[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Picnic Tips: पिकनिक पर जा रहे हैं परिवार के साथ? ये 8 चीजें ले जाना न भूलें

Picnic Tips: पिकनिक पर जा रहे हैं परिवार के साथ? ये 8 चीजें ले जाना न भूलें

0
Picnic Tips: पिकनिक पर जा रहे हैं परिवार के साथ? ये 8 चीजें ले जाना न भूलें
Picnic Tips

Picnic Tips: पिकनिक का नाम सुनते ही मन में एकदम खुशियों और मस्ती का ख्याल आता है. परिवार के साथ बाहरी हवा में ताजगी महसूस करना, गेम्स खेलना, और साथ में स्वादिष्ट खाने का आनंद लेना, यह सब एकदम परफेक्ट पिकनिक का हिस्सा होते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर कुछ जरूरी सामान भूल जाएं, तो आपका पिकनिक अनुभव अधूरा हो सकता है? तो आइए, जानते हैं उन जरूरी चीजों के बारे में, जिन्हें आपके पिकनिक बैग में होना चाहिए, ताकि आप पूरी तरह से परिवार के साथ अपनी आउटिंग का मजा ले सकें.

पानी की बोतल और ड्रिंक्स

यह सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण चीज है. पिकनिक के दौरान खासकर गर्मियों में पानी का होना बेहद जरूरी है. साथ ही, ताजे जूस या कुछ ठंडे ड्रिंक्स भी रखें ताकि परिवार के सभी सदस्य ताजगी महसूस कर सकें.

पकिन और टिश्यू पेपर

पिकनिक में खाने-पीने का मजा तभी आता है जब खाने के बाद सफाई का ध्यान रखा जाए. नैपकिन और टिश्यू पेपर हमेशा रखें ताकि खाना खाते वक्त आसानी से हाथ साफ किया जा सके.

ये भी पढ़ें: Weekend Destinations: गर्मी में वीकेंड पर कुछ अलग चाहिए? इन जगहों पर मिलेगा नेचर, सुकून और स्वाद

ये भी पढ़ें: Summer Vacation Destinations in India: गर्मियों की छुट्टियों में परिवार के साथ घूमने के लिए 5 सबसे ठंडी जगहें

स्नैक्स और खाने-पीने का सामान

किसी भी पिकनिक का हिस्सा अगर कुछ सबसे ज्यादा मजेदार होता है तो वो है खाने का समय. इसके लिए स्नैक्स, सैंडविच, फल, और पिकनिक के लिए विशेष तौर पर तैयार की गई मिठाईयां रखना ना भूलें.

सनस्क्रीन और हैट

अगर आप गर्मी के मौसम में पिकनिक पर जा रहे हैं, तो सूरज की तेज किरणों से बचने के लिए सनस्क्रीन, टोपी और धूप से बचने के लिए अन्य सामग्री जरूर रखें. इससे आप और आपका परिवार आराम से बाहर समय बिता पाएंगे.

मैट

पिकनिक का पूरा आनंद लेने के लिए एक आरामदायक जगह पर बैठना जरूरी है. इसीलिए एक मैट साथ रखें ताकि जमीन पर आराम से बैठकर आप और आपका परिवार आराम से खाने-पीने और बातें करने का मजा ले सके.

ये भी पढ़ें: Summer Health Tips: गर्मी का कहर शुरू, बाहर निकलने से पहले ये जरूरी चीज बिल्कुल न भूलें

खेलों और एक्टिविटी का सामान

सिर्फ खाने-पीने से ही पिकनिक मजेदार नहीं बनती, बल्कि खेल और एक्टिविटी भी आपके आउटिंग को खास बनाते हैं. बैडमिंटन, फुटबॉल, फ्रिसबी, या कार्ड गेम्स जरूर रखें. इससे आप परिवार के साथ और भी ज्यादा मस्ती कर सकेंगे.

फर्स्ट-एड किट

परिवार के साथ बाहर जाते समय किसी भी छोटी-मोटी चोट या परेशानी से निपटने के लिए फर्स्ट-एड किट साथ रखना बहुत जरूरी है. इसमें बैंड-एड, एंटीसेप्टिक क्रीम, दर्द की दवा और जरूरी प्राथमिक इलाज की चीजें रखें. इससे आप इमरजेंसी में तुरंत मदद कर सकते हैं.

कैमरा या स्मार्टफोन

कोई भी अच्छी पिकनिक बिना यादगार पलों के अधूरी होती है. इसलिए, कैमरा या स्मार्टफोन साथ रखना न भूलें, ताकि आप इन शानदार पलों को कैद कर सकें और बाद में इन यादों को ताजा कर सकें.

ये भी पढ़ें: Veg Spring Roll Recipe: घर पर बनाएं टेस्टी और कुरकुरे स्प्रिंग रोल, आसान रेसिपी

ये भी पढ़ें: Parenting Tips In Summer: गर्मी में बच्चों की देखभाल के लिए ऐसे टिप्स जो हर माता-पिता को जाननी चाहिए

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel