[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Cleaning Tips: पीले पड़े प्लास्टिक के लंच बॉक्स को स्कूल नहीं ले जाना चाहते बच्चे? इस तरह बनाएं उसे नए जैसा

Cleaning Tips: पीले पड़े प्लास्टिक के लंच बॉक्स को स्कूल नहीं ले जाना चाहते बच्चे? इस तरह बनाएं उसे नए जैसा

0
Cleaning Tips: पीले पड़े प्लास्टिक के लंच बॉक्स को स्कूल नहीं ले जाना चाहते बच्चे? इस तरह बनाएं उसे नए जैसा
AI generated image

Cleaning Tips: स्कूल जाते समय बच्चों की सभी चीजें बिलकुल परफेक्ट हों इस बात का ख्याल हर पैरेंट को रखना पड़ता है. ऐसा इसलिए क्योंकि अगर उनके किसी चीज में थोड़ी सी भी खराबी आ जाती है तो वे उस चीज को दोबारा इस्तेमाल तक नहीं करना चाहते हैं. स्कूल जाते समय ऐसी ही एक चीज है लंच बॉक्स. कई बार ऐसा होता है कि काफी लंबे समय तक लंच बॉक्स का इस्तेमाल होते रहने की वजह से वह पीला पड़ जाता है और थोड़ा चिपचिपा भी हो जाता है. जब ऐसा होता है तो बच्चे उसे स्कूल ले जाना भी नहीं चाहते हैं और नए बॉक्स के लिए जिद भी करने लग जाते हैं. अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की है. आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलु नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप पीले पड़े इस लंच बॉक्स को काफी आसानी से नए जैसा बना सकते हैं. चलिए जानते हैं विस्तार से.

बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल

अगर लाख कोशिशों के बावजूद भी लंच बॉक्स साफ नहीं हो रहा है तो ऐसे में आपको बेकिंग सोडा का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. इसके लिए आपको वाइट विनेगर ले लेना है और इसमें दो चम्मच बेकिंग सोडा को मिला देना है. इस गाढ़े घोल के इस्तेमाल से आप आसानी से प्लास्टिक के लंच बॉक्स को साफ कर सकते हैं. जब आप ऐसा करते हैं तो पुराने से पुराना लंच बॉक्स बिलकुल नए जैसा लगने लगता है.

ये भी पढ़ें: Lizard Repellent: कमरे में छिपकली देखते ही डर से छूट जाता है पसीना? इस तरह पाएं छुटकारा

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: आटे से निकल रहे सफेद कीड़े? घबराएं नहीं, इस तरह पाएं छुटकारा

पानी और विनेगर का इस्तेमाल

अगर आप पीले पड़े लंच बॉक्स को साफ करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको पानी और विनेगर का इस्तेमाल करना चाहिए. इसका इस्तेमाल करना काफी ज्यादा आसान है. आपको एक बड़े साइज के बर्तन में पानी लेना है और उबाल लेना है. अब इस उबले हुए पानी में वाइट विनेगर डाल दें. अब आपको इसमें लंच बॉक्स को 2 या 3 घंटों के लिए भिगोकर छोड़ देना है. अब आप इसे बाहर निकाल लें और एक ब्रश की मदद से अच्छे से रगड़ लें. जब आप ऐसा करते हैं तो लंच बॉक्स साफ तो होता ही बल्कि इससे आने वाली दुर्गंध भी चली जाती है.

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: चावल के डब्बे में दिख रहे घुन और कीड़े? फेंके नहीं, यहां जानें छुटकारा पाने का सबसे आसान उपाय

Previous article Petrol-Diesel Price Today: बिहार के विभिन्न जिलों में पेट्रोल-डीजल की क्या हैं कीमतें ? जानिए कितना पड़ेगा जेब पर असर…
Next article MP Board 5th 8th Result 2025 OUT: एमपी बोर्ड रीएग्जाम का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel