को टिफिन में देकर भेजने के लिए और साथ ही एक पार्टी स्नैक के तौर पर भी तैयार कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इस यूनिक और टेस्टी कटलेट को बनाने की आसान रेसिपी.

पोहा कॉर्न कटलेट्स बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • पोहा – 1 कप
  • स्वीट कॉर्न – आधा कप उबला हुआ या फ्रोजन
  • आलू – 1 मीडियम साइज का उबला हुआ
  • हरी मिर्च – 1 से 2 बारीक कटी हुई
  • अदरक – 1 छोटा टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
  • हरा धनिया – 2 टेबलस्पून बारीक कटा हुआ
  • लाल मिर्च पाउडर – आधी टीस्पून
  • हल्दी पाउडर – एक चौथाई टीस्पून
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • ब्रेड क्रम्ब्स – एक चौथाई कप कटलेट को कोट करने के लिए
  • तेल – तलने के लिए

यह भी पढ़ें: Corn Cheese Pops Recipe: शाम की भूख बढ़ा देंगे ये क्रिस्पी कॉर्न चीज पॉप्स, पूरे परिवार के साथ एन्जॉय करने के लिए परफेक्ट स्नैक

पोहा कॉर्न कटलेट्स बनाने की रेसिपी

  • पोहा कॉर्न कटलेट्स बनाने के लिए सबसे पहले पोहा को हल्का सा पानी डालकर 5 मिनट के लिए भिगो दें. इसके बाद इसे अच्छे से निचोड़ लें ताकि पानी पूरी तरह निकल जाए.
  • इसके बाद उबले हुए आलू को मैश कर लें और फिर इसमें उबला हुआ कॉर्न डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  • अब इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और नमक डालें और इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें.
  • इसके बाद मसाले वाले मिश्रण में तैयार पोहा डालें और धीरे-धीरे मिलाते हुए घोल तैयार करें. अगर मिश्रण बहुत ढीला लगे तो थोड़ा और मैश किया हुआ आलू डाल सकते हैं.
  • अब मिश्रण से छोटे-छोटे गोल या ओवल शेप के कटलेट्स बनाएं और फिर इन्हें ब्रेड क्रम्ब्स में लपेटें ताकि तलते समय ये क्रिस्पी बनें.
  • इसके बाद कढ़ाई में तेल गर्म करें और मीडियम आंच पर कटलेट्स को दोनों तरफ से गोल्डन और क्रिस्पी होने तक तलें. हेल्दी ट्विस्ट के लिए आप इन्हें ओवन में 180 डिग्री सेल्सियस पर 15 से 20 मिनट तक बेक भी कर सकते हैं.
  • गर्मागर्म कटलेट्स को टमाटर की चटनी या हरी धनिया-पुदीना की चटनी के साथ सर्व करें.

यह भी पढ़ें: Matar Sabudana Cutlet: खिचड़ी से हो गए बोर तो ट्राय करें साबूदाना से बने क्रिस्पी कटलेट्स, कम इंग्रीडिएंट्स में बनने वाला परफेक्ट स्नैक

Previous article उत्तराखंड में UCC का एक साल पूरा: ऑनलाइन प्रक्रिया से आसान हुआ आवेदन, नहीं आया निजता के उल्लंघन का एक भी मामला
Next article लातेहार की टीम ने जामताड़ा को 222 रनों किया पराजित
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel