[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style कम समय में बिना ज्यादा मेहनत किए तैयार करें फ्रेश पाइनएप्पल जूस

कम समय में बिना ज्यादा मेहनत किए तैयार करें फ्रेश पाइनएप्पल जूस

0
कम समय में बिना ज्यादा मेहनत किए तैयार करें फ्रेश पाइनएप्पल जूस
पाइनएप्पल जूस (AI IMAGE)

Pineapple Juice: गर्मी का मौसम आते ही घर पर कई तरह के जूस और शरबत बनने लगते हैं. ऐसे में अगर आप संतरे, अनार, अंगूर और बीटरूट के जूस से कुछ अलग स्वाद ट्राई करना चाहते हैं तो आप पाइनएप्पल का जूस बना सकते हैं. ये जूस पीने में टेस्टी होने के साथ घर पर बनाना भी आसान है. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल में पाइनएप्पल जूस बनाने की आसान रेसिपी जिसे ट्राई करके आप भी घर पर फ्रेश जूस तैयार कर पाएंगे. 

पाइनएप्पल जूस बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • फ्रेश पाइनएप्पल – 1 
  • पानी – जरूरत अनुसार 
  • चीनी – स्वादानुसार 
  • नींबू का रस – 1 चम्मच (ऑप्शन)
  • बर्फ – आवश्यकतानुसार 

पाइनएप्पल जूस बनाने की विधि क्या है?

  • जूस बनाने के लिए आप हमेशा फ्रेश पाइनएप्पल लें. इसके बाद आप इसे अच्छे से धोएं और इसका छिलका छील लें. छिलका हटाने के बाद इसके अंदर का गूदा निकाल लें. फिर  पाइनएप्पल के बचे हुए हिस्से को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें जिससे ब्लेंडर में आसानी से पीसा जा सके. 
  • अब कटे हुए पाइनएप्पल के टुकड़ों को ब्लेंडर में डालें. इसमें आप अपने हिसाब से पानी डाल सकते हैं अगर आप जूस पतला चाहते हैं. अगर आप मीठा पसंद करते हैं, तो चीनी भी डालें. अब ब्लेंडर को चालू करके सभी सामग्री को अच्छी तरह मिक्स करें. जब पाइनएप्पल पूरी तरह से अच्छे से मिक्स हो जाए तब तैयार है आपका जूस. 
  • अगर आप जूस को महीन छन्नी या मलमल के कपड़े का इस्तेमाल कर छान लें. जूस छानने के बाद इसमें नींबू का रस डालें. अब इसमें बर्फ डालें और अच्छे से मिलाएं. 
  • तैयार पाइनएप्पल जूस को गिलास में डालें. आप चाहें तो इसे पुदीने की पत्तियों या नींबू के स्लाइस से सजा सकते हैं. अब आपका पाइनएप्पल जूस पीने के लिए तैयार है. 

यह भी पढ़ें: Chhach Recipe: गर्मी को कहें बाय-बाय, शरीर को हाइड्रेट और कूल रखने के लिए बनाए ये सुपरड्रिंक 

यह भी पढ़ें: Pomegranate Juice: अनार में छुपा है चमकती त्वचा का राज, घर पर ऐसे तैयार करें जूस

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel