[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style प्लास्टिक के डिब्बों में लगे तेल और मसालों के दाग अब मिनटों में होंगे साफ, अपनाएं ये आसान क्लीनिंग हैक्स

प्लास्टिक के डिब्बों में लगे तेल और मसालों के दाग अब मिनटों में होंगे साफ, अपनाएं ये आसान क्लीनिंग हैक्स

0
प्लास्टिक के डिब्बों में लगे तेल और मसालों के दाग अब मिनटों में होंगे साफ, अपनाएं ये आसान क्लीनिंग हैक्स
प्लास्टिक के डिब्बों को साफ करने का तरीका Ai image

Cleaning Tips: किचन में अक्सर हम तेल, हल्दी और मसालों को स्टोर करके रखने के लिए प्लास्टिक के डिब्बों का इस्तेमाल करते हैं. इनके अंदर रखी चीजें आसानी से दिख जाती हैं और ये किचन को एक मॉडर्न और खूबसूरत लुक देने में भी मदद करते हैं. लेकिन, लंबे समय तक जब इनका इस्तेमाल होता रहता है, तो इनमें तेल, हल्दी और मसालों के दाग लग जाते हैं, जिनकी वजह से ये दिखने में अजीब लगने लगते हैं और कई बार इनसे बदबू भी आने लग जाती है. खासकर अगर इनमें टमाटर की ग्रेवी, सब्जियों का तेल और मसालेदार खाने की चीजें लग गयी हैं, तो डिब्बों का पूरा रंग ही बदल जाता है. अगर आपके किचन में रखे प्लास्टिक के डिब्बों का भी यही हाल है, तो आपको उन्हें फेंकने की बिलकुल भी जरूरत नहीं है. आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप इन प्लास्टिक के डिब्बों को एक बार फिर से साफ और नए जैसा चमकदार बना सकते हैं. चलिए इनके बारे में जानते हैं विस्तार से.

बेकिंग सोडा और नींबू का करें इस्तेमाल

अगर डिब्बों पर काफी ज्यादा दाग लग गया है, तो इन्हें साफ करने के लिए आपको बेकिंग सोडा और नींबू का इस्तेमाल करना चाहिए. इन दोनों ही चीजों को काफी ज्यादा असरदार माना जाता है जब बात प्लास्टिक के डिब्बों के सफाई की आती है. इसके लिए आपको एक चम्मच बेकिंग सोडा में आधे नींबू को निचोड़कर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लेना है. अब इस पेस्ट को पूरे डिब्बे पर अच्छी तरह से लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें और बाद में हल्के गुनगुने पानी से हाथों से ही रगड़कर धो लें. दाग कितने भी जिद्दी क्यों न हो, इस उपाय को अपनाने से आसानी से हट जाएंगे.

यह भी पढ़ें: Cleaning Tips: पीले पड़े प्लास्टिक के लंच बॉक्स को स्कूल नहीं ले जाना चाहते बच्चे? इस तरह बनाएं उसे नए जैसा

विनेगर और गर्म पानी का इस्तेमाल

विनेगर को एक बेहतरीन क्लीनिंग एजेंट के तौर पर भी जाना जाता है. यह काफी आसानी से प्लास्टिक के डिब्बे में लगे दागों और उनसे आने वाली बदबू को दूर कर सकता है. इसके लिए आपको सबसे पहले एक बड़े बर्तन में गर्म पानी लेना है और फिर उसमें थोड़ा सा वाइट विनेगर मिक्स कर देना है. अब सभी प्लास्टिक के डिब्बों को इसी पानी में आधे घंटे के लिए भिगोकर रख देना है. इसके बाद आपको थोड़ा सा डिटर्जेंट लेना है और हल्के हाथों से रगड़कर इन्हें धो लेना है. अगर डिब्बों पर तेल या फिर मसाले के दाग हैं, तो यह तरीका आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है.

लिक्विड डिशवॉश और नमक का इस्तेमाल

अगर डिब्बों पर लगे दाग उतने गहरे नहीं हैं, तो इन्हें साफ करने के लिए आपको लिक्विड डिशवॉश और नमक का इस्तेमाल करना चाहिए. इसके लिए सबसे पहले डब्बे में थोड़ा सा लिक्विड डिशवॉश डालें और फिर ऊपर से थोड़ा सा नमक डालकर अच्छे से स्क्रब करें. डिब्बों पर नमक बिलकुल ही एक स्क्रब की तरह काम करता है और सभी दागों को आसानी से साफ भी कर देता है.

धूप में सुखाना भी है जरूरी

जब आप डिब्बों की सफाई कर लें, तो इन्हें धूप में सुखाना बिलकुल भी न भूलें. जब आप इन डिब्बों को धूप में रखते हैं, तो इनके अंदर मॉइस्चर खत्म होता है और साथ ही इनसे आने वाली बदबू भी कम हो सकती है. इसलिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि डिब्बों की सफाई के बाद उन्हें कुछ घंटों के लिए धूप में जरूर सुखाने के लिए रख दें.

यह भी पढ़ें: Cleaning Tips: बिना मेहनत चुटकियों में जंग लगे हुए नल होंगे नए जैसे, ये 3 चीजें आएंगी आपके काम

Previous article ‘मैं आपकी कहानी का हिस्सा हूं’, सारा अर्जुन का पिता के लिए भावुक पोस्ट
Next article चांडिल के एनएच-33 पर सड़क हादसा, खड़ी ट्रेलर से टकराई बाइक
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel