[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Personality Test: आपका सिग्नेचर क्या बताता है आपकी पर्सनालिटी के बारे में? यहां चलेगा पता

Personality Test: आपका सिग्नेचर क्या बताता है आपकी पर्सनालिटी के बारे में? यहां चलेगा पता

0
Personality Test: आपका सिग्नेचर क्या बताता है आपकी पर्सनालिटी के बारे में? यहां चलेगा पता
pic credits: unsplash

Personality Test: कैसे करते है आप अपना सिग्नेचर? कई लोग आप अपना पूरा नाम लिखते है तो कई अपने नाम के नीचे लकीर खींचते है या अपने नाम का पहला अक्षर बड़ा लिखते हैं. कई तो ऐसे भी होते हैं जो सिग्नेचर के बाद एक डॉट लगाते है. आप चाहे अपना सिग्नेचर कैसे भी करतें हो, लेकिन क्या आपको पता था कि आपका सिग्नेचर आपकी पर्सनालिटी के बारे में बताता है. जैसे कि क्या वह व्यक्ति आत्मविश्वासी है, या वह वर्तमान की बातों में जी रहा है, या फिर अपने लक्ष्य को लेकर बहुत क्लियर है या अपनी बातों को कहने में असमर्थ है आदि. इन सभी बातों का पता आपके अपने एक सिग्नेचर से चल सकता है. तो आइये जानते है आपके सिग्नेचर के मुताबित कैसी है आपकी पर्सनालिटी.

पूरा नाम लिखकर साइन करने वाले

जो व्यक्ति अपना पूरा नाम लिखकर साइन करते है, वह ज्यादा भरोसेमंद होते है. उनमे यह बात दिखती है की वो अपने किसी भी दस्तावेजों को बहुत ही गंभीरता से लेते है जिससे उनकी साफ पहचान का पता चलता है. ऐसे लोग कानूनी रूप से मजबूत होते है. पूरा नाम लिखकर साइन करने वाले लोग दूसरों को ज्यादा सच्चे लगते है.

पर्सनालिटी ट्रेट्स से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Personality Traits: आपके अंगूठे का आकार खोलेगा आपकी पोल, बताएगा कैसा है आपका व्यक्तित्व

ये भी पढ़ें:  Personality Traits: खट्टा खाने के शौकीन लोगों के स्वभाव से जुड़ी 5 खास बातें

सिग्नेचर के नीचे लकीर खींचने वाले

जो व्यक्ति अपने सिग्नेचर के नीचे लकीर खींचते है उनमे आत्मविश्वाश दिखता है. वे अपने फैसलों को लेकर अटल रहते हैं. इससे पता चलता है कि वह अपने आप को खास और प्रभावशाली बनाना चाहता है. उनकी पर्सनालिटी गंभीर और प्रोफेशनलिज्म को दिखाती है. लकीरों का भी मतलब अलग-अलग होता है, जैसे सीधी, लंबी रेखा जो आत्मविश्वाश और संतुलित सोच को दिखाती है, वैसे ही दोहरी लकीर खींचने वाले व्यक्ति मजबूती को दिखाते है. टेढ़ी-मेढ़ी और टूटी हुई लकीर खराब मन और अवस्थित जीवन को दिखाती है.

सिग्नेचर के बाद डॉट लगाने वाले

अगर कोई व्यक्ति सिग्नेचर के बाद एक डॉट लगाता है तो वो अपने कार्य के क्षेत्र में बहुत बुद्धिमान है. वह व्यक्ति आत्म-जागरूकता के साथ-साथ अपने कार्य को लेकर बहुत पैशिनेट रहता है.

ये भी पढ़ें: Personality Test: आपका हेयरस्टाइल खोलेगा आपकी पर्सनेलिटी के राज, बताएगा आपके गुण

ऐसे सिग्नेचर जिन्हे पढ़ने में मुश्किल हो

ऐसा सिग्नेचर अधूरेपन को बतातें हैं. ऐसे व्यक्ति अपने कामो को बहुत ही शांति और सफाई के साथ खत्म करते है. उनके पास सभी परेशानियों का इलाज होता है. ऐसे व्यक्तियों का दिमाग बहुत तेज होता है.

तिरक्षा सिग्नेचर करने वाले

अगर आपका सिग्नेचर दाएं ओर झुका हुआ है तो आप महत्वकांक्षी और आत्मविश्वासी व्यक्ति है. इन लोगों को सभी से मिल-जुलकर रहना पसंद होता है. ऐसे व्यक्तियों का स्वभाव मिलनसार और पॉजिटिव होता है. लेकिन अगर आपका सिग्नेचर बाएं की ओर झुका हुआ है तो आपकी पर्सनैलिटी इंट्रोवर्ट है. आपको लोगों से मिलने में, बात करने में दिक्कत होती है. इनपुट: संजना गिरी

ये भी पढ़ें: Personality Test: कुर्सी पर बैठने के अंदाज से खुलेगा आपकी पर्सनालिटी का राज, चलिए जानते हैं कैसे

Previous article Pawan Singh के विरोधियों को अरविंद अकेला कल्लू ने भरे मंच से दे डाली धमकी, बोले- तहरा के हाथ लगा दी…
Next article Photos: ‘हमने भी कुंभ स्नान किया, अब किसी के पेट में दर्द हो रहा होगा…’ महाकुंभ स्नान के बाद मांझी का लालू-ममता पर तंज
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel